Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- हजारीबाग में बारिश से गिरी मिट्टी की दीवार, अंदर छिपा मिला चांदी के सिक्कों से भरा गगरा; देखने उमड़ी भीड़
- झारखंड में 2,606 सरकारी नौकरियों की तैयारी, JPSC और JSSC जल्द जारी करेंगे नई भर्ती का विज्ञापन
- झारखंड में जल संकट का समाधान जियोलॉजी समझे बिना संभव नहीं: एक्सआईएसएस में बोले भूवैज्ञानिक डॉ. नीतीश प्रियदर्शी
- 6 छात्र भूख हड़ताल पर, विधानसभा मार्च की घोषणा; सरकार से वार्ता का इंतजार
- BCCL में कर्मचारियों की संख्या लगातार घट रही, एक साल में 1,763 कर्मियों की कमी; श्रमिक संगठनों ने जताई चिंता
- चुटूपालू घाटी में हादसों पर लगेगी लगाम! एनएचएआई बनाएगा नई फोरलेन सड़क, रामगढ़ लेन का बदलेगा एलाइनमेंट
- रांची में छात्र आंदोलन को कांग्रेस नेता योगेंद्र यादव का समर्थन, बोले- यह सिर्फ छात्रों नहीं, व्यवस्था की लड़ाई
- पूर्वी सिंहभूम में 8-9 अगस्त को विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान, बूथों पर लगेंगे विशेष शिविर; नए वोटर जुड़वा सकेंगे नाम
Author: Lok Chetna
Chatra : चतरा जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के विधायक मोहल्ला में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान 20 वर्षीय नैयना प्रवीण के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है, जबकि दोनों परिवारों में मातम का माहौल है। जानकारी के अनुसार नैयना की शादी करीब एक महीने पहले ही हुई थी। बताया जा रहा है कि घटना से पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों के बीच गोलगप्पे खाने को लेकर मामूली विवाद हुआ था, जिसके…
पलामू : झारखंड के पलामू जिले में एक दर्दनाक हादसे में मजदूर की जान चली गई। पड़वा थाना क्षेत्र के बटसारा गांव में पुआल काटने वाली मशीन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि मृतक के परिवार में मातम छा गया। मृतक की पहचान पड़वा थाना क्षेत्र के गोल्हना गांव निवासी दशरथ प्रजापति के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने परिवार के पालन-पोषण के लिए मजदूरी करने बटसारा गांव आया था। लेकिन काम के दौरान हुए हादसे ने पूरे…
रांची : रांची रेलवे स्टेशन पर “ऑपरेशन यात्री सुरक्षा” के तहत रेलवे सुरक्षा बल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बच्चे के गले से छीना गया सोने का लॉकेट बरामद कर लिया। इस मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी के हवाले कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार घटना 26 मई 2026 की है। ट्रेन संख्या 18603 एक्सप्रेस में अपने परिवार को विदा करने आए एक यात्री के बच्चे के गले से भगवान हनुमान की आकृति वाला सोने का लॉकेट किसी अज्ञात युवक ने झपट्टा मारकर छीन लिया था। घटना के बाद स्टेशन परिसर…
कोडरमा जिले के कॉलेजों को विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग से हटाकर गिरिडीह में बनने वाले नए विश्वविद्यालय से जोड़ने के फैसले का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। इस मुद्दे को लेकर छात्र, अभिभावक और सामाजिक संगठन खुलकर सड़क पर उतर आए हैं। जिले के जेजे कॉलेज समेत कई शिक्षण संस्थानों में धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। कोडरमा बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले जेजे कॉलेज परिसर में छात्रों और स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन कर सरकार के फैसले पर नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि कोडरमा जिले के कॉलेजों का वर्षों पुराना संबंध विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग से…
रांची : झारखंड के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में लागू होने जा रही क्लस्टर कॉलेज व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ी समीक्षा के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अब उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग इस पूरी व्यवस्था में जरूरी बदलाव करेगा और संशोधित प्रस्ताव तैयार करेगा। माना जा रहा है कि नया प्रस्ताव जल्द ही अगली कैबिनेट बैठक में मंजूरी के लिए लाया जा सकता है। दरअसल, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने सत्र 2026 से राज्य के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में क्लस्टर कॉलेज कॉन्सेप्ट लागू करने की तैयारी पूरी कर ली थी। विभाग की ओर…
पलामू : पलामू जिले के रामपुर फायरिंग मामले में पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में नजर आ रही है। घटना को गंभीरता से लेते हुए पलामू पुलिस अधीक्षक ने चार लोगों के हथियार लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश जिला प्रशासन को भेजी है। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने और फायरिंग जैसी घटनाओं में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद इलाके में पहले से तनाव का माहौल बना हुआ था, और अब इस कार्रवाई के बाद मामले में हलचल तेज हो गई है। जांच में सामने आए नाम जानकारी के अनुसार, रामपुर…
जामताड़ा : जामताड़ा शहर में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे के बाद हड़कंप मच गया। दुमका रोड स्थित रामजसराय गोपीराम इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास स्कूटी और डंपर की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया और आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, रेलवे साइडिंग से कोयला खाली कर एक डंपर तेल भरवाने के लिए पेट्रोल पंप में घुस रहा था। इसी दौरान पीछे से स्कूटी पर सवार…
जामताड़ा : जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। हाईवे 419 पर बोदमा पोल फैक्ट्री के पास तेज रफ्तार एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए। कार में कुल सात लोग सवार थे। राहत की बात यह रही कि सभी यात्री सुरक्षित बच गए और किसी की हालत गंभीर नहीं है। एयरबैग खुलने से बची जान प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के दौरान कार के एयरबैग खुल गए, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।…
समस्तीपुर : बिहार के समस्तीपुर जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक नाव हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। यह घटना सुल्तानपुर दियारा क्षेत्र के पास तेज हवाओं के कारण हुई, जब एक नाव अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। जानकारी के अनुसार, बाढ़ अनुमंडल के उमानाथ घाट के पास स्थित बिंद टोली के 14 लोग सुबह करीब 5:45 बजे नाव पर सवार होकर समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर प्रखंड स्थित सुल्तानपुर दियारा जा रहे थे। इसी दौरान तेज हवा और नदी की तेज धार के कारण नाव संतुलन खो बैठी…
धनबाद : झारखंड के धनबाद जिले में अवैध कोयला कारोबार को लेकर एक बार फिर गैंगवार की घटना सामने आई है। कतरास थाना क्षेत्र के छाताबाद इलाके में बुधवार देर रात दो गुटों के बीच जमकर गोलीबारी हुई, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। देर रात गोलियों की आवाज से दहला इलाका घटना रात करीब एक बजे की बताई जा रही है। छाताबाद स्थित कैलूडीह मैदान के पास स्कॉर्पियो से पहुंचे कुछ लोगों ने कैलूडीह मस्जिद भवन के समीप फायरिंग शुरू कर…