Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- CID ने 5 और आरोपियों को किया गिरफ्तार, लखनऊ से TPL कर्मचारी भी दबोचा, कुल गिरफ्तारी 19 पहुंची
- JPSC मुद्दे पर आजसू विधायक तिवारी महतो का ‘रेट चार्ट’ प्रदर्शन, CBI जांच और CM के इस्तीफे की मांग
- JPSC मुद्दे पर विधानसभा के बाहर एनडीए का प्रदर्शन, CBI जांच की मांग
- Ranchi News: नगर निगम कर्मचारियों के दुर्व्यवहार पर मेयर सख्त, शिकायत मिलते ही होगी कार्रवाई
- JPSC-JSSC Protest: CM आवास पर वार्ता से छात्रों का इनकार, बोले- हेमंत सोरेन धरनास्थल पर आकर करें खुली बातचीत
- JPSC-JSSC विवाद: छात्र आंदोलन पर समाधान की पहल, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलने पहुंच सकता है प्रतिनिधिमंडल
- रांची में बनेगी 284 करोड़ की झारखंड मेडिको सिटी, अपोलो-फोर्टिस समेत बड़े अस्पतालों को मिला आमंत्रण
- RIMS में हीमोफीलिया-थैलेसीमिया की जीवनरक्षक दवाओं का संकट, मरीजों के इलाज पर मंडराया खतरा
Author: Lok Chetna
रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2016 से जुड़े अभ्यर्थियों को बड़ी राहत देते हुए राज्य सरकार को समान वरीयता, अपग्रेड वेतन और अन्य सभी पात्र सेवा लाभ देने का निर्देश दिया है। जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने मामले की सुनवाई के बाद सरकार को 12 सप्ताह के भीतर आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है। 2016 की शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया से जुड़ा मामला यह मामला स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2016 के तहत हुई नियुक्तियों से संबंधित है। इस भर्ती प्रक्रिया में पहले चरण के तहत वर्ष 2019 में कई अभ्यर्थियों की नियुक्ति की…
रांची: झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सरकारी गाड़ी लौटाने की चल रही चर्चाओं को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी सरकारी गाड़ी अब भी उनके पास है और उसे वापस नहीं किया गया है। मंत्री ने बताया कि उन्होंने हाल ही में एक नई टोयोटा इनोवा खरीदी है और शुक्रवार को उसी निजी वाहन से प्रोजेक्ट भवन पहुंचे थे। इस दौरान उनकी सरकारी गाड़ी भी उनके साथ मौजूद थी। नई निजी इनोवा से पहुंचे प्रोजेक्ट भवन शुक्रवार को वित्त मंत्री अपनी नई खरीदी गई इनोवा से प्रोजेक्ट भवन पहुंचे। यहां उन्होंने वित्त विभाग…
रांची: राष्ट्रीय यक्ष्मा रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत चलाए जा रहे 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को रांची के आयुष्मान आरोग्य मंदिर उलीडीह के अधीन चिन्हित हाई-रिस्क गांव में विशेष टीबी स्क्रीनिंग एवं जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार और जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. एस. बास्की के मार्गदर्शन में किया गया। 110 लोगों की हुई टीबी स्क्रीनिंग शिविर के दौरान कुल 110 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग की गई। प्रारंभिक जांच के आधार पर 52 संभावित मरीजों का हैंड एक्स-रे किया गया, जिनमें 30 पुरुष और 22 महिलाएं शामिल थीं। दो…
रांची: तोरपा विधायक सुदीप गुडिया ने अपने आवासीय कार्यालय (जनसेवा केंद्र), तपकरा में खूंटी वन प्रमंडल के अधिकारियों और तोरपा व रनिया प्रखंड के ग्रामीणों के साथ मानव-हाथी संघर्ष की बढ़ती समस्या को लेकर बैठक की। बैठक में ग्रामीणों की समस्याओं और सुझावों पर विस्तार से चर्चा करते हुए वन विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर प्रभावी समाधान और सुरक्षा उपायों पर विचार-विमर्श किया गया। ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर समाधान पर हुई चर्चा बैठक के दौरान ग्रामीणों ने हाथियों के कारण फसल, संपत्ति और जनजीवन पर पड़ने वाले प्रभाव से संबंधित समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। विधायक सुदीप गुडिया…
