Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- असम के बाजारों से लेकर रिलायंस मार्ट तक झारखण्ड के नेतरहाट की नाशपाती की धूम, महिला किसानों की आमदनी को मिला नया बूम
- झारखंड में स्थानीय फिल्मों को मिले बढ़ावा, सीड फन्डिंग की हो व्यवस्था : असीम सिन्हा
- संथाली सिनेमा उद्योग का अर्थशास्त्र : झारखण्ड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के लिए अनुकरणीय बिज़नेस मॉडल
- स्त्री को देवी मत बनाईये, बस उसे उसके अधिकार दे दीजिये
- कानपुर में छात्र का कथित पिस्टल के साथ वीडियो वायरल, पुलिस कार्रवाई की मांग
- JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में बड़ा खुलासा, बिंसिस निदेशक अरुण कुमार पांच दिन की रिमांड पर; कई परीक्षाओं में धांधली के आरोप
- JPSC-JSSC आंदोलन में पहुंचे रघुवर दास, सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम; बोले- मांगें नहीं मानीं तो बैठूंगा अनशन पर
- मधुकम के 12 मकानों के मामले में सुप्रीम कोर्ट से महादेव उरांव को झटका, एसएलपी खारिज
Author: Lok Chetna
रांची: पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय बुधवार को रांची प्रेस क्लब में आयोजित कांग्रेस की लोकसभा स्तरीय समीक्षा बैठक में शामिल हुए। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गई तथा विशेष रूप से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन, जनजागरूकता बढ़ाने और संगठन की आगामी रणनीति पर विस्तार से मंथन किया गया। साथ ही संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने पर भी विचार-विमर्श हुआ। संगठन को मजबूत बनाने पर हुआ मंथन बैठक के बाद सुबोध कांत सहाय ने कहा कि समीक्षा बैठक उपयोगी और…
जमशेदपुर: चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मामले के मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा ने आखिरकार जमशेदपुर कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी की तलाश पुलिस लगातार कर रही थी, लेकिन गिरफ्तारी से बचते हुए उसने सीधे अदालत में सरेंडर किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अब पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की तैयारी कर रही है। जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान हत्या की साजिश, अन्य आरोपियों की भूमिका और पूरे घटनाक्रम से जुड़े कई अहम तथ्य सामने आ…
लातेहार: जिले के बालूमाथ प्रखंड में डीएसपी आवास के समीप बुधवार को एक नीलगाय तारों के जाल में फंस गई। काफी देर तक फंसे रहने के कारण वह घायल हो गई और खुद को छुड़ाने के लिए लगातार संघर्ष करती रही। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर नीलगाय को सुरक्षित बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के बाद वन विभाग ने अपने संरक्षण में लिया रेस्क्यू के बाद पशु चिकित्सक डॉ. नीलिमा तिर्की और उनकी टीम ने मौके पर…
रांची: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने बुधवार को राजधानी रांची में सांसद निधि से निर्मित दो नए ट्रैफिक पुलिस पोस्ट का उद्घाटन किया। इनमें पहला ट्रैफिक पुलिस पोस्ट इटकी रोड स्थित झारखंड नर्सरी के समीप और दूसरा पिस्का मोड़ ओटीसी ग्राउंड के सामने बनाया गया है। इस अवसर पर विधायक संजय जायसवाल भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि ये ट्रैफिक पुलिस पोस्ट भीषण गर्मी, बारिश और अन्य प्रतिकूल परिस्थितियों में ड्यूटी करने वाले ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को आवश्यक सुविधाएं और राहत प्रदान करेंगे। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को मिलेगा बेहतर कार्य वातावरण विधायक संजय जायसवाल ने कहा कि जनसुरक्षा और सुगम…
चौपारण: हजारीबाग जिले के बरही विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत करमा पंचायत के असनाचुवां ग्राम स्थित आदिवासी बहुल अम्बाडीह टोला में पहली बार बिजली पहुंचने से ग्रामीणों के जीवन में नई उम्मीद जगी है। वर्षों से मूलभूत सुविधाओं से वंचित इस बस्ती में विद्युतीकरण कार्य का उद्घाटन विधायक मनोज कुमार यादव ने किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने पारंपरिक आदिवासी नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से विधायक का भव्य स्वागत किया। गांव में पहली बार बिजली पहुंचने की खुशी ग्रामीणों के चेहरों पर साफ दिखाई दी। वर्षों बाद दूर हुआ अंधेरा अम्बाडीह जैसे दूरस्थ आदिवासी क्षेत्र लंबे समय से विकास की…
