Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- असम के बाजारों से लेकर रिलायंस मार्ट तक झारखण्ड के नेतरहाट की नाशपाती की धूम, महिला किसानों की आमदनी को मिला नया बूम
- झारखंड में स्थानीय फिल्मों को मिले बढ़ावा, सीड फन्डिंग की हो व्यवस्था : असीम सिन्हा
- संथाली सिनेमा उद्योग का अर्थशास्त्र : झारखण्ड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के लिए अनुकरणीय बिज़नेस मॉडल
- स्त्री को देवी मत बनाईये, बस उसे उसके अधिकार दे दीजिये
- कानपुर में छात्र का कथित पिस्टल के साथ वीडियो वायरल, पुलिस कार्रवाई की मांग
- JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में बड़ा खुलासा, बिंसिस निदेशक अरुण कुमार पांच दिन की रिमांड पर; कई परीक्षाओं में धांधली के आरोप
- JPSC-JSSC आंदोलन में पहुंचे रघुवर दास, सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम; बोले- मांगें नहीं मानीं तो बैठूंगा अनशन पर
- मधुकम के 12 मकानों के मामले में सुप्रीम कोर्ट से महादेव उरांव को झटका, एसएलपी खारिज
Author: Lok Chetna
रांची: राजधानी रांची में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुढ़मू अंचल के अंचल अधिकारी सचिदानंद वर्मा, कर्मचारी राजेश कुमार और उनके एक सहयोगी को हिरासत में लिया है। तीनों पर सरकारी कार्य के बदले कथित रूप से रुपये मांगने और लेने का आरोप है। जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों को हिरासत में लिया। इसके बाद उन्हें पूछताछ के लिए एसीबी मुख्यालय ले जाया गया, जहां उनसे मामले के संबंध में पूछताछ जारी है। रिश्वत लेने के आरोप में हुई कार्रवाई प्राथमिक जानकारी के मुताबिक यह कार्रवाई सरकारी…
नई दिल्ली/रांची: झारखंड में औद्योगिक निवेश, सूचना प्रौद्योगिकी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, ई-गवर्नेंस और पर्यटन क्षेत्र को नई दिशा देने के उद्देश्य से नई दिल्ली के ताज होटल में आयोजित दो दिवसीय नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का बुधवार को शुभारंभ हुआ। पहले दिन सूचना प्रौद्योगिकी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डिजिटल गवर्नेंस और भविष्य की तकनीकों पर विस्तृत मंथन हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उन्हें झारखंड में निवेश के लिए आमंत्रित किया। गूगल के प्रतिनिधि ने झारखंड से जुड़ाव का किया जिक्र कार्यक्रम के दौरान गूगल के पब्लिक रिलेशन प्रमुख राजेश रंजन ने अपने संबोधन में कहा…
आरा: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में न्यायिक जांच ने रफ्तार पकड़ ली है। दूसरी ओर मृतक के परिजनों ने दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग को लेकर आंदोलन तेज कर दिया है। भरत तिवारी की मां आशा देवी ने गुरुवार से आमरण अनशन शुरू करने का निर्णय लिया है। दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी तक जारी रहेगा अनशन परिजनों के अनुसार भरत तिवारी के घर के सामने एक पेड़ के नीचे आमरण अनशन किया जाएगा। आशा देवी ने कहा कि जब तक मामले में दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती और उनकी गिरफ्तारी नहीं की जाती, तब तक…
रांची: केंद्र सरकार ने वर्ष 2025-26 की यू-डायस रिपोर्ट जारी कर दी है। रिपोर्ट के अनुसार झारखंड में प्राथमिक से लेकर प्लस टू स्तर तक विद्यालय छोड़ने वाले विद्यार्थियों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि इसके बावजूद ड्रॉपआउट दर के मामले में राज्य का प्रदर्शन राष्ट्रीय औसत से बेहतर बना हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक झारखंड में सबसे अधिक विद्यार्थी हाईस्कूल स्तर पर पढ़ाई छोड़ रहे हैं। राज्य में माध्यमिक स्तर पर ड्रॉपआउट दर बढ़कर 6.6 प्रतिशत हो गई है, जबकि राष्ट्रीय औसत 9.5 प्रतिशत है। हाईस्कूल और मध्य विद्यालय स्तर पर बढ़ी ड्रॉपआउट दर यू-डायस रिपोर्ट…
