Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- असम के बाजारों से लेकर रिलायंस मार्ट तक झारखण्ड के नेतरहाट की नाशपाती की धूम, महिला किसानों की आमदनी को मिला नया बूम
- झारखंड में स्थानीय फिल्मों को मिले बढ़ावा, सीड फन्डिंग की हो व्यवस्था : असीम सिन्हा
- संथाली सिनेमा उद्योग का अर्थशास्त्र : झारखण्ड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के लिए अनुकरणीय बिज़नेस मॉडल
- स्त्री को देवी मत बनाईये, बस उसे उसके अधिकार दे दीजिये
- कानपुर में छात्र का कथित पिस्टल के साथ वीडियो वायरल, पुलिस कार्रवाई की मांग
- JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में बड़ा खुलासा, बिंसिस निदेशक अरुण कुमार पांच दिन की रिमांड पर; कई परीक्षाओं में धांधली के आरोप
- JPSC-JSSC आंदोलन में पहुंचे रघुवर दास, सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम; बोले- मांगें नहीं मानीं तो बैठूंगा अनशन पर
- मधुकम के 12 मकानों के मामले में सुप्रीम कोर्ट से महादेव उरांव को झटका, एसएलपी खारिज
Author: Lok Chetna
रांची स्थित जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार को आयोजित झारखंड टी-20 लीग के फाइनल मुकाबले के दौरान भारी भीड़ के कारण अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे क्रिकेट प्रेमियों के चलते स्टेडियम के प्रवेश द्वारों पर जबरदस्त दबाव बन गया, जिसके कारण वेस्ट गेट पर धक्का-मुक्की और भगदड़ जैसी स्थिति देखने को मिली। प्रवेश द्वार पर बढ़ा दबाव, कई लोग घायल प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फाइनल मुकाबला शुरू होने से पहले हजारों दर्शक एक साथ स्टेडियम में प्रवेश करने के लिए पहुंच गए थे। इसी दौरान भीड़ अनियंत्रित हो गई और लोगों…
केरल के एक युवा रजित अपने जुनून, साहस और दृढ़ संकल्प के दम पर साइकिल से पूरे भारत को जानने और समझने की अनोखी यात्रा पर निकले हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने जिस हौसले के साथ यह सफर शुरू किया, वह आज हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुका है। पिछले करीब डेढ़ वर्ष में रजित 30 हजार किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करते हुए देश के 23 राज्यों की सीमाओं को साइकिल से पार कर चुके हैं। 23 राज्यों का सफर तय कर पहुंचे सरायकेला-खरसावां पांच जनवरी 2025 को केरल से एक साइकिल और जरूरी…
चाकुलिया: पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में सोमवार रात जंगली हाथी ‘रामलाल’ के प्रवेश करने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। रात करीब 10:30 बजे हाथी सबसे पहले वाजपेयी कॉलोनी पहुंचा, जहां उसकी मौजूदगी की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया। हाथी के नगर क्षेत्र में प्रवेश की सूचना मिलते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए, जबकि कई लोगों ने सुरक्षित स्थानों की ओर रुख किया। एसएफसी गोदाम का शटर तोड़कर खाया चावल वाजपेयी कॉलोनी से आगे बढ़ते हुए जंगली हाथी प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित एसएफसी गोदाम पहुंच गया। वहां…
गोड्डा: झारखंड के गोड्डा जिले में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। हनवारा थाना क्षेत्र के गोरेगांवा गांव में वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतका की पहचान 40 वर्षीय जोहरा खातून, पति फिरोज आलम के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार उनकी अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बारिश से बचने के लिए घर में लिया…
रांची: रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) रांची ने 21 जून को यात्रियों की सुरक्षा, अवैध गतिविधियों पर रोकथाम और मानवता से जुड़े अभियानों के तहत कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं। आरपीएफ ने अलग-अलग कार्रवाइयों में एक अवैध रेलवे टिकट दलाल को गिरफ्तार किया, चोरी गए यात्री के सामान को बरामद किया, एक नाबालिग बालिका का रेस्क्यू किया और एक यात्री का खोया हुआ बैग सुरक्षित लौटाया। आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार इन अभियानों का उद्देश्य रेलवे परिसरों को सुरक्षित बनाना और यात्रियों को बेहतर सुरक्षा उपलब्ध कराना है। अवैध टिकट दलाल गिरफ्तार आरपीएफ द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रांची…
रांची: भारतीय जनसंघ के संस्थापक और प्रख्यात राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेशभर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने रांची स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय और मुखर्जी पार्क में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। राज्य के विभिन्न मंडलों में भी भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने डॉ. मुखर्जी को श्रद्धांजलि देते हुए राष्ट्र निर्माण, राष्ट्रीय एकता और अखंडता में उनके योगदान को याद किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों और आदर्शों पर चलने…
रांची: राजधानी रांची के सुनियोजित विकास की दिशा में रांची नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है। निगम ने पिछले दो से तीन महीनों के दौरान शहर के विभिन्न इलाकों में अपनी 61 संपत्तियों की पहचान की है, जिनमें सरकारी जमीनों के साथ गिफ्ट डीड के तहत प्राप्त भूमि भी शामिल है। इन जमीनों को अतिक्रमण और अवैध कब्जों से मुक्त कराने के बाद अब वहां बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया जा रहा है, ताकि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न हो सके। नगर निगम का लक्ष्य इन खाली कराई गई जमीनों का जनहित में उपयोग करते हुए शहरवासियों को बेहतर…
रांची: राजधानी रांची में ट्रैफिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने के साथ-साथ ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। शहर के विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों पर आधुनिक सुविधाओं से लैस स्मार्ट ट्रैफिक बूथ तैयार किए जा रहे हैं, जिससे ड्यूटी के दौरान ट्रैफिक जवानों को बड़ी राहत मिलेगी। वर्तमान में ट्रैफिक पुलिसकर्मी कड़ी धूप, बारिश और ठंड के बीच घंटों तक सड़क पर खड़े रहकर यातायात व्यवस्था संभालते हैं। ऐसे में नए स्मार्ट ट्रैफिक बूथ उनके लिए सुरक्षित और सुविधाजनक कार्यस्थल साबित होंगे। मौसम की मार से मिलेगी राहत स्मार्ट ट्रैफिक…
गिरिडीह: जिले के पंचम्बा थाना क्षेत्र अंतर्गत जगमनरायडीह निवासी मो. जैनुल मियां ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए गिरिडीह पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार को लिखित शिकायत सौंपकर न्याय की मांग की है। शिकायत में उन्होंने पंचम्बा थाना प्रभारी राजीव कुमार पर परिवार को लगातार परेशान करने और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। मो. जैनुल मियां का कहना है कि 20 जून से थाना प्रभारी लगातार सुबह और शाम उनके घर पहुंच रहे हैं। इस दौरान उनके छह बेटों को थाना लाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप…
रांची: भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रदेशभर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय तथा मुखर्जी पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। इसके साथ ही राज्य के विभिन्न मंडलों में भी भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने डॉ. मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी तथा उनके विचारों और राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया। राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए समर्पित था…