Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- सूर्य मंदिर के पास महिला से सोने की चेन लूटी, दो महीनों में 25 से ज्यादा महिलाएं बनीं शिकार
- प्रणव झा की हार पर कांग्रेस का बड़ा बयान, केशव महतो बोले- यह महागठबंधन के साथ हुआ विश्वासघात
- खूंटी में पीएलएफआई सदस्य और पुलिस के बीच मुठभेड़, हथियार बरामदगी के दौरान आरोपी को लगी गोली
- धनबाद में सड़क किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, चेहरे पर चोट के निशान; जांच में जुटी पुलिस
- जेपीएससी मुख्य परीक्षा 18 जुलाई से, आयोग ने फिर संशोधित की उत्तर कुंजी; 4 प्रश्न किए रद्द
- रांची आरएसएस कार्यालय पेट्रोल बम कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी बोला- लखनऊ में भी बड़ी वारदात की थी साजिश
- हजारीबाग में बस किराया 20% तक बढ़ा, रांची का किराया 230 और जमशेदपुर का 480 रुपये हुआ
- झारखंड राज्यसभा चुनाव के बाद महागठबंधन में तकरार, कांग्रेस ने जताई नाराजगी, राजद ने दी सफाई
Author: Lok Chetna
रांची के रास्ते चलेगी नई साप्ताहिक एक्सप्रेस रेल मंत्रालय ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आनंद विहार टर्मिनल से पुरुलिया के बीच नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन रांची के रास्ते संचालित होगी। रेलवे ने ट्रेन संख्या 14022 और 14021 का विस्तृत समय सारणी जारी कर दिया है। 22 कोच वाली आधुनिक ट्रेन होगी उपलब्ध इस ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे, जिनमें जनरेटर यान का 1 कोच, एसएलआरडी का 1 कोच, सामान्य श्रेणी के 4 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 7 कोच, वातानुकूलित 3-टियर के 6 कोच, वातानुकूलित 2-टियर के 2…
साइक्लोनिक सिस्टम से मौसम में बड़ा बदलाव झारखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। सक्रिय साइक्लोनिक सिस्टम के कारण राज्य के कई हिस्सों में 5 अप्रैल तक मौसम अस्थिर रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने गरज-चमक, तेज हवाओं, बारिश और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसका असर विशेष रूप से उत्तरी और पूर्वोत्तर जिलों में अधिक देखने को मिलेगा। कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, दुमका और पाकुड़ जिलों में ओलावृष्टि और तेज आंधी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं गिरिडीह…
चार्जशीट में देरी बनी राहत की वजहझारखंड के चर्चित शराब घोटाला और आय से अधिक संपत्ति मामले में निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे को बड़ी राहत मिली है। रांची स्थित भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की विशेष अदालत ने सोमवार को उनकी डिफॉल्ट बेल याचिका स्वीकार कर ली। अधिवक्ता के माध्यम से दायर याचिका में यह दलील दी गई थी कि जांच एजेंसी निर्धारित समय सीमा के भीतर आरोप पत्र दाखिल नहीं कर सकी है। कानून के अनुसार ऐसी स्थिति में आरोपी को डिफॉल्ट जमानत का अधिकार प्राप्त होता है। अदालत ने इस तर्क को मानते हुए उन्हें जमानत दे दी। गंभीर…
राष्ट्रपति भवन में हुई शिष्टाचार मुलाकातचतरा से भारतीय जनता पार्टी के सांसद कालीचरण सिंह ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने झारखंड के धार्मिक स्थलों के बारे में चर्चा करते हुए राष्ट्रपति को चतरा आने का आमंत्रण दिया। मां भद्रकाली और कौलेश्वरी मंदिर का दिया न्योतासांसद कालीचरण सिंह ने राष्ट्रपति को चतरा स्थित प्रसिद्ध मां भद्रकाली मंदिर और मां कौलेश्वरी मंदिर में पधारने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने इन मंदिरों की धार्मिक और सांस्कृतिक महत्ता के बारे में भी जानकारी दी। राष्ट्रपति ने स्वीकार किया निमंत्रणराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू…
