Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    संथाली सिनेमा उद्योग का अर्थशास्त्र : झारखण्ड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के लिए अनुकरणीय बिज़नेस मॉडल  

    August 23, 2026

    स्त्री को देवी मत बनाईये, बस उसे उसके अधिकार दे दीजिये

    August 23, 2026

    कानपुर में छात्र का कथित पिस्टल के साथ वीडियो वायरल, पुलिस कार्रवाई की मांग

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • संथाली सिनेमा उद्योग का अर्थशास्त्र : झारखण्ड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के लिए अनुकरणीय बिज़नेस मॉडल  
    • स्त्री को देवी मत बनाईये, बस उसे उसके अधिकार दे दीजिये
    • कानपुर में छात्र का कथित पिस्टल के साथ वीडियो वायरल, पुलिस कार्रवाई की मांग
    • JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में बड़ा खुलासा, बिंसिस निदेशक अरुण कुमार पांच दिन की रिमांड पर; कई परीक्षाओं में धांधली के आरोप
    • JPSC-JSSC आंदोलन में पहुंचे रघुवर दास, सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम; बोले- मांगें नहीं मानीं तो बैठूंगा अनशन पर
    • मधुकम के 12 मकानों के मामले में सुप्रीम कोर्ट से महादेव उरांव को झटका, एसएलपी खारिज
    • JPSC-JSSC विवाद पर कांग्रेस का BJP पर हमला, चार मंत्रियों ने कहा- छात्रों के आंदोलन को राजनीतिक रंग दे रही भाजपा
    • जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति विवाद में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, महाधिवक्ता की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय समिति गठित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » झारखंड की पहचान अब माइंस नहीं, माइंड्स से बनेगी: दिल्ली में नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का शुभारंभ, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रखा विजन 2050
    Delhi

    झारखंड की पहचान अब माइंस नहीं, माइंड्स से बनेगी: दिल्ली में नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का शुभारंभ, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रखा विजन 2050

    Lok ChetnaBy Lok ChetnaJuly 8, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली/रांची: झारखंड सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी, उद्योग एवं पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुभारंभ किया। कार्यक्रम के पहले दिन सूचना प्रौद्योगिकी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डिजिटल गवर्नेंस और भविष्य की तकनीकों पर व्यापक मंथन हुआ। इसमें देश-विदेश के उद्योग जगत, तकनीकी कंपनियों, नीति निर्माताओं, शिक्षाविदों और विशेषज्ञों ने भाग लेकर झारखंड के विजन 2050 को लेकर अपने सुझाव साझा किए।

    झारखंड को तकनीकी और ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था बनाने पर जोर

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड केवल खनिज संपदा का राज्य नहीं, बल्कि बौद्धिक क्षमता का भी केंद्र है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि झारखंड की पहचान केवल माइंस से नहीं बल्कि माइंड्स से बने। राज्य को संसाधन आधारित अर्थव्यवस्था के साथ-साथ अनुसंधान, नवाचार और ज्ञान आधारित विकास को भी प्राथमिकता देनी होगी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड का औद्योगिक विकास देश की प्रगति के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राज्य की विकास यात्रा अब केवल खनन तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि नवाचार, अनुसंधान और समावेशी विकास को भी समान महत्व दिया जाएगा।

    आईटी और डिजिटल निवेश बढ़ाने पर हुई चर्चा

    कार्यक्रम में माइक्रोसॉफ्ट, गूगल और अन्य अग्रणी तकनीकी संस्थानों एवं उद्योग संगठनों के प्रतिनिधियों ने झारखंड में डिजिटल इकोसिस्टम को मजबूत बनाने, सूचना प्रौद्योगिकी निवेश बढ़ाने तथा भविष्य की तकनीकी आवश्यकताओं के अनुरूप राज्य को तैयार करने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

    इस दौरान झारखंड कृत्रिम बुद्धिमत्ता नीति, झारखंड निवेश प्रोत्साहन नीति, झारखंड पर्यटन नीति, झारखंड टेक्सटाइल नीति, जियाडा विनियम तथा सार्वजनिक-निजी भागीदारी नीति के कॉन्सेप्ट पेपर हितधारकों के समक्ष प्रस्तुत किए गए। इन पर उद्योग जगत और विशेषज्ञों से सुझाव आमंत्रित किए गए ताकि इन्हें अधिक प्रभावी और निवेशक-अनुकूल बनाया जा सके।

