Patna : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हो चुकी है। राज्य की 243 सीटों पर दो चरणों में हुए मतदान के बाद अब 46 मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती जारी है। मतगणना शुरू होते ही पटना में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। घुड़सवार पुलिस और सुरक्षाबलों की तैनाती बढ़ाई गई है, ताकि मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण और पारदर्शी रहे।
शुरुआती रुझान : एनडीए को बढ़त, कई दिग्गज आगे
चुनाव आयोग द्वारा जारी शुरुआती रुझानों के अनुसार, भाजपा 35, जदयू 33, कांग्रेस 6, राजद 21, एलजेपी 10, हम 2 और एआईएमआईएम 1 सीट पर आगे चल रही है।
अन्य मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, 150 सीटों से आए रुझानों में एनडीए 122 सीटों पर आगे है, जबकि महागठबंधन 72 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। अन्य दल 4 सीटों पर आगे हैं।
सीटवार स्थिति
- भाजपा : 63 सीटों पर आगे
- जदयू : 52 सीट
- एलजेपी : 4 सीट
- हम : 1 सीट
- राजद : 58 सीट
- कांग्रेस : 9 सीट
- अन्य : 4 सीट
मुकेश सहनी की वीआईपी ने भी शुरुआत में बढ़त के साथ खाता खोल लिया है।
प्रमुख उम्मीदवारों की स्थिति
- राघोपुर : तेजस्वी यादव आगे
- तारापुर : भाजपा के सम्राट चौधरी आगे
- अलीनगर : मैथली ठाकुर आगे
- छपरा : राजद के खेसारी लाल आगे
- जमुई : भाजपा की श्रेयसी सिंह आगे
- महुआ : तेज प्रताप यादव आगे
ईवीएम की गिनती सुबह 8:30 बजे से शुरू हो चुकी है। जैसे-जैसे राउंड पूरे होंगे, रुझानों में बदलाव संभव है। मतगणना केंद्रों पर उम्मीदवार और उनके समर्थक सुबह से ही पहुंचना शुरू हो गए हैं।
दो चरणों में हुआ था मतदान
बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर मतदान दो चरणों में संपन्न हुआ था।
- 6 नवंबर : 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान
- 11 नवंबर : 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान
इस बार 1951 के बाद सबसे अधिक मतदान दर्ज किया गया है। कुल मतदान प्रतिशत 67.13 रहा, जो एक नया रिकॉर्ड है। महिला वोटरों ने भी उत्साह दिखाते हुए 71.6 प्रतिशत मतदान किया, जो अब तक का सबसे ऊंचा महिला मतदान प्रतिशत है।

