रांची: झारखंड में लंबे समय से खाली पड़े लोकायुक्त पद पर नियुक्ति हो गई है। रिटायर्ड जस्टिस अमिताभ गुप्ता ने मंगलवार को राजधानी रांची स्थित लोकभवन में लोकायुक्त पद की शपथ ली।

उन्हें झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने दी बधाई

शपथ ग्रहण समारोह के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जस्टिस अमिताभ गुप्ता को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति अमिताभ कुमार गुप्ता को झारखंड के लोकायुक्त पद की जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक शुभकामनाएं और जोहार।

लंबे समय से खाली था पद

गौरतलब है कि झारखंड में लोकायुक्त का पद लंबे समय से खाली पड़ा था। इस पद पर नियुक्ति होने के बाद अब राज्य में लोकायुक्त संस्था की कार्यप्रणाली फिर से सक्रिय होने की उम्मीद जताई जा रही है।

भ्रष्टाचार निरोधक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती

लोकायुक्त संस्था को प्रशासनिक पारदर्शिता और भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की जांच के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में नई नियुक्ति को राज्य की जवाबदेही व्यवस्था के लिए अहम कदम माना जा रहा है।

राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में इस नियुक्ति को सकारात्मक संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version