Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- सूर्य मंदिर के पास महिला से सोने की चेन लूटी, दो महीनों में 25 से ज्यादा महिलाएं बनीं शिकार
- प्रणव झा की हार पर कांग्रेस का बड़ा बयान, केशव महतो बोले- यह महागठबंधन के साथ हुआ विश्वासघात
- खूंटी में पीएलएफआई सदस्य और पुलिस के बीच मुठभेड़, हथियार बरामदगी के दौरान आरोपी को लगी गोली
- धनबाद में सड़क किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, चेहरे पर चोट के निशान; जांच में जुटी पुलिस
- जेपीएससी मुख्य परीक्षा 18 जुलाई से, आयोग ने फिर संशोधित की उत्तर कुंजी; 4 प्रश्न किए रद्द
- रांची आरएसएस कार्यालय पेट्रोल बम कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी बोला- लखनऊ में भी बड़ी वारदात की थी साजिश
- हजारीबाग में बस किराया 20% तक बढ़ा, रांची का किराया 230 और जमशेदपुर का 480 रुपये हुआ
- झारखंड राज्यसभा चुनाव के बाद महागठबंधन में तकरार, कांग्रेस ने जताई नाराजगी, राजद ने दी सफाई
Author: Lok Chetna
रांची: भगवान महावीर जयंती के अवसर पर डोरंडा स्थित जैन मंदिर में आयोजित कल्याणक महोत्सव में रांची की मेयर रोशनी खलखो शामिल हुईं। इस दौरान उनके साथ रांची के पूर्व डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और धार्मिक वातावरण के बीच भगवान महावीर के उपदेशों को याद किया गया। महावीर के विचार आज भी प्रासंगिक इस मौके पर मेयर रोशनी खलखो ने कहा कि भगवान महावीर के सत्य, अहिंसा और करुणा के संदेश आज भी समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि उनके विचार जीवन में आगे बढ़ने और…
रांची: शिक्षक समाज और देश के भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह बात डीपीएस रांची की प्रिंसिपल डॉ जया चौहान ने मंगलवार को एक कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के कंधों पर देश के भविष्य को दिशा देने की बड़ी जिम्मेदारी होती है और उनका योगदान हमेशा अमूल्य रहता है। सेवानिवृत्त शिक्षकों को दी श्रद्धांजलि डॉ जया चौहान ने कहा कि स्कूल से सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षकों ने अनुशासन, मूल्यों और उत्कृष्टता की मजबूत नींव रखी है। उनका कार्य और समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त…
रांची: झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात कर 750 करोड़ रुपये के कथित शराब घोटाले को लेकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने राज्यपाल से भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को जल्द से जल्द चार्जशीट दाखिल करने का निर्देश देने की मांग की। एसीबी की भूमिका पर उठाए सवाल मरांडी ने आरोप लगाया कि राज्य की जांच एजेंसी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो निष्पक्ष जांच करने में विफल रही है और सत्ता से जुड़े लोगों को संरक्षण दे रही है। उन्होंने कहा कि एजेंसी ने जानबूझकर साक्ष्यों और कानूनी समय-सीमा के साथ समझौता किया है। 750 करोड़ तक पहुंचा…
चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम जिले के गिधनी रेलवे स्टेशन पर 12 अप्रैल से 18 अप्रैल तक कई यात्री ट्रेनों का अस्थायी ठहराव किया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने यह फैसला श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र नववर्ष उत्सव 1433 को ध्यान में रखते हुए लिया है, ताकि बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सके। रेलवे के अनुसार, सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद यह व्यवस्था लागू की जा रही है। इस दौरान चयनित ट्रेनों का गिधनी स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव निर्धारित किया गया है। इन ट्रेनों का होगा ठहराव उत्सव के दौरान हावड़ा-टाटा स्टील एक्सप्रेस, टाटा-हावड़ा स्टील एक्सप्रेस,…
