Ranchi: रांची की महिलाओं के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत जुलाई माह की 2,500 रुपये की सम्मान राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेज दी गई है। इस योजना के पहले चरण में 3,86,693 महिलाओं को कुल 96 करोड़ 67 लाख 32 हजार 500 रुपये डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से वितरित किए गए हैं।
रांची के विभिन्न इलाकों में राशि वितरण का विवरण
जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में महिलाओं को राशि इस प्रकार भेजी गई है:
- अनगड़ा – 16,490
- अरगोड़ा (नगर निगम) – 11,923
- बड़गाईं (नगर निगम) – 8,924
- बेड़ो – 20,622
- बुंडू – 8,489
- बुंडू नगर पंचायत – 3,424
- बुढ़मू – 17,657
- चान्हो – 19,715
- हेहल (नगर निगम) – 15,170
- इटकी – 10,455
- कांके – 31,540
- कांके (नगर निगम) – 1,291
- खलारी – 9,675
- लापुंग – 11,216
- मांडर – 23,279
- नगड़ी – 17,677
- नगड़ी (नगर निगम) – 7,439
- नामकुम – 17,696
- नामकुम (नगर निगम) – 8,368
- ओरमांझी – 18,164
- राहे – 9,527
- रातू – 18,467
- सिल्ली – 21,194
- सोनाहातू – 12,820
- तमाड़ – 18,500
- सदर (नगर निगम) – 26,971
आधार सीडिंग और सत्यापन प्रक्रिया
जिन महिलाओं के बैंक खाते आधार से लिंक नहीं हैं, उन्हें तुरंत आधार सीडिंग करानी होगी। ऐसा न होने पर भविष्य में भुगतान रुक सकता है। वहीं, जिनका भौतिक सत्यापन बाकी है, उनका काम तेजी से चल रहा है। सत्यापन पूरा होते ही बाकी योग्य महिलाओं को भी राशि भेज दी जाएगी।
संपर्क और सहायता
सत्यापन लंबित महिलाओं के लिए निर्देश दिया गया है कि वे अपनी आंगनबाड़ी दीदी से संपर्क कर फॉर्म भरवाकर प्रक्रिया पूरी कर सकती हैं। अधिकारियों ने यह सुनिश्चित किया है कि हर योग्य महिला को सम्मान राशि समय पर मिले और किसी तरह की दिक्कत न आए।
इसे भी पढ़ें
Breaking News : हजारीबाग खासमहल जमीन घोटाले में ACB ने IAS विनय चौबे को बनाया आरोपी