Author: Lok Chetna

रांची : झारखंड अधिविद्या परिषद् (JAC) ने मदरसा परीक्षा 2026 का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। परिषद की ओर से जारी क्रमांक 35/2026 के अनुसार राज्यभर में कक्षा वस्तानियों से लेकर मौलवी स्तर तक की परीक्षाएं 16 जून से शुरू होकर 23 जून तक आयोजित की जाएंगी। दो पालियों में होगी परीक्षा झारखंड अधिविद्या परिषद् की ओर से जारी जानकारी के अनुसार मदरसा परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी।पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक होगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। 16 जून को…

Read More

धनबाद : धनबाद जिले के बरोरा क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में बीसीसीएल कर्मी की मौत हो गई। मृतक की पहचान भेलव निवासी 52 वर्षीय सुभाष बाउरी के रूप में हुई है। वह बीसीसीएल बरोरा एरिया की एएमपी कोलियरी में कार्यरत थे। सुबह नहाने के दौरान हुआ हादसा जानकारी के अनुसार सुभाष बाउरी सुबह खोदो नदी में नहाने के लिए गए थे, जहां यह हादसा हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार वह मिर्गी की बीमारी से पीड़ित थे। आशंका जताई जा रही है कि नहाने के दौरान उन्हें मिर्गी का दौरा पड़ा, जिससे वह नदी में डूब गए।…

Read More

रांची : सुभोधकांत सहाय के भाई सुधीर कुमार सहाय को कोल ब्लॉक आवंटन मामले में बड़ी राहत मिली है। दिल्ली की विशेष सीबीआई अदालत ने उन्हें और अन्य आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया है। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपों को साबित करने में पूरी तरह असफल रहा। यह मामला छत्तीसगढ़ के विजय सेंट्रल कोल ब्लॉक आवंटन से जुड़ा हुआ था। कंपनी पर गलत जानकारी देने का था आरोप सीबीआई का आरोप था कि एसकेएस इस्पात एंड पावर लिमिटेड और उसके अधिकारियों ने गलत जानकारी देकर कोल ब्लॉक हासिल किया था। जांच…

Read More

गिरिडीह : गिरिडीह के पचंबा थाना क्षेत्र स्थित बोडो इलाके में पुलिस ने देह व्यापार के एक रैकेट का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान दो नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों लड़कियां सगी जुड़वां बहनें हैं। उन्हें नौकरी और अच्छी कमाई का झांसा देकर गिरिडीह बुलाया गया था। यहां लाने के बाद उन्हें एक कमरे में रखा गया और जबरन देह व्यापार में धकेलने की कोशिश की जा रही थी। लड़कियों ने दिखाई हिम्मत किसी तरह मौका मिलते ही दोनों लड़कियों ने पचंबा थाना पुलिस को फोन कर पूरी जानकारी दी।…

Read More

दुमका : दुमका जिले के रानीश्वर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई। यह हादसा रघुनाथपुर बरमसिया पथ पर रानीश्वर पुराने ब्लॉक गेट के पास हुआ। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। मृतका की पहचान अंजली सिंह (14) के रूप में हुई है। वह रघुनाथपुर मोड़ की रहने वाली थी और प्लस टू हाईस्कूल रघुनाथपुर में दसवीं कक्षा की छात्रा थी। परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार अंजली पढ़ाई में काफी अच्छी थी। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार…

Read More

गुमला : गुमला शहरी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब उरांव छात्रावास के समीप एक बिल्डिंग की छत से एक युवक का शव बरामद किया गया। घटना की खबर फैलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। मृतक की पहचान बिशुनपुर थाना क्षेत्र के चेड़ा गांव निवासी बिफैया खेरवार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह उत्तर प्रदेश में रहकर मजदूरी करता था और कुछ दिन पहले ही अपने गांव लौटा था। हालांकि पिछले कई दिनों से वह गुमला में रह रहा था। सूचना मिलते ही…

Read More

ईरान संकट का असर, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम दुनियाभर में जारी ईरान संकट और स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में बढ़ते तनाव का असर अब भारत में भी दिखाई देने लगा है। ग्लोबल बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तेजी के कारण देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। सोमवार को पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 2.71 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। पिछले दो सप्ताह से भी कम समय में यह चौथी बढ़ोतरी है। 15 मई से अब तक ईंधन के दाम करीब…

Read More

हजारीबाग : हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र स्थित कुद गांव में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। यहां महुआ शराब बनाने के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और हर तरफ इसी हादसे की चर्चा हो रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार परिवार लंबे समय से घर में महुआ शराब बनाने का काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि शराब तैयार करने के लिए सेफ्टी टैंक का इस्तेमाल किया जा रहा…

Read More

रांची : रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर-1 पटेल नगर निवासी चिरंजीव महतो के दो बच्चे रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। लापता बच्चों में छह वर्षीय युवांश उर्फ तूफान और 10 वर्षीय रोशनी कुमारी शामिल हैं। परिजनों के अनुसार दोनों बच्चे 25 मई की दोपहर करीब एक बजे के बाद से घर से गायब हैं। काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका कोई सुराग नहीं मिला तो 26 मई को पिता ने जगन्नाथपुर थाना में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई। सूचना देने की अपील परिवार और पुलिस ने लोगों से बच्चों की तलाश में सहयोग की अपील…

Read More

धनबाद : धनबाद के बैंक मोड़ इलाके में बुधवार सुबह एक मिठाई दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे दुकान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखा सामान, फर्नीचर, मिठाई बनाने की मशीनें और अन्य जरूरी सामग्री जलकर राख हो गई। शुरुआती अनुमान के अनुसार इस हादसे में लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। धुआं और लपटें देख लोगों ने दी सूचना स्थानीय लोगों ने दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देख तुरंत बैंक…

Read More