Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- लातेहार की आशिका मिंज ने उठाई छात्र हित की आवाज, मंत्री सुदिव्य सोनू के सामने रखीं शिक्षा और भर्ती परीक्षा से जुड़ी मांगें
- लातेहार में पहली बार लोध फॉल से सरनाधाम तक निकलेगी कांवड़ यात्रा, 20 किमी पदयात्रा कर नर्मदेश्वर शिव मंदिर में होगा जलाभिषेक
- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज जमशेदपुर में, शहीद निर्मल महतो की समाधि पर देंगे श्रद्धांजलि; जानें पूरा कार्यक्रम
- हजारीबाग में बारिश से गिरी मिट्टी की दीवार, अंदर छिपा मिला चांदी के सिक्कों से भरा गगरा; देखने उमड़ी भीड़
- झारखंड में 2,606 सरकारी नौकरियों की तैयारी, JPSC और JSSC जल्द जारी करेंगे नई भर्ती का विज्ञापन
- झारखंड में जल संकट का समाधान जियोलॉजी समझे बिना संभव नहीं: एक्सआईएसएस में बोले भूवैज्ञानिक डॉ. नीतीश प्रियदर्शी
- 6 छात्र भूख हड़ताल पर, विधानसभा मार्च की घोषणा; सरकार से वार्ता का इंतजार
- BCCL में कर्मचारियों की संख्या लगातार घट रही, एक साल में 1,763 कर्मियों की कमी; श्रमिक संगठनों ने जताई चिंता
Author: Lok Chetna
रांची : मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने झारखंड के लोगों के लिए राहत भरी खबर दी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन 29 मई से राज्य के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि राज्य के कई हिस्सों में तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इसके साथ ही तेज हवा, बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार राज्य के उत्तर-पूर्वी और…
मिशन मुस्कान अभियान में खूंटी पुलिस को बड़ी सफलता खूंटी पुलिस ने एक बार फिर अपनी सक्रियता दिखाते हुए ‘मिशन मुस्कान’ अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में गुम हुए मोबाइल फोन की तलाश के लिए लगातार तकनीकी जांच और विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य लोगों के खोए मोबाइल फोन को जल्द से जल्द खोजकर उन्हें वापस दिलाना था। जिले के सभी थाना प्रभारियों के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान कुल 57 गुम मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और…
झारखंड राज्यसभा चुनाव में भाजपा उतारेगी प्रत्याशी झारखंड : भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड में होने वाले आसन्न राज्यसभा चुनाव को लेकर बड़ा फैसला लिया है। पार्टी ने तय किया है कि वह चुनाव मैदान में अपना प्रत्याशी उतारेगी। सोमवार को आयोजित प्रदेश भाजपा चुनाव समिति की बैठक में इस प्रस्ताव पर सहमति बनी। बैठक में पार्टी नेताओं ने राजनीतिक परिस्थितियों और चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। हालांकि भाजपा के पास राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए पर्याप्त संख्या बल नहीं है। वर्तमान में पार्टी के पास विधानसभा में केवल 21 विधायक हैं। इसके बावजूद…
विधानसभा कर्मी अंजना तिवारी की मौत पर बढ़ा विवाद रांची: अंजना तिवारी की इलाज के दौरान हुई मौत के बाद मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के बाद विधानसभा कर्मियों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। गुस्साए कर्मचारियों ने विधानसभा परिसर में अंजना तिवारी के शव के साथ विरोध प्रदर्शन किया और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। कर्मचारियों के प्रदर्शन से पूरे विधानसभा परिसर का माहौल तनावपूर्ण हो गया। परिजनों और कर्मचारियों का आरोप है कि अंजना तिवारी सामान्य स्थिति में खुद पैदल चलकर सेंटेविटा अस्पताल में गॉल ब्लैडर ऑपरेशन के लिए भर्ती हुई…
