Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- असम के बाजारों से लेकर रिलायंस मार्ट तक झारखण्ड के नेतरहाट की नाशपाती की धूम, महिला किसानों की आमदनी को मिला नया बूम
- झारखंड में स्थानीय फिल्मों को मिले बढ़ावा, सीड फन्डिंग की हो व्यवस्था : असीम सिन्हा
- संथाली सिनेमा उद्योग का अर्थशास्त्र : झारखण्ड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के लिए अनुकरणीय बिज़नेस मॉडल
- स्त्री को देवी मत बनाईये, बस उसे उसके अधिकार दे दीजिये
- कानपुर में छात्र का कथित पिस्टल के साथ वीडियो वायरल, पुलिस कार्रवाई की मांग
- JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में बड़ा खुलासा, बिंसिस निदेशक अरुण कुमार पांच दिन की रिमांड पर; कई परीक्षाओं में धांधली के आरोप
- JPSC-JSSC आंदोलन में पहुंचे रघुवर दास, सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम; बोले- मांगें नहीं मानीं तो बैठूंगा अनशन पर
- मधुकम के 12 मकानों के मामले में सुप्रीम कोर्ट से महादेव उरांव को झटका, एसएलपी खारिज
Author: Lok Chetna
पलामू : झारखंड के पलामू जिले का मनातू प्रखंड, जो कभी अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में जाना जाता था, अब आजीविका और वन संरक्षण का सफल मॉडल बनकर उभर रहा है। यहां वन विभाग की पहल पर गठित वन समिति के सहयोग से ग्रामीण पलाश के पेड़ों पर लाह की खेती कर हर वर्ष लाखों रुपये की आय अर्जित कर रहे हैं। वन विभाग की देखरेख में सेवती के जंगलों में वर्तमान में लगभग 300 पलाश के पेड़ों पर लाह का उत्पादन किया जा रहा है। इससे वन समिति को प्रतिवर्ष करीब 12 लाख रुपये की आमदनी हो…
रांची : रांची स्थित राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में सोमवार को एक गंभीर हादसा हो गया। स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में भर्ती एक महिला मरीज अस्पताल की ऊपरी मंजिल से नीचे गिर गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना सुरक्षाकर्मियों को दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ग्राउंड फ्लोर के कॉरिडोर में मौजूद लोगों ने अचानक तेज आवाज सुनी। जब वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक महिला गंभीर रूप से घायल अवस्था में फर्श पर पड़ी हुई थी। सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल पहुंचाया इमरजेंसी घटना…
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को झारखंड मंत्रालय में पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद और युवा कार्य विभाग की अद्यतन कार्य प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा की। बैठक में विभाग की विभिन्न योजनाओं, विकास परियोजनाओं और चल रहे कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं और परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, ताकि उनका लाभ समय पर लोगों तक पहुंच सके। पर्यटन, खेल और संस्कृति पर विशेष फोकस समीक्षा बैठक के दौरान राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने, खेल अवसंरचना के विकास और कला एवं संस्कृति…
रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग की प्रतियोगी परीक्षाओं और हालिया परिणामों को लेकर सियासत तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने सोमवार को प्रेस वार्ता में जेपीएससी की चयन प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए इसकी केंद्रीय जांच ब्यूरो से जांच कराने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार के संरक्षण में जेपीएससी की कार्यप्रणाली अपारदर्शी हो गई है और इससे लाखों अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। चयन प्रक्रिया पर उठाए कई सवाल प्रतुल शाहदेव ने कहा कि सिविल सेवा परीक्षा में…
रामगढ़ : रामगढ़ जिले में सक्रिय अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार तड़के पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पतरातू थाना क्षेत्र में पुलिस और प्रिंस खान गैंग से कथित रूप से जुड़े एक अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान कुख्यात अपराधी शिवराज उर्फ शिवा डोम के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संयुक्त अभियान में रांची, रामगढ़ और धनबाद पुलिस की टीमों ने भाग लिया। गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई पुलिस को सूचना मिली थी कि भुरकुंडा के सयाल निवासी शिवराज किसी…
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत संरचनाओं, रखरखाव, आधुनिक उपकरणों, खिलाड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था और उपलब्ध खेल सुविधाओं का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान शूटिंग रेंज की बदहाल स्थिति पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय राज्य के खेल मंत्री सुदिव्य कुमार भी मौजूद रहे। 10, 25 और 50 मीटर शूटिंग रेंज का लिया जायजा मुख्यमंत्री ने 10 मीटर, 25 मीटर और 50 मीटर शूटिंग रेंज का निरीक्षण…
रांची : झारखंड के कथित शराब घोटाले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव सोमवार को रांची स्थित ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे। यहां कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अधिकारियों ने उनसे पूछताछ शुरू की। ईडी ने रोहित उरांव को योगेंद्र तिवारी से जुड़े कथित शराब घोटाले की जांच के सिलसिले में दूसरा समन जारी किया था। इसी मामले में पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव को भी 7 जुलाई को पूछताछ के लिए तलब किया गया है। दूसरे समन पर ईडी कार्यालय पहुंचे…
रांची : रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथ रथ मेला-2026 के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बार प्रशासन का सबसे बड़ा फोकस मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को बेहतर बनाना है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। अधिकारियों के अनुसार, हर वर्ष रथ मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। इसे देखते हुए इस बार विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया जा रहा है। 200 से अधिक सीसीटीवी और ड्रोन से होगी निगरानी…
झारखंड में आतंकी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) ने बड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। एटीएस ने राज्य में 61 ऐसे संदिग्धों और आरोपियों की पहचान की है, जिनका नाम कथित रूप से आईएसआईएस और अलकायदा से जुड़े मामलों में सामने आया है। इनमें 12 लोगों का संबंध आईएसआईएस और 49 लोगों का संबंध अलकायदा से बताया गया है। एटीएस ने इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अभियान), पुलिस महानिदेशक (अभियान) तथा राज्य के सभी जिला पुलिस अधीक्षकों को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई और सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। संयुक्त राष्ट्र के…
रांची : रांची जिले में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, 18 वर्षीय युवक ने अपनी 18 वर्षीय प्रेमिका की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को कांची नदी के किनारे छह फीट गहरे गड्ढे में दफना दिया। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान हिस्सी कुमारी के रूप में हुई है। घटना 17 जून की बताई जा रही है, जबकि युवती का शव 23 जून को बरामद किया गया था। प्रेम प्रसंग और शक बना हत्या की…