RANCHI (JHARKHAND) — झारखंड सरकार ने राज्य के विभिन्न जिलों में उत्कृष्ट सेवा, वीरता और सराहनीय योगदान देने वाले 40 पुलिस अधिकारियों और जवानों को राज्यपाल पदक, मुख्यमंत्री पदक और पुलिस पदक से सम्मानित करने की अधिसूचना जारी की है। सम्मानित होने वाले अधिकारियों में पांच IPS अधिकारी भी शामिल हैं। यह पदक वितरण आगामी झारखंड स्थापना दिवस (15 नवंबर 2025) के अवसर पर किया जाएगा।

गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने यह सूची पुलिस महानिदेशक कार्यालय की अनुशंसा पर जारी की है, जिसमें तीन श्रेणियों में पुरस्कार निर्धारित हैं:

विशिष्ट सेवा के लिए 3 अधिकारी होंगे सम्मानित

विशिष्ट सेवा के लिए राज्यपाल पदक से निम्नलिखित अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा:

क्रमनामवर्तमान पदस्थापन
1श्री प्रसाद कुमार, भा.पु.से.पुलिस महानिरीक्षक, विशेष शाखा, रांची
2रा.उ.नि. श्याम कुमारदेवघर जिला
3रा.उ.नि. मो० सोहैल अलीबोकारो जिला

वीरता के लिए 6 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित

मुख्यमंत्री पदक (वीरता के लिए) उन पुलिसकर्मियों को दिया जाता है, जिन्होंने ड्यूटी के दौरान साहसिक कार्रवाई की:

क्रमनामवर्तमान पदस्थापन
1श्री नरेन्द्र कुमार सिंह, भा.पु.से.तत्. पुलिस उप-महानिरीक्षक, उत्तरी छोटानागपुर, हजारीबाग
2श्री राकेश रंजनतत्. पुलिस अधीक्षक, चाईबासा
3श्री प्रकाश रंजनपुलिस उपाधीक्षक, कावाड़ीह, लातेहार
4पु.अ.नि. अनंत प्रसाद कुशवाहागिरिडीह जिला
5पु.अ.नि. शिवालोक कुमार भगतसाहिबगंज जिला
6रा.उ.नि. मो० शमशाद अंसारीबोकारो जिला

सराहनीय सेवा के लिए 31 अधिकारी और जवान होंगे सम्मानित

सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से निम्नलिखित अधिकारियों को सम्मानित किया जा रहा है:

क्रमनामवर्तमान पदस्थापन
1श्री सुनील भारस्कर, भा.पु.से.उप-महानिरीक्षक, उत्तरी क्षेत्र, हजारीबाग
2डॉ. बिभास कुमार, भा.पु.से.पुलिस अधीक्षक, गिरिडीह
3श्री दीपक कुमारअपर पुलिस अधीक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग, रांची
4श्री अजय कुमारअपर पुलिस अधीक्षक, झारखंड जगुआर (STF), रांची
5श्री राजेश कुमारअपर पुलिस अधीक्षक, झारखंड जगुआर (STF), रांची
6श्री मनोज कुमार सिंहपुलिस उपाधीक्षक, SOG, हजारीबाग

इनके अतिरिक्त आतंकवाद विरोधी दस्ता (Anti-Terror Squad), विशेष शाखा, जमशेदपुर, देवघर, धनबाद, गिरिडीह, साहिबगंज, बोकारो, लातेहार सहित कई जिलों के पुलिसकर्मी शामिल हैं। कुछ अन्य नाम जिन्हें सम्मानित किया जा रहा है:

  • लव कुमार सिंह
  • दीपक कुमार
  • रामाकांत सिंह
  • विनोद कुमार
  • अमित तिवारी
  • जॉर्ज पीटर खलखो
  • रिचा ठाकुर
  • नन्द कुमार भगत
  • रागिनी सिंह
  • शमशेर हुसैन
  • शिवकुमार राणा
  • कान्तिलाल हांसदा
  • केसरु रामधान
  • इरफान अंसारी
  • विजय कुमार सिंह

इस पुरस्कार सूची को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की स्वीकृति मिल चुकी है। गृह विभाग ने आदेश जारी कर सभी संबंधित जिलों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। यह सम्मान न केवल पुलिस विभाग के मनोबल को बढ़ाएगा, बल्कि राज्य में कानून व्यवस्था और आंतरिक सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करेगा।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version