बोकारो में एसीबी की बड़ी कार्रवाई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की धनबाद टीम ने बोकारो जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए बालीडीह थाना में पदस्थापित एएसआई अयूब अंसारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नया मोड़ इलाके में की गई। जानकारी के अनुसार, एएसआई अयूब अंसारी बालीडीह थाना में दर्ज एक मामले के अनुसंधानकर्ता थे। आरोप है कि उन्होंने केस डायरी कमजोर करने और आरोपी को राहत देने के बदले शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने मामले की शिकायत एसीबी धनबाद से कर दी। शिकायत के सत्यापन के…
जामताड़ा पुलिस ने 4 मई को स्टेशन मास्टर से हुई छिनतई मामले का खुलासा करते हुए एक नाबालिग अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से देशी पिस्तौल, जिंदा कारतूस, बाइक, मोबाइल फोन और लूट का सामान बरामद किया गया है। मंगलवार को जिला पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में शंभू कुमार सिंह ने पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 4 मई को जामताड़ा थाना क्षेत्र के ठोकीपाड़ा कब्रिस्तान के पास काश्तीआंड हॉल्ट के स्टेशन मास्टर मोहम्मद इरफान अंसारी से अपराधियों ने छिनतई की घटना को अंजाम दिया था। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज…
गढ़वा को मिला नया उपायुक्त गढ़वा : पशुपतिनाथ मिश्रा ने मंगलवार को गढ़वा जिले के 35वें जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया। समाहरणालय स्थित डीसी कार्यालय में आयोजित सादे लेकिन गरिमामय समारोह में उन्होंने अपना कार्यभार संभाला। इस दौरान जिला प्रशासन के कई वरीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों और कर्मचारियों ने गुलदस्ता भेंट कर नए उपायुक्त का स्वागत किया और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। जिले के विकास को नई दिशा देने की बात पदभार ग्रहण करने के बाद नए उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि…
जामताड़ा में उत्साह के साथ संपन्न हुआ समर कैंप सेंट एंथोनी विद्यालय में ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान आयोजित 8 दिवसीय विशेष कक्षाओं और समर कैंप का समापन हर्षोल्लास के साथ हुआ। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह, उमंग और रचनात्मक गतिविधियों का माहौल बना रहा। विद्यालय प्रबंधन की ओर से आयोजित इस समर कैंप का उद्देश्य केवल बच्चों का मनोरंजन करना नहीं था, बल्कि शेष पाठ्यक्रम को पूरा कराने और आगामी परीक्षाओं की तैयारी को मजबूत बनाना भी था। शिविर का शुभारंभ विद्यालय के मुख्य संरक्षक डॉ. दुर्गा दास भंडारी, निदेशक डॉ. चंचल भंडारी, प्राचार्य लारेब खान, विजन-ई…
साहिबगंज : साहिबगंज के बरहरवा प्रखंड मुख्यालय में शेरशाहबादी डेवलपमेंट सोसाइटी की ओर से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को समाप्त हो गया। यह आंदोलन 4 मई 2026 से शेरशाहबादी जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर चल रहा था। कई दिनों से आंदोलनकारी प्रशासन से ठोस पहल की मांग कर रहे थे और लगातार धरना पर डटे हुए थे। आलमगीर आलम और विधायक एमटी राजा पहुंचे धरना स्थल धरना स्थल पर पूर्व मंत्री Alamgir Alam और राजमहल विधायक एमटी राजा पहुंचे। दोनों नेताओं ने आंदोलनकारियों से बातचीत कर उनकी मांगों को गंभीरता से उठाने का भरोसा दिया।…
रामगढ़ : रामगढ़ जिले में संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पतरातु थाना क्षेत्र में बड़ी वारदात की योजना बना रहे राहुल दुबे गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के पास से हथियार, जिंदा कारतूस, बाइक और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस कार्रवाई के बाद इलाके में अपराधियों के नेटवर्क को लेकर कई अहम खुलासे हुए हैं। गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत ने बताया कि 25 मई को सूचना मिली थी कि…