गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड अंतर्गत जारीडीह गांव में इंडियन पब्लिक स्कूल के संचालन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। भीषण गर्मी के बावजूद स्कूल खुले रहने पर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं।

क्षेत्र में तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। ऐसे में लोगों का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्कूल बंद रहना चाहिए था।

सरकारी शिक्षक पर निजी स्कूल संचालन का आरोप

जानकारी के अनुसार, स्कूल संचालक महेंद्र वर्मा सरकारी शिक्षक बताए जा रहे हैं। आरोप है कि विभागीय नियमों की अनदेखी करते हुए वे निजी स्कूल का संचालन कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मामला शिक्षा विभाग के नियमों और सरकारी व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है।

एक ही नाम से दो स्कूल चलाने का आरोप

सूत्रों के मुताबिक इंडियन पब्लिक स्कूल के नाम से दो अलग-अलग स्थानों पर स्कूल संचालित किए जाने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक स्कूल जारीडीह गांव में जबकि दूसरा तारा चुगलो गांव के पास तारा गांव में संचालित हो रहा है।

इनमें से एक स्कूल का यू-डाइस कोड 20060501403 बताया जा रहा है।

शिक्षा विभाग की कार्रवाई पर सवाल

स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिक्षा विभाग को पूरे मामले की जानकारी होने के बावजूद अब तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों का कहना है कि नियमों की अनदेखी के बावजूद स्कूल संचालन जारी रहना विभागीय निगरानी पर सवाल खड़े करता है।





Share.
Leave A Reply

Exit mobile version