    सरकार और उद्योग जगत के बीच हुआ संवाद

    कार्यक्रम के दौरान सरकार और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के बीच बिजनेस-टू-गवर्नमेंट संवाद भी आयोजित किया गया। इसमें सूचना प्रौद्योगिकी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डिजिटल गवर्नेंस और आधुनिक तकनीकों के क्षेत्र में निवेश तथा साझेदारी की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हितधारकों से प्राप्त सुझावों के आधार पर राज्य सरकार ऐसी नीतियां तैयार करेगी, जो निवेश आकर्षित करने के साथ-साथ रोजगार सृजन और समावेशी विकास को भी गति देंगी।

    कई मंत्री और तकनीकी विशेषज्ञ रहे मौजूद

    कार्यक्रम में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, उद्योग, श्रम एवं नियोजन मंत्री संजय कुमार यादव, पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य तथा नगर विकास एवं आवास मंत्री सुदिव्य कुमार सहित राज्य सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

    मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए राज्य के विकास में तकनीक की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। वहीं विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

    आईबीएम के तल्लीन कुमार, माइक्रोसॉफ्ट के संदीप अरोड़ा और गूगल के राजेश रंजन ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से झारखंड में सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में सूचना प्रौद्योगिकी सचिव पूजा सिंघल ने स्वागत भाषण दिया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सूचना प्रौद्योगिकी निदेशक माधवी मिश्रा ने किया।

    AI Policy Jharkhand Delhi News Digital Governance Google Hemant Soren Investment Promotion Policy IT Investment Jharkhand Jharkhand government Jharkhand Vision 2050 Microsoft National Stakeholders Consultation Ranchi News Tourism Policy
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lok Chetna

    Related Posts

    संथाली सिनेमा उद्योग का अर्थशास्त्र : झारखण्ड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के लिए अनुकरणीय बिज़नेस मॉडल  

    August 23, 2026

    स्त्री को देवी मत बनाईये, बस उसे उसके अधिकार दे दीजिये

    August 23, 2026

    JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में बड़ा खुलासा, बिंसिस निदेशक अरुण कुमार पांच दिन की रिमांड पर; कई परीक्षाओं में धांधली के आरोप

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    कानपुर में छात्र का कथित पिस्टल के साथ वीडियो वायरल, पुलिस कार्रवाई की मांग

    August 15, 2026373

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026243

    डालटनगंज रूट की 14 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 16 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदला गया

    June 22, 2026196

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026171
    Don't Miss
    Entertainment

    संथाली सिनेमा उद्योग का अर्थशास्त्र : झारखण्ड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के लिए अनुकरणीय बिज़नेस मॉडल  

    By Siyasi KhabarAugust 23, 202610

                                                       अरविन्द कुमार पाण्डेय खांटी झारखंडी माटी से सनी हुई, झारखंडी संवेदना के धागों…

    स्त्री को देवी मत बनाईये, बस उसे उसके अधिकार दे दीजिये

    August 23, 2026

    कानपुर में छात्र का कथित पिस्टल के साथ वीडियो वायरल, पुलिस कार्रवाई की मांग

    August 15, 2026

    JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में बड़ा खुलासा, बिंसिस निदेशक अरुण कुमार पांच दिन की रिमांड पर; कई परीक्षाओं में धांधली के आरोप

    August 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    संथाली सिनेमा उद्योग का अर्थशास्त्र : झारखण्ड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के लिए अनुकरणीय बिज़नेस मॉडल  

    August 23, 2026

    JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में बड़ा खुलासा, बिंसिस निदेशक अरुण कुमार पांच दिन की रिमांड पर; कई परीक्षाओं में धांधली के आरोप

    August 13, 2026

    JPSC-JSSC आंदोलन में पहुंचे रघुवर दास, सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम; बोले- मांगें नहीं मानीं तो बैठूंगा अनशन पर

    August 13, 2026

    मधुकम के 12 मकानों के मामले में सुप्रीम कोर्ट से महादेव उरांव को झटका, एसएलपी खारिज

    August 13, 2026
    Bihar

    तेजस्वी यादव का NDA सरकार को अल्टीमेटम, बोले- छात्रों को रिहा नहीं किया तो होगा बड़ा आंदोलन

    July 27, 2026

    बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी प्रत्याशी रेखा गुप्ता ने दाखिल किया नामांकन, हलफनामे में बताई करोड़ों की संपत्ति

    July 10, 2026

    बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई: सिवान के उत्पाद निरीक्षक अंकेश कुमार गोंड़ के 5 ठिकानों पर छापेमारी, आय से 201% अधिक संपत्ति का आरोप

    July 9, 2026

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: मां आज से आमरण अनशन पर, दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग तेज

    July 9, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.