Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बकरीद पर मदीना ईदगाह पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, दिया भाईचारे और मोहब्बत का संदेश

    May 28, 2026

    कुत्तों के प्रति प्यार ने बदल दी जिंदगी, इंजीनियर युवक डॉग वॉकिंग से हर महीने कमा रहा 5 लाख रुपये से ज्यादा

    May 28, 2026

    झारखंड में भाईचारे और उत्साह के साथ मनाई गई बकरीद, मस्जिदों और ईदगाहों में उमड़ी नमाजियों की भीड़

    May 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बकरीद पर मदीना ईदगाह पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, दिया भाईचारे और मोहब्बत का संदेश
    • कुत्तों के प्रति प्यार ने बदल दी जिंदगी, इंजीनियर युवक डॉग वॉकिंग से हर महीने कमा रहा 5 लाख रुपये से ज्यादा
    • झारखंड में भाईचारे और उत्साह के साथ मनाई गई बकरीद, मस्जिदों और ईदगाहों में उमड़ी नमाजियों की भीड़
    • रिम्स में आयुष्मान मरीजों पर बढ़ा आर्थिक बोझ, मुफ्त इलाज योजना के बावजूद बाहर से खरीदनी पड़ रही दवाएं
    • रांची पुलिस के हत्थे चढ़ा पीएलएफआई का हेड अमृत होरो, 1 लाख का इनामी उग्रवादी गिरफ्तार
    • झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और तेज हवाओं से मिली राहत, 2 जून तक आंधी-वज्रपात का अलर्ट
    • आदिवासी समाज के विकास के लिए बिहार सरकार की बड़ी घोषणाएं, मैराथन से लेकर कॉलेज और हेलीपोर्ट तक की योजना
    • कोडरमा में अवैध लकड़ी तस्करी का भंडाफोड़, वन विभाग ने 20 लाख की लकड़ियां जब्त कर दो तस्करों को पकड़ा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » झारखंड में भाईचारे और उत्साह के साथ मनाई गई बकरीद, मस्जिदों और ईदगाहों में उमड़ी नमाजियों की भीड़
    Lead News

    झारखंड में भाईचारे और उत्साह के साथ मनाई गई बकरीद, मस्जिदों और ईदगाहों में उमड़ी नमाजियों की भीड़

    Lok ChetnaBy Lok ChetnaMay 28, 2026No Comments97 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची : झारखंड के विभिन्न जिलों में गुरुवार को ईद उल अजहा यानी बकरीद का त्योहार पूरे उत्साह, भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने नए कपड़े पहनकर नमाज अदा की और देश-दुनिया में अमन, शांति और खुशहाली की दुआ मांगी।

    नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी। बच्चों और युवाओं में पर्व को लेकर खास उत्साह देखने को मिला।

    त्योहार को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट रहा। संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की तैनाती की गई थी और जगह-जगह गश्त की जा रही थी। बाजारों में भी सुबह से रौनक बनी रही और लोगों ने खरीदारी का आनंद लिया। पूरे राज्य में आपसी सौहार्द और भाईचारे का माहौल देखने को मिला।

    सरायकेला-खरसावां में ईदगाहों में उमड़ी भीड़

    सरायकेला-खरसावां जिले में ईद उल अजहा का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। खरसावां के बेहरासाही स्थित मदिना मस्जिद में सुबह 6:30 बजे और गोंदपुर स्थित मस्जिद निजामुद्दीन में सुबह 7 बजे नमाज अदा की गई।

    कदमडीहा स्थित ईदगाह मैदान में सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिली, जहां बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सामूहिक नमाज अदा कर देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी।

    मौके पर प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल भी तैनात रहे। जिले के जामा मस्जिद, कमलपुर, मुड़िया, बालिगुमा, टेंटोपोसी और बालीपोशी समेत कई इलाकों में भी नमाज अदा की गई।

    धनबाद में उत्साह के साथ मनाया गया पर्व

    धनबाद के बलियापुर क्षेत्र में बकरीद का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लालाडीह ईदगाह मैदान में जामा मस्जिद बलियापुर के इमाम और मुफ्ती सलमान कासमी के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने नमाज अदा की।

    नमाज के बाद देश में अमन-चैन और तरक्की की दुआ मांगी गई। भिखराजपुर, आमझर, परघा, बेलगड़िया टाउनशिप, बेड़ा नियामतपुर, दूधिया, बाघमारा, सिंगियाटांड़, डांगापाड़ा और रखितपुर समेत कई इलाकों में भी बकरीद की नमाज अदा की गई।

    साहिबगंज में शांतिपूर्ण माहौल

    साहिबगंज जिले में भी बकरीद का त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। ईदगाह परिसर में सुबह 7:15 बजे पेश इमाम ए कासमी ने तकरीर दी, जिसके बाद नमाज अदा की गई।

    शहर और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग ईदगाह पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल पूरे समय सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे। बरहरवा, बरहेट, पतना, गुमानी और कोटालपोखर समेत कई क्षेत्रों में भी नमाज अदा की गई।