नई दिल्ली/रांची: झारखंड सरकार की ओर से नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन के दूसरे और अंतिम दिन राज्य के लिए बड़े निवेश समझौतों पर मुहर लगने की तैयारी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में करीब 1.35 लाख करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। खनन और ऊर्जा क्षेत्र में होगा बड़ा निवेश राज्य सरकार जिंदल समूह की तीन कंपनियों के साथ अलग-अलग समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर करेगी। इनमें Jindal Steel, Jindal Nuclear Power और Jindal Renewables शामिल हैं।…
रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने रांची जिले से जुड़े करीब आठ दशक पुराने सीएनटी भूमि विवाद में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए 19 वर्ष बाद दोबारा शुरू की गई एसएआर कार्यवाही को अवैध करार दिया है। न्यायमूर्ति संजय कुमार द्विवेदी की अदालत ने स्पष्ट कहा कि जिस मामले का पहले ही विधिवत निपटारा हो चुका हो और उसका आदेश अंतिम रूप ले चुका हो, उसे लंबे अंतराल के बाद दोबारा नहीं खोला जा सकता। अदालत ने 28 जून 2008 को अतिरिक्त समाहर्ता द्वारा पारित आदेश तथा 21 अक्टूबर 2008 को प्रमंडलीय आयुक्त के पुनरीक्षण आदेश को निरस्त करते हुए 26 अगस्त 1988…
नई दिल्ली/रांची: झारखंड सरकार की ओर से नई दिल्ली में आयोजित नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन कार्यक्रम के बीच राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की अनुपस्थिति राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गई है। खास बात यह रही कि वित्त मंत्री उस समय दिल्ली में ही मौजूद थे, लेकिन कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। वित्त मंत्री बोले- कार्यक्रम की कोई जानकारी नहीं दी गई मीडिया से बातचीत में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि उन्हें नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन कार्यक्रम की कोई सूचना नहीं दी गई थी। उन्होंने कहा, “मैं पिछले दो दिनों से रांची में नहीं हूं। कार्यक्रम से…
नई दिल्ली/रांची: झारखंड सरकार कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित सुशासन और डिजिटल परिवर्तन के माध्यम से राज्य को तकनीकी विकास का अग्रणी केंद्र बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय हितधारक परामर्श के दौरान वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनियों के साथ बिजनेस-टू-गवर्नमेंट बैठक आयोजित की गई। बैठक में डिजिटल अवसंरचना, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, क्लाउड तकनीक, नवाचार और भविष्य के लिए सक्षम मानव संसाधन तैयार करने पर व्यापक चर्चा हुई। एआई आधारित सुशासन को बढ़ावा देने पर सरकार का जोर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बैठक में कहा कि झारखंड…
नई दिल्ली/रांची: झारखंड सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी, उद्योग एवं पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुभारंभ किया। कार्यक्रम के पहले दिन सूचना प्रौद्योगिकी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डिजिटल गवर्नेंस और भविष्य की तकनीकों पर व्यापक मंथन हुआ। इसमें देश-विदेश के उद्योग जगत, तकनीकी कंपनियों, नीति निर्माताओं, शिक्षाविदों और विशेषज्ञों ने भाग लेकर झारखंड के विजन 2050 को लेकर अपने सुझाव साझा किए। झारखंड को तकनीकी और ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था बनाने पर जोर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड केवल खनिज…
गुमला: रांची के खेलगांव में आयोजित तीसरी रांची जिला शूटिंग चैंपियनशिप-2026 में दो पदक जीतकर गुमला का नाम रोशन करने वाली कैडेट ताशा झा को बुधवार को गुमला जिला प्रशासन ने सम्मानित किया। एकलव्य राइफल शूटिंग क्लब, रांची की ओर से प्रतियोगिता में भाग लेने वाली ताशा झा ने .22 राइफल 25 मीटर जूनियर महिला प्रोन स्पर्धा में स्वर्ण पदक और 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। डीसी ने दी बधाई, बताया प्रेरणास्रोत इस उपलब्धि पर गुमला के उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो ने ताशा झा को सम्मानित करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने…