रांची : शहर में 11 केवीए बिरसा फीडर से संचालित बिजली आपूर्ति आज दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक बाधित रहेगी। बिजली विभाग द्वारा रखरखाव और तकनीकी कार्य किए जाने के कारण इस अवधि में आपूर्ति बंद रखी जाएगी।
बिजली कटौती का असर बंधु नगर, बिरसा चौक, हवाई नगर, हटिया स्टेशन रोड समेत आसपास के क्षेत्रों में देखने को मिलेगा। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारियां पहले ही कर लें।
