रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज झारखंड विधानसभा स्थित सभा कक्ष में हजारीबाग के अल्पसंख्यक बुद्धिजीवी समुदाय के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े विभिन्न मुद्दों और समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

मुलाकात के दौरान प्रतिनिधियों ने शिक्षा, सामाजिक विकास और प्रशासनिक विषयों से संबंधित अपनी चिंताओं को विस्तार से रखा। उन्होंने अल्पसंख्यक समाज के युवाओं के लिए बेहतर शैक्षणिक अवसर, रोजगार और कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की मांग की।

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और कहा कि राज्य सरकार सभी वर्गों, तबकों और समुदायों के विकास एवं कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि उठाए गए मुद्दों के यथोचित समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने संवाद और सहयोग के माध्यम से समस्याओं के समाधान पर बल देते हुए कहा कि सरकार समाज के हर वर्ग को साथ लेकर राज्य के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version