Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- असम के बाजारों से लेकर रिलायंस मार्ट तक झारखण्ड के नेतरहाट की नाशपाती की धूम, महिला किसानों की आमदनी को मिला नया बूम
- झारखंड में स्थानीय फिल्मों को मिले बढ़ावा, सीड फन्डिंग की हो व्यवस्था : असीम सिन्हा
- संथाली सिनेमा उद्योग का अर्थशास्त्र : झारखण्ड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के लिए अनुकरणीय बिज़नेस मॉडल
- स्त्री को देवी मत बनाईये, बस उसे उसके अधिकार दे दीजिये
- कानपुर में छात्र का कथित पिस्टल के साथ वीडियो वायरल, पुलिस कार्रवाई की मांग
- JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में बड़ा खुलासा, बिंसिस निदेशक अरुण कुमार पांच दिन की रिमांड पर; कई परीक्षाओं में धांधली के आरोप
- JPSC-JSSC आंदोलन में पहुंचे रघुवर दास, सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम; बोले- मांगें नहीं मानीं तो बैठूंगा अनशन पर
- मधुकम के 12 मकानों के मामले में सुप्रीम कोर्ट से महादेव उरांव को झटका, एसएलपी खारिज
Author: Lok Chetna
रांची: झारखंड सरकार ने राज्य में औद्योगिक विकास को नई गति देने और निवेश के अवसरों का विस्तार करने की दिशा में अहम पहल की है। उद्योग निदेशालय ने झारखंड टेक्सटाइल, परिधान एवं फुटवियर नीति 2026 तथा झारखंड औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति 2026 के प्रारूप जारी कर दिए हैं। इन नीतियों पर सरकार ने उद्योग जगत, विशेषज्ञों, निवेशकों और आम नागरिकों से सुझाव एवं प्रतिक्रिया आमंत्रित की है। झारखंड सिंगल विंडो पोर्टल पर उपलब्ध हैं ड्राफ्ट सरकार ने दोनों नीतियों के विस्तृत प्रारूप झारखंड सिंगल विंडो पोर्टल पर सार्वजनिक किए हैं, ताकि व्यापक स्तर पर विचार-विमर्श के बाद इन्हें अंतिम…
रांची : रांची स्थित बिरसा कृषि विश्वविद्यालय द्वारा विकसित ‘बिरसा भामा मस्टर्ड-1’ सरसों की उन्नत किस्म की मांग अब झारखंड के साथ-साथ अन्य राज्यों में भी तेजी से बढ़ रही है। बेहतर उत्पादकता, अधिक तेल की मात्रा और कम अवधि में तैयार होने जैसी विशेषताओं के कारण ओडिशा और छत्तीसगढ़ समेत कई पड़ोसी राज्यों के किसान इस किस्म को अपनाने में रुचि दिखा रहे हैं। वर्ष 2022 में बाजार में आई थी नई किस्म विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. अरुण कुमार के अनुसार, इस किस्म का विकास वर्ष 2021 में किया गया था। जनवरी 2022 में इसे अधिसूचित किए जाने के…
जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक सरयू राय की मंजूरी के बाद मानगो नगर निगम क्षेत्र में नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान और विकास कार्यों की निगरानी के उद्देश्य से मानगो जनसुविधा समिति का गठन किया गया है। इस संबंध में विधायक के जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि समिति का मुख्य उद्देश्य नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित करना, उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना तथा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की नियमित निगरानी करना है। पप्पू सिंह बने समिति के संयोजक मानगो जनसुविधा समिति का संयोजक पप्पू सिंह को बनाया गया…
चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए कुल 25,390 आवेदन प्राप्त हुए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने जानकारी दी है कि 8 जुलाई को पहली मेरिट सूची जारी की जाएगी। नामांकन प्रक्रिया को लेकर विश्वविद्यालय के डीन एकेडमिक्स डॉ. संजय यादव ने सभी संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्यों के साथ ऑनलाइन समीक्षा बैठक की। बैठक में नामांकन प्रक्रिया की तैयारियों और समयबद्ध क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। पारदर्शी और समयबद्ध प्रक्रिया के निर्देश बैठक में कुलपति प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता ने अधिकारियों और प्राचार्यों को निर्देश दिया कि नामांकन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और…