नई दिल्ली: BBC की पत्रकार सर्वप्रिया सांगवान को प्रतिष्ठित रामनाथ गोयनका अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर उन्होंने पत्रकारिता की भूमिका और लोकतंत्र में उसकी अहमियत पर विस्तार से अपनी बात रखी। ‘पत्रकार नागरिक बनने की ट्रेनिंग देता है’ अवॉर्ड मिलने के बाद सर्वप्रिया सांगवान ने कहा कि समाज में हर पेशे के लिए ट्रेनिंग होती है, लेकिन नागरिक बनने की ट्रेनिंग कोई औपचारिक रूप से नहीं देता। उनके अनुसार, यह भूमिका पत्रकार निभाता है। उन्होंने कहा, “पत्रकारिता एक सतत प्रक्रिया है, जिसमें न केवल पत्रकार बल्कि जनता भी लगातार सीखती है। इसलिए यह ऐसा पेशा नहीं…
नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि बड़ी घोषणाएं करना और बिना जवाबदेही के उसका प्रचार करना सरकार की कार्यशैली बन चुकी है। उन्होंने स्मार्ट सिटी मिशन को इसका प्रमुख उदाहरण बताया। स्मार्ट सिटी मिशन पर उठाए सवाल राहुल गांधी ने संसद में 19 मार्च को पूछे गए अपने प्रश्न और सरकार के जवाब का हवाला देते हुए दावा किया कि स्मार्ट सिटी मिशन अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरा। उन्होंने कहा कि यह योजना जमीनी स्तर पर बदलाव लाने में विफल रही है। उन्होंने अपने संदेश…
गया: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को गयाजी एयरपोर्ट पहुंचीं, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैय्यद अता हसनैन, विदेश मंत्री एस जयशंकर और केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी समेत कई वरिष्ठ नेता और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति के आगमन को लेकर पहले से ही व्यापक तैयारियां की गई थीं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच उनका स्वागत औपचारिक और गरिमामय तरीके से किया गया। नेताओं ने किया स्वागत और व्यक्त की खुशी इस मौके पर भाजपा नेता दिलीप जायसवाल ने राष्ट्रपति के…
रांची: झारखंड में राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर करना अब महंगा होने जा रहा है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने राज्य के विभिन्न टोल प्लाजा के लिए नई टोल दरें तय कर दी हैं, जो 1 अप्रैल रात 12 बजे के बाद लागू होंगी। इस फैसले का असर निजी वाहनों से लेकर भारी मालवाहक वाहनों तक सभी श्रेणियों पर पड़ेगा। नई दरों से रांची, जमशेदपुर, रामगढ़, हजारीबाग, पलामू, गुमला समेत कई प्रमुख मार्गों पर चलने वाले हजारों वाहन चालकों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। पुंदाग टोल प्लाजा पर नई दरें नेशनल हाईवे 33 पर स्थित पुंदाग टोल प्लाजा पर…
नई दिल्ली: केंद्र सरकार डिजिटल स्पेस पर निगरानी को और सख्त बनाने की तैयारी में है। सूचना प्रौद्योगिकी नियम, 2021 में प्रस्तावित संशोधन के तहत अब सिर्फ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ही नहीं, बल्कि खबरें और करंट अफेयर्स साझा करने वाले आम यूजर्स भी दायरे में आ सकते हैं। सरकार का उद्देश्य फेक न्यूज और भ्रामक सूचनाओं पर लगाम लगाना है, जो तेजी से सोशल मीडिया के जरिए फैलती हैं। प्रस्तावित बदलावों से डिजिटल कंटेंट की जवाबदेही को और मजबूत किया जाएगा। यूजर्स की जिम्मेदारी बढ़ेगी प्रस्ताव के अनुसार, जो यूजर्स सोशल मीडिया पर न्यूज या करंट अफेयर्स से जुड़ी सामग्री…
वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम दिन भुगतान प्रक्रिया को सुचारु रूप से पूरा करने के लिए सरकार ने अहम फैसला लिया है। महावीर जयंती की सरकारी छुट्टी होने के बावजूद 31 मार्च को ट्रेजरी यानी कोषागार खुले रखने का निर्देश जारी किया गया है। वित्त विभाग ने जारी किया आदेश इस संबंध में वित्त विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश जारी करते हुए कहा है कि लंबित बिलों का निपटारा समय पर सुनिश्चित किया जाए। विभाग ने विशेष रूप से एसएनए-एसपीए और आरएसएच से जुड़े बिलों के प्रसंस्करण के साथ-साथ डीबीटी के माध्यम से भुगतान कार्य जारी रखने का…