Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- असम के बाजारों से लेकर रिलायंस मार्ट तक झारखण्ड के नेतरहाट की नाशपाती की धूम, महिला किसानों की आमदनी को मिला नया बूम
- झारखंड में स्थानीय फिल्मों को मिले बढ़ावा, सीड फन्डिंग की हो व्यवस्था : असीम सिन्हा
- संथाली सिनेमा उद्योग का अर्थशास्त्र : झारखण्ड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के लिए अनुकरणीय बिज़नेस मॉडल
- स्त्री को देवी मत बनाईये, बस उसे उसके अधिकार दे दीजिये
- कानपुर में छात्र का कथित पिस्टल के साथ वीडियो वायरल, पुलिस कार्रवाई की मांग
- JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में बड़ा खुलासा, बिंसिस निदेशक अरुण कुमार पांच दिन की रिमांड पर; कई परीक्षाओं में धांधली के आरोप
- JPSC-JSSC आंदोलन में पहुंचे रघुवर दास, सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम; बोले- मांगें नहीं मानीं तो बैठूंगा अनशन पर
- मधुकम के 12 मकानों के मामले में सुप्रीम कोर्ट से महादेव उरांव को झटका, एसएलपी खारिज
Author: Lok Chetna
रांची: राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र स्थित संग्रामपुर गांव में शनिवार देर रात शिव मंदिर में स्थापित शिवलिंग को अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी रविवार सुबह मंदिर का दरवाजा खुलने के बाद हुई, जिसके बाद पूरे इलाके में आक्रोश और तनाव का माहौल बन गया। सुबह पूजा के दौरान सामने आई घटना स्थानीय लोगों के अनुसार, रविवार सुबह जब श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे और मंदिर का दरवाजा खोला गया, तब शिवलिंग खंडित अवस्था में मिला। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में…
रांची: राजधानी के अशोक नगर स्थित बिल्डर अखिलेश पांडेय के घर में 8 जुलाई की रात हुई हाई-प्रोफाइल चोरी की जांच में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। जांच में सामने आया है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पहले ऑटो से शहर के अलग-अलग हिस्सों में घूमते रहे और बाद में एक लग्जरी कार से फरार हो गए। ऑटो से होटल पहुंचे, फिर जगुआर कार से हुए फरार पुलिस जांच के अनुसार चोरी के बाद आरोपी अशोक नगर से ऑटो के जरिए हवाई नगर की ओर गए। इसके बाद वे वापस बिरसा चौक पहुंचे, जहां एक…
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बेशकीमती रत्न पन्ना (एमराल्ड) की तस्करी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने शनिवार शाम पीडब्ल्यूडी चौक के पास घेराबंदी कर करीब एक किलोग्राम पन्ना के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार बरामद पन्ना की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। तीन आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में दो गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के मुढ़ाकाटी गांव के निवासी हैं, जबकि एक आरोपी श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। थाना प्रभारी शंकर…
रांची: बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर विमानों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए एयरपोर्ट प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। विमानन सुरक्षा मानकों के तहत एयरपोर्ट के आसपास स्थित अधिक ऊंचाई वाले भवनों पर विमानन अवरोधक (एयरक्राफ्ट वॉर्निंग) लाल चेतावनी लाइट लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। 40 भवनों पर लगाई जा रही हैं चेतावनी लाइट एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार जिला प्रशासन ने ऐसे भवनों की पहचान की है, जिनकी ऊंचाई विमानन सुरक्षा मानकों से अधिक है। फिलहाल 40 भवनों पर लाल चेतावनी लाइट लगाने का कार्य शुरू…
12 से 14 जुलाई तक कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी, गुमला में आकाशीय बिजली से दो की मौत
रांची: बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र और उससे जुड़े साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 12 से 14 जुलाई तक राज्य के कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है। 12 जुलाई को इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार 12 जुलाई को जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ जिलों में वज्रपात के साथ भारी बारिश होने की…
रांची: सरकारी राशन योजना का लाभ केवल पात्र एवं जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाने के उद्देश्य से रांची जिला प्रशासन ने अपात्र राशन कार्डधारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला आपूर्ति शाखा द्वारा कराए गए केपीआई सर्वेक्षण में जिले के 6,556 ऐसे राशन कार्डधारियों की पहचान की गई है, जो राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) का लाभ ले रहे थे, जबकि वे निर्धारित पात्रता मानकों पर खरे नहीं उतरते। रातू प्रखंड के 115 लाभुकों को 3.5 करोड़ रुपये का नोटिस कार्रवाई के पहले चरण में रातू प्रखंड के 115 अपात्र राशन…
नई दिल्ली: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद का नई दिल्ली के एक अस्पताल में घुटने का सफल ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद शनिवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अस्पताल पहुंचे और उनसे मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री ने सरफराज अहमद के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह मरांग बुरु से प्रार्थना करते हैं कि सरफराज अहमद जल्द स्वस्थ होकर पुनः जनसेवा में सक्रिय हों। मुख्यमंत्री की इस मुलाकात को झामुमो नेतृत्व की आत्मीयता और वरिष्ठ नेताओं के प्रति…
रांची: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद द्वारा 12 जुलाई को आयोजित होने वाली पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारी पूरी कर ली है। परीक्षा के सफल संचालन और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सदर अनुमंडल दंडाधिकारी कुमार रजत ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू कर दी है। सुबह 7:30 बजे से शाम 4 बजे तक प्रभावी रहेगी निषेधाज्ञा परीक्षा रविवार, 12 जुलाई, को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे…
रांची: झारखंड ऊर्जा विकास निगम के अंतर्गत राज्य के विभिन्न सप्लाई एरिया बोर्ड में कार्यरत मानव दिवस और आउटसोर्सिंग कर्मियों की सुरक्षा को लेकर झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ ने निगम प्रबंधन और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। संघ ने कहा कि लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बावजूद कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। सुरक्षा उपकरण नहीं मिलने का आरोप श्रमिक संघ के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि हाल के दिनों में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में आधा दर्जन से अधिक दुर्घटनाएं हुई हैं, जिनमें कई कर्मचारियों की मौत हो…
चतरा: चतरा सदर प्रखंड के बिराजपुर निवासी सीआरपीएफ के जवान लक्ष्मण कुमार यादव के सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन से पूरे जिले में शोक की लहर है। शनिवार को चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह आंदोलन स्थल पहुंचे और वीर जवान के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। परिजनों को दिया हरसंभव सहयोग का आश्वासन सांसद कालीचरण सिंह ने कहा कि देश की सेवा में समर्पित एक जवान का इस तरह असमय निधन केवल परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे…