Ranchi : केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता जुएल उरांव ने बुधवार को झारखंड भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के 21 चयनित सदस्यों की आधिकारिक घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी के प्रति अपने लंबे राजनीतिक सफर और अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि “हमें गर्व है कि हम बीजेपी के कार्यकर्ता हैं, क्योंकि ऐसा अवसर और सम्मान केवल भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है।”

जुएल उरांव ने कहा कि वे 27 फरवरी 1990 को पहली बार विधायक बने थे। उस दौर को याद करते हुए उन्होंने कहा कि तब भाजपा को “हारने के लिए नामांकन करने वाली पार्टी” कहा जाता था और बीजेडी के संस्थापक बीजू पटनायक ने भाजपा को “साइन बोर्ड पार्टी” तक कहा था। लेकिन समय के साथ पार्टी ने देश की राजनीति में खुद को मजबूत किया।

उन्होंने बताया कि वे अब तक आठ बार सांसद, दो बार विधायक और तीन बार ओडिशा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। साथ ही उन्होंने 14 राष्ट्रीय अध्यक्षों के साथ काम करने का अनुभव साझा करते हुए कहा कि “इतनी लोकतांत्रिक और अवसर देने वाली पार्टी केवल भाजपा ही है।”

इससे पहले जुएल उरांव ने झारखंड भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में प्रो. आदित्य साहू के नाम की घोषणा की।

झारखंड भाजपा के राष्ट्रीय परिषद के 21 चयनित सदस्य

  • कड़िया मुंडा
  • अर्जुन मुंडा
  • समीर उरांव
  • यदुनाथ पांडेय
  • चंपाई सोरेन
  • संजय सेठ
  • रघुवर दास
  • दिनेशानंद गोस्वामी
  • मधु कोड़ा
  • पी.एन. सिंह
  • रविंद्र राय
  • अमर बाउरी
  • नीलकंठ सिंह मुंडा
  • भानू प्रताप शाही
  • जीतू चरण राम
  • अभयकांत प्रसाद
  • डॉ प्रदीप वर्मा
  • अनंत ओझा
  • दीपक प्रकाश
  • अन्नपूर्णा देवी
  • गीता कोड़ा

जुएल उरांव ने कहा कि झारखंड भाजपा संगठन नए नेतृत्व के साथ और अधिक मजबूती से आगे बढ़ेगा और कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version