Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    स्मार्ट सिटी क्षेत्र में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या? पुलिस जांच में जुटी

    July 7, 2026

    सरायकेला में हाइवा-ट्रेलर की भीषण टक्कर, दो चालक जिंदा जले, चार भारी वाहन हादसे की चपेट में

    July 7, 2026

    गढ़वा की 2.23 लाख महिलाओं के खातों में तीन महीने की सम्मान राशि ट्रांसफर

    July 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • स्मार्ट सिटी क्षेत्र में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या? पुलिस जांच में जुटी
    • सरायकेला में हाइवा-ट्रेलर की भीषण टक्कर, दो चालक जिंदा जले, चार भारी वाहन हादसे की चपेट में
    • गढ़वा की 2.23 लाख महिलाओं के खातों में तीन महीने की सम्मान राशि ट्रांसफर
    • राधाकृष्ण किशोर बोले- संयुक्त सचिव के नोटिस पर मुख्यमंत्री से करेंगे मुलाकात, 10 जुलाई तक मांगी रिपोर्ट
    • पूरे झारखंड में सक्रिय हुआ मॉनसून, अगले तीन दिन भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
    • कभी नक्सल प्रभावित रहा मनातू अब बना लाह उत्पादन का केंद्र, 300 पलाश के पेड़ों से हर साल 12 लाख की कमाई
    • रिम्स अस्पताल की ऊपरी मंजिल से गिरी महिला मरीज, गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती
    • हेमंत सोरेन ने पर्यटन, खेल और संस्कृति विभाग की समीक्षा की, योजनाओं को समय पर पूरा करने के दिए निर्देश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » सरायकेला में हाइवा-ट्रेलर की भीषण टक्कर, दो चालक जिंदा जले, चार भारी वाहन हादसे की चपेट में
    Lead News

    सरायकेला में हाइवा-ट्रेलर की भीषण टक्कर, दो चालक जिंदा जले, चार भारी वाहन हादसे की चपेट में

    Lok ChetnaBy Lok ChetnaJuly 7, 2026No Comments123 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सरायकेला-खरसावां : सरायकेला-खरसावां जिले में राजनगर-चाईबासा राष्ट्रीय राजमार्ग-220 पर सोमवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। रोला-खैरबनी मोड़ के पास रात करीब एक बजे हाइवा और ट्रेलर की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। इस हादसे में दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से झुलस गए। एक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे चालक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

    एक हादसे में चार भारी वाहन हुए दुर्घटनाग्रस्त

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में तुरंत आग फैल गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे दो अन्य ट्रेलर भी दुर्घटनाग्रस्त होकर आपस में टकरा गए और सड़क किनारे खेत में पलट गए।

    इस हादसे में दोनों ट्रेलर चालक घायल हो गए, जिनका इलाज जारी है। कुछ ही मिनटों में चार भारी वाहन दुर्घटना की चपेट में आने से घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

    दो घंटे बाद आग पर पाया गया काबू

    घटना की सूचना मिलते ही राजनगर थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक हाइवा और ट्रेलर पूरी तरह जलकर राख हो चुके थे।

    पुलिस ने दोनों मृत चालकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया है। साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

    एनएच-220 को फोरलेन बनाने की उठी मांग

    इस दर्दनाक हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने राजनगर-चाईबासा राष्ट्रीय राजमार्ग-220 को जल्द फोरलेन बनाने की मांग तेज कर दी है। उनका कहना है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों का लगातार आवागमन होता है, लेकिन सड़क संकरी होने के कारण आए दिन गंभीर सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

    स्थानीय लोगों ने केंद्र और राज्य सरकार से सड़क का शीघ्र चौड़ीकरण कराने और स्थायी सड़क सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग की है।

    Chaibasa News Jharkhand News NH-220 Road Accident Saraikela news झारखंड सड़क दुर्घटना ट्रेलर हादसा राजनगर चाईबासा रोड सड़क हादसा सरायकेला न्यूज हाइवा दुर्घटना
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lok Chetna

    Related Posts

    स्मार्ट सिटी क्षेत्र में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या? पुलिस जांच में जुटी

    July 7, 2026

    गढ़वा की 2.23 लाख महिलाओं के खातों में तीन महीने की सम्मान राशि ट्रांसफर

    July 7, 2026

    राधाकृष्ण किशोर बोले- संयुक्त सचिव के नोटिस पर मुख्यमंत्री से करेंगे मुलाकात, 10 जुलाई तक मांगी रिपोर्ट

    July 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026234

    डालटनगंज रूट की 14 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 16 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदला गया

    June 22, 2026196

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026159

    पश्चिम बंगाल: डेबरा में टीएमसी नेता हुमायूं कबीर गिरफ्तार, पुलिस जांच से राजनीतिक हलचल तेज

    June 29, 2026154
    Don't Miss
    Lead News

    स्मार्ट सिटी क्षेत्र में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या? पुलिस जांच में जुटी

    By Lok ChetnaJuly 7, 2026123

    रांची : रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित स्मार्ट सिटी इलाके में सोमवार देर रात…

    सरायकेला में हाइवा-ट्रेलर की भीषण टक्कर, दो चालक जिंदा जले, चार भारी वाहन हादसे की चपेट में

    July 7, 2026

    गढ़वा की 2.23 लाख महिलाओं के खातों में तीन महीने की सम्मान राशि ट्रांसफर

    July 7, 2026

    राधाकृष्ण किशोर बोले- संयुक्त सचिव के नोटिस पर मुख्यमंत्री से करेंगे मुलाकात, 10 जुलाई तक मांगी रिपोर्ट

    July 7, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    स्मार्ट सिटी क्षेत्र में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या? पुलिस जांच में जुटी

    July 7, 2026

    सरायकेला में हाइवा-ट्रेलर की भीषण टक्कर, दो चालक जिंदा जले, चार भारी वाहन हादसे की चपेट में

    July 7, 2026

    गढ़वा की 2.23 लाख महिलाओं के खातों में तीन महीने की सम्मान राशि ट्रांसफर

    July 7, 2026

    राधाकृष्ण किशोर बोले- संयुक्त सचिव के नोटिस पर मुख्यमंत्री से करेंगे मुलाकात, 10 जुलाई तक मांगी रिपोर्ट

    July 7, 2026
    Bihar

    बिहार में 250 मीटर से लंबे पुलों पर देना होगा टोल टैक्स, जानिए किन पुलों की सूची में शामिल हैं नाम

    July 6, 2026

    नई नियुक्ति नियमावली लागू, 175 अंकों की लिखित परीक्षा और 25 अंकों के इंटरव्यू से होगा चयन

    July 2, 2026

    गया महिला थाना प्रभारी खुशबू कुमारी निलंबित, एफआईआर दर्ज नहीं करने पर आईजी विकास वैभव की बड़ी कार्रवाई

    July 2, 2026

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: डीएसपी राजेश शर्मा के तबादले पर भड़का परिवार, मां ने दोषियों को फांसी देने की मांग दोहराई

    July 2, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.