Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- 103 दिन बाद खत्म हुई मनरेगा रोजगार सेवकों की हड़ताल, काम पर लौटे कर्मी
- अलकतरा घोटाले में ठेकेदार झमन प्रसाद को 3 साल की सजा, 20.23 लाख रुपये के घोटाले का मामला
- छतरपुर में 23 करोड़ की चार सड़क योजनाओं का शिलान्यास, सरईडीह-डगरा मार्ग से दर्जनों गांवों को मिलेगा लाभ
- खरसावां-रडगांव मुख्य सड़क हुई बदहाल, गड्ढों और उखड़ी पिच से बढ़ा हादसों का खतरा
- डालटनगंज रूट की 14 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 16 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदला गया
- Hand of God Anniversary: 22 जून 1986 को डिएगो माराडोना ने रचा था इतिहास, फुटबॉल जगत आज भी नहीं भूला वह गोल
- Jharkhand Weather: झारखंड में बदलेगा मौसम, बारिश और तेज हवाओं से मिलेगी राहत, कई जिलों में वज्रपात का अलर्ट
- झारखंड में मॉनसून की रफ्तार तेज, 27 जून तक बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी
Author: Lok Chetna
रांची : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित रेलवे कॉलोनी टीओपी के पास सोमवार सुबह एक होमगार्ड जवान से लूट की वारदात सामने आई है। ड्यूटी से लौट रहे जवान को अपराधियों ने चाकू की नोक पर रोककर उनकी स्कूटी लूट ली और मौके से फरार हो गए। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। ड्यूटी से लौटते समय हुई वारदात जानकारी के अनुसार, पीड़ित होमगार्ड जवान गणेश राम सोमवार सुबह अपनी ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात अपराधियों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। बताया जा…
पलामू : झारखंड के पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपनी ही बेटी की टांगी से काटकर हत्या कर दी। प्रेम संबंध से नाराज पिता द्वारा की गई इस वारदात के बाद पूरे लोहरा गांव में दहशत और मातम का माहौल है। घटना के बाद आरोपी पिता फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। मोबाइल में फोटो देखने के बाद बढ़ा विवाद जानकारी के अनुसार, लोहरा गांव निवासी अगस्त कुमार अपनी बेटी अंजली के कथित प्रेम संबंध से नाराज चल रहे थे। ग्रामीणों…
रांची : झारखंड में एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस संबंध में सरकार की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। संदीप सिंह बने नए उत्पाद आयुक्त जारी आदेश के अनुसार 2012 बैच के आईएएस अधिकारी संदीप सिंह को राज्य का नया उत्पाद आयुक्त नियुक्त किया गया है। उन्हें महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसमें राजस्व और प्रशासनिक कार्यों का संचालन शामिल है। आदित्य आनंद को श्रम आयुक्त की जिम्मेदारी 2013 बैच के आईएएस अधिकारी आदित्य…
कोडरमा : जिले के सतगांवां थाना क्षेत्र के मीरगंज पंचायत अंतर्गत पचौरी गांव में इंस्टाग्राम से शुरू हुई प्रेम कहानी शादी के बाद विवाद में बदल गई। प्रेम विवाह के कुछ ही घंटों बाद दहेज मांग और दूल्हे के फरार होने का मामला सामने आने से इलाके में चर्चा तेज हो गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्टाग्राम से शुरू हुई थी दोस्ती जानकारी के अनुसार, पचौरी गांव की रहने वाली काजल कुमारी की पहचान इटाय गांव निवासी रोशन कुमार से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। दोनों…
रांची :देशभर में लगातार बढ़ रही महंगाई के बीच एक बार फिर पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी कर दी गई है। 25 मई की सुबह से लागू नई कीमतों के बाद आम लोगों की चिंता और बढ़ गई है। पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 2.71 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया है। खास बात यह है कि पिछले 11 दिनों के भीतर यह चौथी बार है, जब ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। झारखंड की राजधानी रांची में भी इसका सीधा असर देखने को मिला है। नई दरों के अनुसार…
रांची : रांची में एक बार फिर अपराधियों ने बेखौफ होकर छिनतई की वारदात को अंजाम दिया। किशोरगंज चौक के पास मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन और झुमके छीन लिए। अचानक हुई इस घटना से महिला घबरा गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। झपट्टा मारकर फरार हुए बदमाश जानकारी के मुताबिक महिला रोज की तरह सुबह टहलने निकली थी। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उसे अकेला देखकर निशाना बनाया और झपट्टा मारकर गले की सोने की चेन और कान…
जामताड़ा : जामताड़ा समेत पूरे झारखंड में लगातार बढ़ रही गर्मी और हीटवेव की स्थिति को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने सभी जिलों के उपायुक्तों को जनहित में तुरंत जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के दौरान आम लोगों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए और प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ काम करे। सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल व्यवस्था के निर्देश विधानसभा अध्यक्ष ने विशेष रूप से निर्देश दिया है कि सभी सार्वजनिक स्थानों, सरकारी कार्यालयों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा…
पलामू : पलामू जिले के हैदरनगर बस स्टैंड के पास सोमवार अहले सुबह अचानक लगी भीषण आग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते तीन दुकानें इसकी चपेट में आ गईं। इस अगलगी में लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना में करीब 15 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आग लगने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और बस स्टैंड इलाके में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। टायर दुकान और गैरेज जलकर राख…
पति पत्नी और वो दो सिनेमाघरों में दर्शकों का लगातार मनोरंजन कर रही है। 15 मई 2026 को रिलीज हुई इस कॉमेडी फिल्म ने अब अपने 10 दिन पूरे कर लिए हैं। शुरुआती दिनों में फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी, लेकिन दूसरे हफ्ते में पहुंचते ही इसकी कमाई में फिर तेजी देखने को मिल रही है। दिलचस्प बात यह है कि नई फिल्मों की रिलीज के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखने में सफल रही है। दूसरे रविवार को बढ़ी कमाई निर्देशक मुदस्सर अजीज की इस फिल्म ने दूसरे रविवार को शानदार प्रदर्शन किया। रिपोर्ट्स के…
रांची : राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान में लगातार बढ़ती गर्मी और हीट वेव की आशंका को देखते हुए अस्पताल प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। गर्मी से जुड़ी बीमारियों और हीट स्ट्रोक के मरीजों के इलाज के लिए रिम्स में पहले से तैयारी शुरू कर दी गई है, ताकि अचानक मरीजों की संख्या बढ़ने पर किसी तरह की परेशानी न हो। अस्पताल प्रशासन की ओर से गर्मी से प्रभावित मरीजों के लिए अलग व्यवस्था करने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही जरूरी दवाइयों और मेडिकल संसाधनों का स्टॉक भी बढ़ाया जा रहा है। हीट स्ट्रोक मरीजों के…