रांची : रांची स्थित रिम्स के विश्राम सेवा सदन में किराया और सिक्योरिटी मनी कम किए जाने का सकारात्मक असर देखने को मिला है। रिम्स प्रबंधन के अनुसार, पिछले एक सप्ताह में 1,800 से अधिक मरीजों के परिजनों ने इस सुविधा का लाभ उठाया है। इससे पहले पिछले वर्ष यहां प्रतिदिन औसतन करीब 65 लोग ही ठहरते थे। रिम्स प्रशासन का कहना है कि शुल्क में कमी के बाद मरीजों के परिजनों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अब पहले सात दिन सिर्फ 25 रुपये प्रतिदिन नई व्यवस्था के तहत मरीज की वैध ओपीडी या आईपीडी पर्ची…
रांची : रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित स्मार्ट सिटी इलाके में सोमवार देर रात एक युवक का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही धुर्वा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस जांच के बाद मृतक की पहचान धुर्वा सेक्टर-3 स्थित थेथरकोचा निवासी 35 वर्षीय सूरज नायक के रूप में हुई है। वह दिलीप नायक का पुत्र बताया गया है। घटनास्थल के पास लावारिस मिला ऑटो पुलिस को घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर एक ऑटो लावारिस अवस्था में मिला है। प्रारंभिक आशंका है…
सरायकेला-खरसावां : सरायकेला-खरसावां जिले में राजनगर-चाईबासा राष्ट्रीय राजमार्ग-220 पर सोमवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। रोला-खैरबनी मोड़ के पास रात करीब एक बजे हाइवा और ट्रेलर की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। इस हादसे में दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से झुलस गए। एक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे चालक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एक हादसे में चार भारी वाहन हुए दुर्घटनाग्रस्त प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में तुरंत आग फैल गई। इसी दौरान पीछे…
गढ़वा : गढ़वा जिले की मंईयां सम्मान योजना से जुड़ी महिलाओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। जिले की 2,23,001 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में अप्रैल, मई और जून महीने की सम्मान राशि एक साथ डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर कर दी गई है। सामाजिक सुरक्षा कोषांग के अनुसार, सभी स्वीकृत और पात्र लाभार्थियों के खातों में तीन माह की राशि जमा कर दी गई है। एक साथ तीन महीने की किस्त मिलने से महिलाओं और उनके परिवारों में खुशी का माहौल है। यह आर्थिक सहायता घरेलू खर्चों के साथ-साथ महिलाओं की व्यक्तिगत जरूरतों को पूरा करने में…
रांची : झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने विभाग के संयुक्त सचिव द्वारा वाहन लौटाने संबंधी नोटिस भेजे जाने के मामले में सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस पूरे प्रकरण को लेकर वह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करेंगे और मामले का समाधान कराया जाएगा। वित्त मंत्री ने कहा कि राज्य में हेमंत सोरेन की सरकार है और कोई भी अधिकारी व्यवस्था से ऊपर नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रति जवाबदेही हर स्तर पर तय होनी चाहिए। वाहन लौटाने के नोटिस पर उठाए सवाल राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि विभाग को यह स्पष्ट…
रांची : झारखंड में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से राज्य के सभी जिलों में बारिश का दौर शुरू हो गया है। सोमवार को लातेहार में सबसे अधिक 35 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जबकि रांची, बोकारो और मेदिनीनगर समेत कई जिलों में भी अच्छी बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले तीन दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। कुछ क्षेत्रों में तेज हवा और वज्रपात की भी संभावना जताई गई है। कई…