रांची ट्रैफिक पुलिस का सख्त चेकिंग अभियान

रांची: रांची शहर में ट्रैफिक पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सख्त वाहन चेकिंग अभियान के परिणाम अब स्पष्ट रूप से दिखने लगे हैं। हाल के दिनों में काला शीशा वाली गाड़ियां और बिना नंबर प्लेट की बाइकें सड़कों से गायब हो गई हैं।

विशेष रूप से महिंद्रा थार, जो शहर की प्रमुख सड़कों और चौराहों पर काले शीशों के साथ दौड़ती रहती थी, अब अधिकांश स्थानों पर नज़र नहीं आ रही।

बिना नंबर प्लेट और काला शीशा वाहनों पर कार्रवाई

पुलिस टीमों ने शहर में जगह-जगह वाहन निरीक्षण कर उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। सूत्रों के अनुसार, बीते कुछ दिनों में लगभग 700 से 800 वाहनों के चालान काटे गए हैं।

बाइक और अन्य वाहन नियम उल्लंघन

न केवल कारों, बल्कि बिना नंबर प्लेट और मॉडिफाइड बाइक पर भी कार्रवाई की गई। नियमों के उल्लंघन पर काले शीशे का जुर्माना 1000 रुपये तय किया गया है।

सेकंड हैंड कार शोरूम को भी नोटिस

रांची के डीटीओ आदेश के बाद ट्रैफिक विभाग ने शहर के लगभग सभी सेकंड हैंड कार शोरूम को नोटिस जारी किया। शोरूम को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि काला शीशा, मॉडिफाइड कार और प्रेशर हॉर्न वाली गाड़ियों की बिक्री सख्त मना है।

ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन

रांची ट्रैफिक पुलिस ने इस अभियान के माध्यम से शहर में यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना शुरू किया है। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे कदमों से न केवल सड़क सुरक्षा बढ़ेगी, बल्कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी कड़ा संदेश जाएगा।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version