Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    हेमंत सोरेन ने पर्यटन, खेल और संस्कृति विभाग की समीक्षा की, योजनाओं को समय पर पूरा करने के दिए निर्देश

    July 6, 2026

    भाजपा ने उठाए चयन प्रक्रिया पर सवाल, प्रतुल शाहदेव ने CBI जांच की मांग की

    July 6, 2026

    रामगढ़ में पुलिस-प्रिंस खान गैंग के गुर्गे के बीच मुठभेड़, शिवराज उर्फ शिवा डोम के पैर में लगी गोली

    July 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हेमंत सोरेन ने पर्यटन, खेल और संस्कृति विभाग की समीक्षा की, योजनाओं को समय पर पूरा करने के दिए निर्देश
    • भाजपा ने उठाए चयन प्रक्रिया पर सवाल, प्रतुल शाहदेव ने CBI जांच की मांग की
    • रामगढ़ में पुलिस-प्रिंस खान गैंग के गुर्गे के बीच मुठभेड़, शिवराज उर्फ शिवा डोम के पैर में लगी गोली
    • हेमंत सोरेन ने खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
    • झारखंड शराब घोटाला: ED के सामने पेश हुए रोहित उरांव, आज पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव से होगी पूछताछ
    • रांची जगन्नाथ रथ मेला 2026: 200 से अधिक CCTV, 7 वॉच टावर और ड्रोन से होगी निगरानी, 5 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान
    • झारखंड ATS की बड़ी कार्रवाई की तैयारी, ISIS और अलकायदा से जुड़े 61 संदिग्धों पर कड़ी निगरानी
    • रांची में प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या, नदी किनारे छह फीट गड्ढे में दफनाया शव; आरोपी गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » भाजपा ने उठाए चयन प्रक्रिया पर सवाल, प्रतुल शाहदेव ने CBI जांच की मांग की
    Lead News

    भाजपा ने उठाए चयन प्रक्रिया पर सवाल, प्रतुल शाहदेव ने CBI जांच की मांग की

    Lok ChetnaBy Lok ChetnaJuly 6, 2026No Comments123 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग की प्रतियोगी परीक्षाओं और हालिया परिणामों को लेकर सियासत तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने सोमवार को प्रेस वार्ता में जेपीएससी की चयन प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए इसकी केंद्रीय जांच ब्यूरो से जांच कराने की मांग की।

    उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार के संरक्षण में जेपीएससी की कार्यप्रणाली अपारदर्शी हो गई है और इससे लाखों अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है।

    चयन प्रक्रिया पर उठाए कई सवाल

    प्रतुल शाहदेव ने कहा कि सिविल सेवा परीक्षा में 103 पदों के लिए 2204 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया, लेकिन कटऑफ अंक सार्वजनिक नहीं किए गए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मेरिट सूची पर आयोग के सभी सदस्यों के हस्ताक्षर नहीं हैं, जिससे पूरी प्रक्रिया पर सवाल खड़े होते हैं।

    उन्होंने बैकलॉग प्रारंभिक परीक्षा का भी उल्लेख करते हुए कहा कि 832 अभ्यर्थियों का रिकॉर्ड स्पष्ट नहीं होने से चयन प्रक्रिया संदेह के घेरे में आ गई है। उनके अनुसार, यह केवल प्रशासनिक चूक नहीं, बल्कि प्रतियोगी छात्रों के भविष्य से जुड़ा गंभीर मामला है।

    ओएमआर शीट में गड़बड़ी का भी लगाया आरोप

    भाजपा नेता ने दावा किया कि ओएमआर शीट के मूल्यांकन को लेकर भी अनियमितताओं की शिकायतें सामने आ रही हैं। उन्होंने एक अभ्यर्थी की ओएमआर शीट का हवाला देते हुए कहा कि प्राप्त अंकों को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा विशेषज्ञों के अनुसार कुछ परिणाम असामान्य प्रतीत होते हैं, इसलिए पूरी परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच आवश्यक है।

    हालांकि, इन आरोपों पर जेपीएससी की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

