रांची : झारखंड निकाय चुनाव के तहत सोमवार को रांची में मतदान को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। मतदान दिवस पर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, यातायात पुलिस अधीक्षक एवं अनुमंडल पदाधिकारी रांची ने विभिन्न मतदान केंद्रों का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील बूथों का जायजा लिया। साथ ही वहां तैनात पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति, सुरक्षा व्यवस्था और विधि-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की।

अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर तैनात जवानों को सतर्क रहने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर स्थानीय पुलिस उपाधीक्षक, थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी और कर्मी भी मौजूद रहे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version