Author: Lok Chetna

रांची: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा हाल ही में घोषित 99,639 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर सवाल उठाते हुए राज्य सरकार पर पुराने निवेश समझौतों को नए निवेश के रूप में प्रस्तुत करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार जनता को भ्रमित करने के लिए पहले से घोषित निवेश प्रस्तावों को नए पैकेज के रूप में पेश कर रही है। प्रतुल शाह देव ने कहा कि राज्य सरकार फरवरी 2026 में दावोस और यूनाइटेड किंगडम यात्रा के बाद 1.27 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों…

Read More

नई दिल्ली: झारखंड की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत के संरक्षण एवं पर्यटन विकास को लेकर नई दिल्ली में महत्वपूर्ण पहल हुई। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से शिष्टाचार मुलाकात कर झारखंड के प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक के दौरान रांची जिले के प्रसिद्ध देवड़ी मंदिर, खूंटी के सोनमेर मंदिर और सिमडेगा स्थित रामरेखा धाम के संरक्षण, सौंदर्यीकरण और पर्यटन सुविधाओं के विस्तार के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे गए। धार्मिक स्थलों पर आधुनिक सुविधाएं विकसित करने की मांग…

Read More

रांची: झारखंड कैडर के 2006 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और वर्तमान में जेल महानिरीक्षक (आईजी) के पद पर तैनात सुदर्शन मंडल की सोमवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। सीने में तेज दर्द और बेचैनी की शिकायत के बाद उन्हें तत्काल रांची के सैमफोर्ड अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, सुदर्शन मंडल को दिल का दौरा पड़ा है। उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें तुरंत आईसीयू में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। डॉक्टरों की विशेष टीम कर रही निगरानी अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम सुदर्शन मंडल के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी कर रही है। उनका कार्डिएक…

Read More

रांची: राजधानी रांची में मानसून की धीमी रफ्तार के बीच पिछले दिनों हुई बारिश से शहर को पानी उपलब्ध कराने वाले तीनों प्रमुख जलाशयों—रूक्का (गेतलसूद), हटिया और गोंदा (कांके) डैम—के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रूक्का और गोंदा डैम का जलस्तर दो-दो फीट, जबकि हटिया डैम का जलस्तर एक फीट बढ़ा है। हालांकि, यह बढ़ोतरी राहत देने वाली है, लेकिन जलाशयों में पानी का स्तर अब भी पिछले वर्ष की तुलना में काफी कम है। एक जून से 12 जुलाई तक रांची में सामान्य से 11 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है, जिसका असर तीनों डैमों के…

Read More

रांची: झारखंड की गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और छोटे बच्चों के लिए राहत भरी खबर है। करीब चार महीने से बंद टेक होम राशन (टीएचआर) योजना के तहत अगले माह से आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से पोषाहार का वितरण फिर शुरू किया जाएगा। महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के प्रस्ताव को वित्त विभाग से स्वीकृति मिल गई है। अब इसे अंतिम मंजूरी के लिए राज्य मंत्रिमंडल के समक्ष भेजा जाएगा। एजेंसी का चयन नहीं होने के कारण अप्रैल 2026 से राज्यभर में टेक होम राशन का वितरण बंद था। इससे योजना से जुड़े करीब 14 लाख लाभुक, जिनमें…

Read More

हनोई : वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास हुए दर्दनाक नौका हादसे में जान गंवाने वाले 15 भारतीय पर्यटकों के पार्थिव शरीर सोमवार को भारत लाए जाएंगे। हनोई स्थित भारतीय दूतावास ने इसकी आधिकारिक जानकारी दी है। दूतावास के अनुसार, शवों को वियतनाम एयरलाइंस की उड़ान वीएन-979 से हो ची मिन्ह सिटी से मुंबई भेजा जाएगा। यह विमान स्थानीय समयानुसार शाम 6 बजे रवाना होगा और भारतीय समयानुसार रात 9:35 बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेगा। राज्य सरकारों को भेजी गई सूचना भारतीय दूतावास ने बताया कि संबंधित राज्य सरकारों को इस संबंध में सूचित…

Read More

गढ़वा: विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर-2026) के दौरान निर्वाचन कार्य में लापरवाही और अवैध वसूली की शिकायत पर गढ़वा जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या-406 की बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) कुसुम देवी को मतदाता सूची पुनरीक्षण के नाम पर पैसे मांगने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निर्वाचन कार्य से हटा दिया गया है। वायरल वीडियो की जांच में आरोप सही पाए गए कुसुम देवी धुरकी प्रखंड के झलका आंगनबाड़ी केंद्र में आंगनबाड़ी सेविका के रूप में कार्यरत हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के आधार पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त…

Read More

रांची: नगड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम हाई स्कूल, अमन नगर में जर्जर सड़क और जलनिकासी की समस्या को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और राज्य सरकार से शीघ्र पीसीसी सड़क एवं पक्की नाली निर्माण की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से सड़क की बदहाल स्थिति के कारण लोगों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। बारिश में कीचड़ और जलजमाव से बढ़ी परेशानी ग्रामीणों के अनुसार, बारिश के दौरान सड़क पूरी तरह कीचड़ और जलजमाव से भर जाती है। सबसे…

Read More

रांची: झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य सरकार विभिन्न विभागों में लंबे समय से रिक्त पड़े पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया तेज करने की तैयारी में जुट गई है। सूत्रों के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर करीब 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की घोषणा की जा सकती है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। सभी विभागों से मांगा गया रिक्त पदों का ब्योरा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद सभी विभागों से रिक्त पदों की अद्यतन जानकारी मांगी…

Read More

रांची: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में चल रहे विकास कार्य और रखरखाव के कारण 14 से 19 जुलाई के बीच कई मेमू ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। रेलवे प्रशासन ने कुछ ट्रेनों को पूरी तरह रद्द करने के साथ-साथ कई ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट करने का निर्णय लिया है। ऐसे में यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की गई है। इन दिनों रद्द रहेंगी ये ट्रेनें इन ट्रेनों के रूट में किया गया बदलाव यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर जांचें रेलवे प्रशासन…

Read More