रांची/नई दिल्ली: झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने बुधवार को नई दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से शिष्टाचार मुलाकात की। इस मुलाकात को औपचारिक भेंट बताया गया है। हालांकि, मुलाकात के दौरान किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को लेकर विभिन्न तरह की चर्चाएं जरूर हो रही हैं, लेकिन दोनों नेताओं की ओर से इसे शिष्टाचार भेंट ही बताया गया है। हाल ही में सरकारी वाहन लौटाने को लेकर रहे थे चर्चा में गौरतलब है कि बीते दिनों वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने सरकारी वाहन…
रांची: राजधानी के सदर अस्पताल में कार्डियोलॉजी यूनिट शुरू होने के बावजूद अब तक कैथ लैब स्थापित नहीं हो सकी है। इसके कारण हृदय रोगियों को एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी और स्टेंट प्रत्यारोपण जैसी महत्वपूर्ण सुविधाओं के लिए दूसरे अस्पतालों का सहारा लेना पड़ रहा है। वर्तमान में अस्पताल में कार्यरत तीन कार्डियोलॉजिस्ट मरीजों की जांच और दवाओं के माध्यम से उपचार कर रहे हैं, लेकिन इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी से जुड़ी प्रक्रियाएं उपलब्ध नहीं होने के कारण गंभीर मरीजों को रेफर करना पड़ रहा है। कैथ लैब नहीं होने से बढ़ रही मरीजों की परेशानी विशेषज्ञों के अनुसार, कैथ लैब हृदय रोगों की…
रांची: रिम्स-2 परियोजना को लेकर झारखंड में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता मृदुल राज ने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी जनहित से जुड़े विकास कार्यों में बाधा डालने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि जब भी झारखंड में आम लोगों से जुड़ी कोई बड़ी विकास परियोजना शुरू होती है, भाजपा उसे रोकने के लिए नए-नए तरीके तलाशने लगती है। उनका आरोप है कि अब रिम्स-2 जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य परियोजना को प्रभावित करने के लिए राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग जैसी संवैधानिक संस्था का भी राजनीतिक इस्तेमाल किया जा…
रांची: राजधानी रांची के कई इलाकों में बुधवार को निर्धारित समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। झारखंड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड ने बताया है कि हटिया-1 स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में आवश्यक रखरखाव कार्य के कारण कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। निगम के अनुसार, हटिया-1 ग्रिड सब-स्टेशन के 33 केवी हाई मेन बस पर मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इसके चलते हटिया-1 ग्रिड से संचालित 33 केवी फीडर-1, राजभवन और एचईसी विद्युत आपूर्ति क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। सुबह 11:15 बजे से शाम 4:15 बजे तक रहेगी बिजली बंद निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, बुधवार सुबह 11:15 बजे से शाम…
रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग ने संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा-2025 के कार्यक्रम में संशोधन करते हुए नई परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है। पहले यह परीक्षा 18, 19 और 20 जुलाई 2026 को आयोजित होनी थी, लेकिन अब संशोधित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा 21, 22 और 23 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। आयोग ने बताया कि यह निर्णय अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि दूसरे आयोग की परीक्षा से तिथियों के टकराव के कारण किसी उम्मीदवार को परेशानी का सामना न करना पड़े। JSSC परीक्षा से टकराव के कारण बदली…