    पतरातू में दिखा भाईचारे का संदेश

    रामगढ़ जिले के पतरातू क्षेत्र में ईद-उल-अजहा का पर्व धार्मिक उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया। पीटीपीएस मस्जिद कॉलोनी, सोलिया, पलानी, तालाताड़, हफुआ, रोचाप, जयनगर, पतरातू बस्ती और रेलवे कॉलोनी समेत कई इलाकों में लोगों ने नमाज अदा की।

    नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बधाई दी। घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए गए और लोगों ने रिश्तेदारों के घर जाकर खुशियां साझा कीं।

    गिरीडीह में अकीदत के साथ पढ़ी गई नमाज

    गिरीडीह जिले के गांडेय प्रखंड के महेशमुण्डा, बड़की टांड़, पांडेयडीह, परमाडीह, फुलजोरी, घाटकुल और ताराटांड़ समेत कई गांवों की मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा की गई।

    नमाज के बाद कुर्बानी की रस्म निभाई गई। सामाजिक और प्रशासनिक स्तर पर भी लोगों ने भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।

    राजमहल में विधायक ने भी अदा की नमाज

    साहिबगंज जिले के राजमहल अनुमंडल मुख्यालय और आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी बकरीद धूमधाम से मनाई गई। अकबरी मस्जिद ईदगाह में विधायक मो. ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा ने सामूहिक नमाज अदा की।

    नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी। विधायक ने लोगों से आपसी प्रेम, भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।


    ईद उल अजहा झारखंड बकरीद धनबाद बकरीद पतरातू न्यूज बकरीद 2026 मुस्लिम समुदाय रांची समाचार सरायकेला खरसावां साहिबगंज ईदगाह
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lok Chetna

    Related Posts

    बकरीद पर मदीना ईदगाह पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, दिया भाईचारे और मोहब्बत का संदेश

    May 28, 2026

    कुत्तों के प्रति प्यार ने बदल दी जिंदगी, इंजीनियर युवक डॉग वॉकिंग से हर महीने कमा रहा 5 लाख रुपये से ज्यादा

    May 28, 2026

    रिम्स में आयुष्मान मरीजों पर बढ़ा आर्थिक बोझ, मुफ्त इलाज योजना के बावजूद बाहर से खरीदनी पड़ रही दवाएं

    May 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026231

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026159

    JAC 10th Result 2026 जारी, झारखंड बोर्ड मैट्रिक में 95.27 प्रतिशत छात्र पास

    April 23, 2026153

    हजारीबाग में वाहन सेवाएं हुईं फेसलेस, अब घर बैठे ऑनलाइन होंगे RC ट्रांसफर, NOC और मोबाइल अपडेट

    May 20, 2026152
    Don't Miss
    Jharkhand

    बकरीद पर मदीना ईदगाह पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, दिया भाईचारे और मोहब्बत का संदेश

    By Lok ChetnaMay 28, 2026130

    मधुपुर : ईद-उल-अजहा यानी बकरीद के मौके पर गुरुवार को मधुपुर के खलासी मोहल्ला स्थित…

    कुत्तों के प्रति प्यार ने बदल दी जिंदगी, इंजीनियर युवक डॉग वॉकिंग से हर महीने कमा रहा 5 लाख रुपये से ज्यादा

    May 28, 2026

    झारखंड में भाईचारे और उत्साह के साथ मनाई गई बकरीद, मस्जिदों और ईदगाहों में उमड़ी नमाजियों की भीड़

    May 28, 2026

    रिम्स में आयुष्मान मरीजों पर बढ़ा आर्थिक बोझ, मुफ्त इलाज योजना के बावजूद बाहर से खरीदनी पड़ रही दवाएं

    May 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    बकरीद पर मदीना ईदगाह पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, दिया भाईचारे और मोहब्बत का संदेश

    May 28, 2026

    कुत्तों के प्रति प्यार ने बदल दी जिंदगी, इंजीनियर युवक डॉग वॉकिंग से हर महीने कमा रहा 5 लाख रुपये से ज्यादा

    May 28, 2026

    झारखंड में भाईचारे और उत्साह के साथ मनाई गई बकरीद, मस्जिदों और ईदगाहों में उमड़ी नमाजियों की भीड़

    May 28, 2026

    रिम्स में आयुष्मान मरीजों पर बढ़ा आर्थिक बोझ, मुफ्त इलाज योजना के बावजूद बाहर से खरीदनी पड़ रही दवाएं

    May 28, 2026
    Bihar

    पटना-हटिया एक्सप्रेस पर पथराव, यात्री घायल; परसा बाजार के पास हुई घटना से यात्रियों में दहशत

    May 26, 2026

    बिहार के 10 लाख घरों में लगेगी सोलर यूनिट, सरकार ने ऊर्जा विभाग को दिए तेज कार्रवाई के निर्देश

    May 26, 2026

    बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS और 16 IPS अधिकारियों का तबादला, अहम विभागों में नई जिम्मेदारी

    May 11, 2026

    बिहार में कैबिनेट विस्तार की तैयारी तेज: 7 मई को गांधी मैदान में मंत्रियों का शपथग्रहण संभव

    May 5, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.