Author: Lok Chetna

रांची: राजधानी रांची के अशोकनगर स्थित त्रिवेणी कंस्ट्रक्शन के मालिक एवं बिल्डर अखिलेश पांडेय के घर में बुधवार देर रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। हैरानी की बात यह है कि कॉलोनी और घर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था होने के बावजूद चोर करीब तीन घंटे तक घर के भीतर रहा और वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो गया। कड़ी सुरक्षा के बावजूद घर में घुसा चोर जानकारी के अनुसार अशोकनगर कॉलोनी में प्रवेश के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। कॉलोनी की सुरक्षा पर लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, जबकि अखिलेश पांडेय के घर पर भी…

Read More

लातेहार: महुआडांड़ स्थित जामिया नूरिया जियाउल इस्लाम जामा मस्जिद अंजुमन कमेटी के सदर, सेक्रेटरी और खजांची पद के लिए शुक्रवार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव के दौरान मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला और पूरे दिन मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया। 650 में से 472 मतदाताओं ने किया मतदान निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मदरसा परिसर में सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक मतदान हुआ। चुनाव समिति के अनुसार कुल 650 मतदाताओं में से 472 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस…

Read More

रांची: रांची-लोहरदगा-डालटनगंज के बीच प्रस्तावित शटल ट्रेन सेवा का इंतजार कर रहे यात्रियों को फिलहाल और इंतजार करना होगा। दक्षिण-पूर्व रेलवे मुख्यालय ने पूर्व-मध्य रेलवे के अनुरोध पर रांची रेल मंडल के इस प्रस्ताव को फिलहाल स्थगित कर दिया है। रेलवे के अनुसार टोरी-बरवाडीह रेलखंड पर तीसरी रेल लाइन के निर्माण कार्य के चलते शटल ट्रेन सेवा अभी शुरू नहीं की जा सकती। छह से आठ माह बाद शुरू हो सकती है सेवा रेलवे मुख्यालय ने रांची रेल मंडल को बताया है कि टोरी से बरवाडीह के बीच पूर्व-मध्य रेलवे की ओर से तीसरी रेल लाइन बिछाने का कार्य जारी…

Read More

रांची: यदि आप शनिवार, 11 जुलाई को ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें। रांची रेल मंडल के किता–सिल्ली रेलखंड पर चल रहे विकास कार्य के कारण रेलवे ने तकनीकी ब्लॉक लिया है, जिसके चलते कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से चलाया जाएगा, जबकि कई पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह रद्द रहेगा। इन ट्रेनों के परिचालन में किया गया बदलाव रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, बर्द्धमान–हटिया मेमू एक्सप्रेस (13503) और हटिया–बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस (13504)…

Read More

रांची: झारखंड में औद्योगिक विकास को नई गति देने के उद्देश्य से नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन के दौरान नवीन जिंदल ग्रुप ने राज्य सरकार के साथ 70,650 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश का समझौता किया है। यह निवेश स्टील, न्यूक्लियर ऊर्जा और सौर ऊर्जा क्षेत्र में किया जाएगा। प्रस्तावित परियोजनाओं से राज्य में 11 हजार से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है। स्टील, न्यूक्लियर और सौर ऊर्जा में होगा बड़ा निवेश समझौते के तहत स्टील क्षेत्र में 40,000 करोड़ रुपये, न्यूक्लियर ऊर्जा परियोजना में 30,000 करोड़ रुपये और सौर ऊर्जा…

Read More

रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने आईआईटी (आईएसएम) धनबाद में वर्षों से दैनिक वेतनभोगी और आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्यरत सात कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए उनकी सेवाएं नियमित करने का आदेश दिया है। जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने संस्थान को निर्देश दिया कि सभी याचिकाकर्ताओं की सेवाएं तत्काल नियमित की जाएं। यदि स्वीकृत पद उपलब्ध नहीं हैं तो नए पद सृजित कर उन्हें समायोजित किया जाए। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि कर्मचारियों की पूर्व सेवा अवधि को पेंशन, अवकाश और अन्य सेवानिवृत्ति लाभों के लिए निरंतर सेवा के रूप में माना जाएगा। शैक्षणिक योग्यता का आधार नहीं…

Read More

रांची: डकरा में केंद्रीय विद्यालय शुरू होने के बाद विद्यालय परिसर स्थित खेल मैदान को स्थानीय खिलाड़ियों और मॉर्निंग वॉकरों के लिए बंद कर दिया गया है। इस फैसले के बाद सीसीएल ऑफिसर्स कॉलोनी के निवासियों, विशेषकर महिलाओं, खिलाड़ियों और खेल प्रशिक्षकों में नाराजगी है। उनका कहना है कि वर्षों से यह मैदान स्थानीय खेल गतिविधियों और सुबह-शाम टहलने के लिए उपयोग किया जाता रहा है। 20 वर्षों से चल रहा था खिलाड़ियों का प्रशिक्षण खलारी क्रिकेट अकादमी के संचालक राम कुमार और वुशू प्रशिक्षक रजी अहमद ने बताया कि वे पिछले करीब 20 वर्षों से इसी मैदान में खिलाड़ियों…

Read More

रांची: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने अयोध्या राम मंदिर से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यदि राम मंदिर से जुड़े वित्तीय अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं, तो उनकी निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने राज्य में सेरेब्रल मलेरिया की स्थिति पर भी जानकारी देते हुए कहा कि सरकार हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और स्थिति काफी हद तक नियंत्रण में है। राम मंदिर…

Read More

रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2016 से जुड़े अभ्यर्थियों को बड़ी राहत देते हुए राज्य सरकार को समान वरीयता, अपग्रेड वेतन और अन्य सभी पात्र सेवा लाभ देने का निर्देश दिया है। जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने मामले की सुनवाई के बाद सरकार को 12 सप्ताह के भीतर आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है। 2016 की शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया से जुड़ा मामला यह मामला स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2016 के तहत हुई नियुक्तियों से संबंधित है। इस भर्ती प्रक्रिया में पहले चरण के तहत वर्ष 2019 में कई अभ्यर्थियों की नियुक्ति की…

Read More

रांची: झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सरकारी गाड़ी लौटाने की चल रही चर्चाओं को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी सरकारी गाड़ी अब भी उनके पास है और उसे वापस नहीं किया गया है। मंत्री ने बताया कि उन्होंने हाल ही में एक नई टोयोटा इनोवा खरीदी है और शुक्रवार को उसी निजी वाहन से प्रोजेक्ट भवन पहुंचे थे। इस दौरान उनकी सरकारी गाड़ी भी उनके साथ मौजूद थी। नई निजी इनोवा से पहुंचे प्रोजेक्ट भवन शुक्रवार को वित्त मंत्री अपनी नई खरीदी गई इनोवा से प्रोजेक्ट भवन पहुंचे। यहां उन्होंने वित्त विभाग…

Read More