रांची: राजधानी रांची के पंडरा इलाके में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर का ताला तोड़कर करीब 16 लाख रुपये के जेवरात और नगदी लेकर फरार हो गए।

घर खाली होने का उठाया फायदा

मिली जानकारी के अनुसार, घर के सदस्य शुक्रवार दोपहर गुमला गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने मौके का फायदा उठाया और रात में घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया।

पड़ोसी ने दी घटना की सूचना

घटना की जानकारी सबसे पहले पड़ोसियों को हुई, जिन्होंने घर के मालिक को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद जब मालिक वापस घर पहुंचे तो देखा कि मुख्य दरवाजा टूटा हुआ था और घर के अंदर रखी अलमारी से जेवरात और नगदी गायब थे।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घर से बड़ी मात्रा में जेवर और नकदी की चोरी हुई है।

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। फिलहाल चोरों का कोई सुराग नहीं मिला है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version