Jamshedpur: मानगो नगर निगम के आगामी चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गरमाने लगा है। इसी कड़ी में भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह ने बुधवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर पश्चिम के विधायक सरयू राय, पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संध्या सिंह ने साकची आमबागान मैदान से ढोल-नगाड़ों और समर्थकों के जोश के बीच नामांकन जुलूस निकाला। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और जीत का भरोसा जताया। पूरे इलाके में राजनीतिक माहौल उत्सव जैसा नजर आया।
नामांकन के दौरान भाजपा नेताओं ने संध्या सिंह को एक मजबूत और जनसंपर्क से जुड़ा प्रत्याशी बताया। समर्थकों का कहना है कि वे मानगो के विकास, स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देंगी।
नामांकन के बाद संध्या सिंह ने कहा कि वे जनता के भरोसे पर खरी उतरने की पूरी कोशिश करेंगी और मानगो को एक बेहतर नगर निगम बनाने के लिए काम करेंगी। उनके नामांकन के साथ ही मानगो नगर निगम चुनाव में मुकाबला और दिलचस्प होने की संभावना बढ़ गई है।
