Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- राम मंदिर दान गबन के आरोपों पर कांग्रेस का हमला, पवन खेड़ा बोले- पूरे मामले की हो निष्पक्ष जांच
- बिहार में बनेगी नई जल नीति, डिजिटल तकनीक से होगा जल प्रबंधन और बाढ़-सूखे पर नियंत्रण
- कोलकाता गोदाम हादसा: अस्पताल में एक और घायल ने तोड़ा दम, मृतकों की संख्या बढ़कर 16
- रिम्स निदेशक विवाद: भाजपा के आरोप निराधार और राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित, कांग्रेस का पलटवार
- बासुकीनाथ–देवघर फोरलेन पर तेज हुई तैयारी, 36 किमी अलग कांवड़िया पथ से श्रद्धालुओं को मिलेगी सुरक्षित यात्रा
- 28 जून से शुरू होगा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, 5 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी दवा
- 29 जून से खत्म होगी मॉर्निंग कोर्ट व्यवस्था, सभी सिविल कोर्ट अब सुबह 10:30 से शाम 5 बजे तक चलेंगे
- तमिलनाडु से लौट रही महिला रहस्यमय ढंग से लापता, रांची स्टेशन नहीं पहुंची, पति ने पुलिस से लगाई गुहार
Author: Lokchetna
झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन है। इस दौरान वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर तृतीय अनुपूरक बजट पेश करेंगे। साथ ही राज्यपाल के अभिभाषण पर हुई बहस के बाद सरकार की ओर से जवाब भी दिया जाएगा। गुरुवार को सदन में संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने JPSC सिविल सेवा परीक्षा को लेकर अहम संकेत दिए। कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव के सवाल पर उन्होंने कहा कि अधिकतम आयु सीमा में छूट देने पर सरकार विचार कर सकती है। इससे अभ्यर्थियों में नई उम्मीद जगी है। वहीं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर निशाना साधते…
रांची: रांची में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सिल्ली अंचल कार्यालय के अमीन गणेश महतो को 8,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, अमीन ने जमीन की नापी रिपोर्ट और नक्शा उपलब्ध कराने के बदले परिवादी वासुदेव महतो से घूस की मांग की थी। इस संबंध में पीड़ित ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी। बताया गया कि परिवादी ने 16 दिसंबर 2025 को जमीन नापी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। 10 फरवरी 2026 को भूमि की नापी की गई, लेकिन इसके बाद अमीन रिपोर्ट और नक्शा…
हजारीबाग: हजारीबाग नगर निगम प्रशासन की कार्रवाई से फुटपाथ पर सब्जी बेचने वाले दर्जनों दुकानदारों की रोज़ी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है। प्रशासन ने इन दुकानदारों को पुराने सामान वाले परिसर में ले जाकर जबरन बैठा दिया, जबकि दुकानदारों का आरोप है कि यह जमीन नगर निगम के अधीन नहीं बल्कि खास महल की है। बीते 24 घंटे से यहां बैठे दुकानदार भारी परेशानी झेल रहे हैं। खरीदारों की आवाजाही बेहद कम है, जिससे सब्जियां सड़ने लगी हैं और व्यापार लगभग ठप हो गया है। दुकानदारों का कहना है कि परीक्षा का समय चल रहा है, गर्मी शुरू होने…
रांची : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत सोमवार को भावुक माहौल में हुई। सत्र के पहले दिन सदन में शोक प्रस्ताव पढ़ा गया, जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मानसून सत्र के बाद से अब तक दिवंगत हुईं प्रमुख हस्तियों और विभिन्न हादसों में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने सदन को संबोधित करते हुए पूर्व लोकसभा अध्यक्ष शिवराज पाटिल, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश कलमाड़ी, कांके के पूर्व विधायक रामचंद्र नायक, चंदनकियारी के पूर्व विधायक गौड़ सृजन, शहीद हारुण टोप्णो, साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल, पर्यावरणविद् माधव गाडगिल, शिल्पकार रामस्वीकार…