    भाजपा ने की CBI जांच की मांग

    प्रतुल शाहदेव ने मांग की कि जेपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा को रद्द कर मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो से कराई जाए। इसके अलावा हाल के विवादित परीक्षा परिणामों की भी सीबीआई जांच कराने, कटऑफ, मेरिट निर्धारण और मूल्यांकन प्रक्रिया को सार्वजनिक करने तथा दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

    छात्रों से एकजुट होने की अपील

    उन्होंने राज्य के प्रतियोगी छात्रों से लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने की अपील की। प्रतुल शाहदेव ने कहा कि यह किसी एक परीक्षा का नहीं, बल्कि झारखंड के लाखों युवाओं के भविष्य का मुद्दा है और भाजपा उन छात्रों के साथ खड़ी रहेगी, जिन्हें लगता है कि उनके साथ अन्याय हुआ है।

    प्रेस वार्ता में भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अजय राय और नीरज सिंह भी मौजूद थे।

    CBI जांच Jharkhand News JPSC JPSC Exam JPSC PT Exam JPSC Result JPSC विवाद Ranchi News झारखंड प्रतियोगी परीक्षा प्रतुल शाहदेव भाजपा झारखंड
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lok Chetna

    Related Posts

    हेमंत सोरेन ने पर्यटन, खेल और संस्कृति विभाग की समीक्षा की, योजनाओं को समय पर पूरा करने के दिए निर्देश

    July 6, 2026

    रामगढ़ में पुलिस-प्रिंस खान गैंग के गुर्गे के बीच मुठभेड़, शिवराज उर्फ शिवा डोम के पैर में लगी गोली

    July 6, 2026

    हेमंत सोरेन ने खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

    July 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026234

    डालटनगंज रूट की 14 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 16 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदला गया

    June 22, 2026196

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026159

    पश्चिम बंगाल: डेबरा में टीएमसी नेता हुमायूं कबीर गिरफ्तार, पुलिस जांच से राजनीतिक हलचल तेज

    June 29, 2026154
    Don't Miss
    Lead News

    हेमंत सोरेन ने पर्यटन, खेल और संस्कृति विभाग की समीक्षा की, योजनाओं को समय पर पूरा करने के दिए निर्देश

    By Lok ChetnaJuly 6, 2026133

    रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को झारखंड मंत्रालय में पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद और…

    भाजपा ने उठाए चयन प्रक्रिया पर सवाल, प्रतुल शाहदेव ने CBI जांच की मांग की

    July 6, 2026

    रामगढ़ में पुलिस-प्रिंस खान गैंग के गुर्गे के बीच मुठभेड़, शिवराज उर्फ शिवा डोम के पैर में लगी गोली

    July 6, 2026

    हेमंत सोरेन ने खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

    July 6, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    हेमंत सोरेन ने पर्यटन, खेल और संस्कृति विभाग की समीक्षा की, योजनाओं को समय पर पूरा करने के दिए निर्देश

    July 6, 2026

    भाजपा ने उठाए चयन प्रक्रिया पर सवाल, प्रतुल शाहदेव ने CBI जांच की मांग की

    July 6, 2026

    रामगढ़ में पुलिस-प्रिंस खान गैंग के गुर्गे के बीच मुठभेड़, शिवराज उर्फ शिवा डोम के पैर में लगी गोली

    July 6, 2026

    हेमंत सोरेन ने खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

    July 6, 2026
    Bihar

    बिहार में 250 मीटर से लंबे पुलों पर देना होगा टोल टैक्स, जानिए किन पुलों की सूची में शामिल हैं नाम

    July 6, 2026

    नई नियुक्ति नियमावली लागू, 175 अंकों की लिखित परीक्षा और 25 अंकों के इंटरव्यू से होगा चयन

    July 2, 2026

    गया महिला थाना प्रभारी खुशबू कुमारी निलंबित, एफआईआर दर्ज नहीं करने पर आईजी विकास वैभव की बड़ी कार्रवाई

    July 2, 2026

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: डीएसपी राजेश शर्मा के तबादले पर भड़का परिवार, मां ने दोषियों को फांसी देने की मांग दोहराई

    July 2, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.