फीस वृद्धि के विरोध में छात्रों का बढ़ता आक्रोशरांची स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में फीस कटौती की मांग को लेकर छात्र आंदोलन तेज हो गया है। कॉमर्स विभाग के छात्र लगातार बढ़ी हुई फीस के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं और विश्वविद्यालय प्रशासन पर जल्द निर्णय लेने का दबाव बना रहे हैं। कुलपति को सौंपा गया था ज्ञापनछात्रों ने 18 मार्च को नव नियुक्त कुलपति राजीव मनोहर को ज्ञापन सौंपकर फीस कम करने की मांग की थी। प्रारंभ में कुलपति ने इस मामले पर विचार के लिए एक सप्ताह का समय मांगा था, लेकिन निर्धारित समय बीतने…
डिजिटल शिक्षण संस्थान के उद्घाटन पर बोले सरयू रायजमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने एआई के बढ़ते प्रभाव को लेकर महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा कि एआई एक अच्छा सेवक है, लेकिन यह बेहद खराब मालिक साबित हो सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि एआई का उपयोग एक साधन के रूप में करें, न कि उसे अपना मार्गदर्शक बनाएं। वह सोमवार को साकची स्थित एक डिजिटल शिक्षण संस्थान के उद्घाटन कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। एआई को समझना जरूरी, तभी बढ़ेगी क्षमतासरयू राय ने कहा कि वर्तमान समय तकनीकी विकास का युग है और एआई इस…
रामगढ़ में हुआ सम्मान, साइकिल यात्रा से दे रहीं प्रेरणारामगढ़ में साइकिल से भारत भ्रमण पर निकली राष्ट्रीय एथलीट आशा मालवीय का रविवार को भव्य स्वागत किया गया। जिले के पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने उन्हें सम्मानित करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया और उनके साहस, समर्पण तथा उपलब्धियों की सराहना की। महिला सशक्तिकरण का संदेश लेकर कर रहीं देश भ्रमणआशा मालवीय महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश लेकर राष्ट्रीय स्तर के साइक्लिंग अभियान पर निकली हैं। इस अभियान के तहत वह अब तक हजारों किलोमीटर की यात्रा पूरी कर चुकी हैं। उन्होंने 11 जनवरी को जयपुर से अपनी यात्रा…
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा क्षेत्र में एमडीओ व्यवस्था के विरोध में संयुक्त यूनियनों की अहम बैठक आयोजित की गई। रामनगर स्थित वर्कर्स कम्युनिटी हॉल में हुई इस बैठक में विभिन्न यूनियनों के पदाधिकारियों और मजदूरों ने भाग लिया और आगे की रणनीति पर चर्चा की। एमडीओ को बताया मजदूर विरोधी बैठक की अध्यक्षता झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने की। उन्होंने कहा कि गुवा खदान में प्रबंधन द्वारा एमडीओ व्यवस्था लागू करने की प्रक्रिया शुरू की गई है, जो पूरी तरह मजदूरों के हितों के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस व्यवस्था से…
पतरातू: थाना क्षेत्र में देर रात अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। भुरकुंडा–सौंदा बस्ती मुख्य मार्ग स्थित निर्माणाधीन रेल ओवरब्रिज साइट पर तैनात एक सुरक्षा गार्ड को गोली मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ड्यूटी के दौरान हुआ हमला जानकारी के अनुसार, जयनगर निवासी सुरक्षा गार्ड प्रदीप राजवंशी साइट पर ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो हथियारबंद अपराधी वहां पहुंचे और बिना किसी चेतावनी के फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक गोली गार्ड की जांघ में लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़े। मजदूरों में मची अफरा-तफरी गोलीबारी…
बोकारो: रील बनाने का शौक बोकारो में एक छात्र के लिए जानलेवा साबित हुआ। रेलवे के प्रतिबंधित हंप यार्ड में वीडियो बनाने के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया। रील बनाते समय हुआ हादसा घटना चास निवासी अभिमन्यु बनर्जी से जुड़ी है, जो अपने दोस्तों के साथ खाली रेल ऑयल टैंकर पर चढ़कर वीडियो बना रहा था। इसी दौरान वह ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार को नजरअंदाज कर बैठा। जैसे ही उसने हाथ ऊपर उठाया, वह करीब 25 हजार वोल्ट के करंट की चपेट…