Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन मुर्मू ने मंगलवार सुबह लोकभवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की. यह मुलाकात औपचारिक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई.

मुलाकात के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लोकभवन से गुमला के लिए रवाना हो गईं. वहां वे रायडीह प्रखंड में आयोजित अंतरराज्यीय जनसांस्कृतिक समागम ‘कार्तिक जतरा 2025’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी.

इस कार्यक्रम में जनजातीय संस्कृति, परंपरा और लोक कला से जुड़े विभिन्न सांस्कृतिक आयोजनों का आयोजन किया गया है, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से कलाकार भाग ले रहे हैं. राष्ट्रपति की उपस्थिति से कार्यक्रम को विशेष महत्व मिला है.

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version