रांची: राजधानी रांची की मेयर रोशनी खलखो ने रविवार को डिप्टी मेयर नीरज कुमार के साथ राज्यपाल संतोष गंगवार से लोकभवन में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान शहर के विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान मेयर रोशनी खलखो ने कहा कि राजधानी के समग्र विकास को लेकर राज्यपाल का मार्गदर्शन हमेशा प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने बताया कि राज्यपाल द्वारा दिए गए सुझाव रांची को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
विकास को लेकर मेयर की सक्रियता
गौरतलब है कि मेयर बनने के बाद रोशनी खलखो लगातार शहर के विभिन्न वार्डों का दौरा कर रही हैं। वह जमीनी स्तर पर समस्याओं का आकलन कर विकास कार्यों को गति देने के प्रयास में जुटी हुई हैं।
जनता को विकास की उम्मीद
रांची की जनता को नई मेयर से काफी उम्मीदें हैं। लोगों को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में शहर में साफ-सफाई, आधारभूत सुविधाओं और विकास कार्यों में तेजी आएगी।