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज झारखंड विधानसभा स्थित सभा कक्ष में हजारीबाग के अल्पसंख्यक बुद्धिजीवी समुदाय के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े विभिन्न मुद्दों और समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुलाकात के दौरान प्रतिनिधियों ने शिक्षा, सामाजिक विकास और प्रशासनिक विषयों से संबंधित अपनी चिंताओं को विस्तार से रखा। उन्होंने अल्पसंख्यक समाज के युवाओं के लिए बेहतर शैक्षणिक अवसर, रोजगार और कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की मांग की। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और कहा कि राज्य सरकार सभी वर्गों, तबकों और समुदायों…
रांची : प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से जुड़े पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत कर दी है। कर्मियों ने काला बिल्ला लगाकर कार्य करते हुए सरकार के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया। “राज्य आवास कर्मी संघ” ने स्पष्ट किया है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। संघ की प्रमुख मांगों में सभी योजना पदाधिकारियों एवं कर्मियों के मासिक मानदेय में वृद्धि, जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदों की स्वीकृति, मानदेय को ग्रेड-पे में परिवर्तित करने, तथा क्षेत्र भ्रमण के लिए विशेष भत्ता…
रांची: होली से पहले राज्य सरकार ने हजारों आउटसोर्स कर्मियों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने उनके मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला लिया है। वित्त विभाग के अवर सचिव विजय नारायण सिंह के हस्ताक्षर से 17 फरवरी को इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस फैसले के तहत करीब 35 प्रकार के आउटसोर्स कर्मियों के मानदेय में वृद्धि की गई है। इसमें मल्टी टास्किंग स्टाफ, ड्राइवर, कुक, इलेक्ट्रीशियन, कंप्यूटर ऑपरेटर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, ऑफिस असिस्टेंट और अन्य पद शामिल हैं। वित्त विभाग ने आउटसोर्स कंपनियों के कमीशन की राशि भी तय कर दी है। साथ ही विभिन्न पदों…
रांची: झारखंड विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है। सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से हुई, जिसमें सरकार अपनी उपलब्धियों और आगामी योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत करेगी। यह सत्र 19 मार्च तक चलेगा और इसमें कुल 17 कार्य दिवस निर्धारित किए गए हैं। 23 फरवरी को नगर निकाय चुनाव के कारण विधानसभा की कार्यवाही स्थगित रहेगी, ताकि विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में मतदान प्रक्रिया में भाग ले सकें। यह निर्णय विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। 24 फरवरी को राज्य सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेगी,…
बोकारो: बोकारो जिले की सुरक्षित मानी जाने वाली एलआईसी कॉलोनी में दिनदहाड़े बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। सेक्टर-6 थाना क्षेत्र स्थित जीवन कुटीर परिसर के मकान नंबर E-2 को निशाना बनाते हुए चोरों ने अलमारी से करीब 32 लाख रुपये के आभूषण और 60 हजार रुपये नकद उड़ा लिए। यह घटना बोकारो स्टील सिटी में हुई, जब घर के सदस्य बाहर गए हुए थे। परिवार को चोरी की जानकारी तब मिली, जब एक पारिवारिक मित्र शादी का निमंत्रण देने घर पहुंचा और मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देखा। इसके बाद तुरंत परिजनों को सूचना दी गई। घर लौटकर…
Ranchi: झारखंड के बरकाकाना–बरवाडीह रेलखंड पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसे के बाद रेल यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। आमिलान और निद्रा स्टेशन के बीच एक मालगाड़ी की टक्कर से हाथी का एक शावक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी देर रात मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित हाथियों का झुंड रेलवे ट्रैक पर बैठ गया, जिससे करीब साढ़े चार घंटे तक रेल परिचालन बाधित रहा। यह घटना चंदवा थाना क्षेत्र के पुतरी टोला गांव के पास हुई। शाम करीब 7:30 बजे से शुरू हुआ गतिरोध रात 12 बजे के बाद समाप्त हुआ। इसके बाद 12:20 बजे…