रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का जन्मदिन रविवार को रांची में सादगी और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मोरहाबादी स्थित उनके आवास पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनसे आत्मीय भेंट की और शुभकामनाएं दीं। शशांक राज ने बाबूलाल मरांडी को मिठाई खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी।

इस दौरान शशांक राज ने कहा कि बाबूलाल मरांडी का संघर्षशील और सशक्त नेतृत्व युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका मार्गदर्शन राष्ट्र और झारखंड के उज्ज्वल भविष्य के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि युवाओं का उनके प्रति स्नेह, विश्वास और आस्था इस अवसर पर स्पष्ट रूप से देखने को मिली।

जन्मदिन के मौके पर बाबूलाल मरांडी को सोशल मीडिया और फोन कॉल के माध्यम से भी बड़ी संख्या में शुभकामनाएं प्राप्त हुईं। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version