रांची: झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने उन्हें मंत्री के रूप में आवंटित सरकारी फॉर्च्यूनर वाहन वापस कर दिया है। इस घटनाक्रम के बाद राज्य के राजनीतिक गलियारों में विभिन्न तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, मंत्री की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। सरकारी फॉर्च्यूनर लौटाने से बढ़ी चर्चाएं जानकारी के अनुसार, वित्त मंत्री को मंत्री पद के तहत आवंटित की गई फॉर्च्यूनर गाड़ी उन्होंने सरकार को लौटा दी है। बताया जा रहा है कि इससे पहले उनकी सुरक्षा व्यवस्था में लगी कुछ गाड़ियों और अंगरक्षकों से…
रांची: राजधानी रांची के मोराबादी क्षेत्र में सड़क किनारे वर्षों से व्यवसाय कर रहे सैकड़ों पथ विक्रेताओं को हटाने की कार्रवाई अब विवाद का विषय बन गई है। रांची नगर निगम की कार्रवाई के विरोध में भारतीय पथ विक्रेता महासंघ (एआईटीयूसी) ने प्रेस वार्ता कर कड़ा विरोध जताया है। संगठन ने नगर निगम पर स्ट्रीट वेंडर्स (जीविका संरक्षण एवं पथ विक्रय विनियमन) अधिनियम, 2014 तथा झारखंड हाईकोर्ट के निर्देशों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। 14 जुलाई तक समाधान नहीं हुआ तो होगा नगर निगम का घेराव महासंघ ने चेतावनी दी है कि यदि 14 जुलाई तक पथ विक्रेताओं…
लातेहार: झारखंड सरकार के निर्देश पर लातेहार जिले में राशन कार्ड अपडेट अभियान शुरू कर दिया गया है। अब जिले के सभी प्राथमिक गृहस्थी (PH), अंत्योदय और हरे राशन कार्डधारकों को अपने राशन कार्ड में जाति संबंधी जानकारी अपडेट करानी होगी। इसके लिए डिजिटल जाति प्रमाण पत्र अनिवार्य किया गया है। हालांकि जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि केवल जाति प्रमाण पत्र नहीं होने के कारण किसी भी लाभुक का राशन बंद नहीं किया जाएगा। समय पर डिजिटल जाति प्रमाण पत्र जमा करने की अपील जिला आपूर्ति पदाधिकारी (डीएसओ) श्रवण राम ने सभी राशन लाभुकों से अपील की है…
रांची: झारखंड से कृषि एवं बागवानी उत्पादों के निर्यात को नई गति देने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। शुक्रवार को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर राज्य से कृषि उत्पादों के निर्यात की वर्तमान स्थिति, उपलब्धियों और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की। बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सरकार के सहयोग की सराहना करते हुए कृषि निर्यात को और बढ़ावा देने के लिए कई सुझाव और मांगें भी प्रस्तुत कीं। झारखंड के आम पहुंचे लंदन…
महुआडांड़: झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत लातेहार जिले के महुआडांड़ प्रखंड में सरकारी विद्यालयों के कक्षा 8 के 241 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिलों का वितरण किया गया। योजना का उद्देश्य अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में सुविधा उपलब्ध कराना तथा ड्रॉपआउट दर को कम करना है। नौ विद्यालयों के विद्यार्थियों को मिला लाभ प्रखंड शिक्षा विभाग द्वारा तैयार सूची के अनुसार नौ विद्यालयों के विद्यार्थियों को साइकिलें वितरित की गईं। इनमें राजकीयकृत मध्य विद्यालय चुटिया के 13, यूएमएस बंदुवा टोली महुआडांड़ के 4, संत तेरेसा…
डेस्क: सुप्रीम कोर्ट ने ओरांव समाज की पारंपरिक उत्तराधिकार व्यवस्था से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए कहा है कि केवल किसी परंपरा का दावा कर देने मात्र से उसे कानूनी मान्यता नहीं मिल सकती। किसी भी पारंपरिक प्रथा को मान्यता दिलाने के लिए उसके लंबे समय से प्रचलित होने और व्यापक रूप से स्वीकार किए जाने के ठोस एवं विश्वसनीय साक्ष्य प्रस्तुत करना आवश्यक है। गुमला की पुश्तैनी जमीन से जुड़ा था मामला यह मामला झारखंड के गुमला जिले की पुश्तैनी जमीन से संबंधित था। विवाद इस बात को लेकर था कि क्या ओरांव समाज में…