Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- असम के बाजारों से लेकर रिलायंस मार्ट तक झारखण्ड के नेतरहाट की नाशपाती की धूम, महिला किसानों की आमदनी को मिला नया बूम
- झारखंड में स्थानीय फिल्मों को मिले बढ़ावा, सीड फन्डिंग की हो व्यवस्था : असीम सिन्हा
- संथाली सिनेमा उद्योग का अर्थशास्त्र : झारखण्ड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के लिए अनुकरणीय बिज़नेस मॉडल
- स्त्री को देवी मत बनाईये, बस उसे उसके अधिकार दे दीजिये
- कानपुर में छात्र का कथित पिस्टल के साथ वीडियो वायरल, पुलिस कार्रवाई की मांग
- JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में बड़ा खुलासा, बिंसिस निदेशक अरुण कुमार पांच दिन की रिमांड पर; कई परीक्षाओं में धांधली के आरोप
- JPSC-JSSC आंदोलन में पहुंचे रघुवर दास, सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम; बोले- मांगें नहीं मानीं तो बैठूंगा अनशन पर
- मधुकम के 12 मकानों के मामले में सुप्रीम कोर्ट से महादेव उरांव को झटका, एसएलपी खारिज
Author: Lokchetna
हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग में मानदेय बढ़ाने और अन्य लंबित मांगों को लेकर रसोइयों और संयोजिकाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में महिलाएं उपायुक्त कार्यालय पहुंचीं और अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए सरकार के खिलाफ विरोध जताया। प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है कि वर्ष 2004 से राज्य के सरकारी और अल्पसंख्यक विद्यालयों में आदिवासी, दलित और पिछड़े वर्ग की गरीब महिलाएं रसोइया और संयोजिका के रूप में कार्य कर रही हैं। लगभग 21 वर्षों से सेवा देने के बावजूद उन्हें अब तक न्यूनतम वेतन और सम्मानजनक मानदेय नहीं मिल रहा है। मात्र 100 रुपये प्रतिदिन मानदेय…
रांची: मार्च की शुरुआत के साथ ही झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। राज्य के कई जिलों में बादल छाने लगे हैं और हल्की बारिश की संभावना बन रही है। मौसम विभाग ने 9 और 10 मार्च के लिए कई इलाकों में वज्रपात को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना मौसम विभाग के अनुसार 9 मार्च को बोकारो, हजारीबाग, गिरिडीह, कोडरमा, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ जिलों में आंशिक से लेकर घने बादल छाए रहने की संभावना है। इन जिलों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की…
रांची: झारखंड पुलिस को जल्द ही बड़ी राहत मिलने वाली है। लंबे समय से जर्जर और पुराने वाहनों की समस्या से जूझ रहे पुलिस थानों को अब नए वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे। राज्य सरकार की पहल पर सभी जिलों के लिए कुल 1477 नए वाहनों का आवंटन किया गया है। इस संबंध में झारखंड पुलिस मुख्यालय की ओर से आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया गया है। 628 चार पहिया और 849 दो पहिया वाहन शामिल पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार आवंटित कुल 1477 वाहनों में 628 चार पहिया और 849 दो पहिया वाहन शामिल हैं। इन वाहनों…
जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर से रोजगार को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। टाटा समूह ने टाटा स्टील के 128 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आने वाले वर्षों के लिए बड़ा ऐलान किया है। समूह के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने कहा कि अगले पांच वर्षों में लगभग चार लाख नई नौकरियां सृजित की जाएंगी। समूह के विस्तार के साथ बढ़ेंगे रोजगार के अवसर मीडिया से बातचीत में एन. चंद्रशेखरन ने बताया कि टाटा समूह तेजी से विस्तार कर रहा है। नई परियोजनाओं के साथ आधुनिक तकनीक और डिजिटल सेवाओं पर भी बड़े पैमाने पर काम किया जा रहा है।…
रांची : भाजपा रांची महानगर कार्यालय में महानगर अध्यक्ष वरुण साहू की अध्यक्षता में रांची नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर रोशनी खलखो के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर रांची नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों का भी स्वागत किया गया। सम्मानित किए गए पार्षदों में नकुल तिर्की, सविता कच्छप, बसंती लकड़ा, गीता कुमारी, सुनील यादव, प्रदीप अग्रवाल, रश्मि चौधरी, नीरज कुमार, संजय सिंह, अजीत कच्छप, नीलम चौधरी, ममता देवी, अंजू देवी और परमजीत सिंह टिंकू शामिल रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सी.पी. सिंह, नवीन जायसवाल, सत्यनारायण सिंह, बलराम सिंह, जितेन्द्र वर्मा, रमेश सिंह और राजू…
रांची : सीए परीक्षा के घोषित परिणाम में चान्हो प्रखंड के चोरया गांव की अंकिता रानी ने रांची जिला में तीसरा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और पूरे इलाके में खुशी का माहौल है। परिणाम घोषित होते ही घर में जश्न मनाया गया और परिजनों ने केक काटकर खुशी जाहिर की। अंकिता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन के बिना यह सफलता संभव नहीं थी। मेहनत और लगन से पाया मुकाम अंकिता के पिता बिरजू साहू…
धनबाद : धनबाद नगर निगम के मेयर पद के लिए मतगणना शुक्रवार देर रात तक जारी रही, लेकिन प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। अब शनिवार को शेष मतों की गिनती की जाएगी, जिसके बाद स्पष्ट होगा कि शहर की कमान किसके हाथ में जाएगी। अब तक के रुझानों में पूर्व विधायक संजीव सिंह ने मजबूत बढ़त बना ली है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार वे 9,944 वोटों से आगे चल रहे हैं। उल्लेखनीय है कि उन्हें भाजपा का आधिकारिक समर्थन नहीं मिला, इसके बावजूद वे हर राउंड में बढ़त बनाए हुए हैं। जिला प्रशासन द्वारा जारी दो राउंड के आधिकारिक परिणामों…
रांची : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को कथित रूप से HIV संक्रमित खून चढ़ाने का मामला जोरदार तरीके से उठा। माले विधायक अरूप चटर्जी ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मंत्री दोषियों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। सदन में अरूप चटर्जी ने सरकार से सवाल किया कि क्या यह सही है कि चाईबासा में थैलेसीमिया पीड़ित पांच बच्चों को HIV संक्रमित रक्त चढ़ाया गया, जिससे वे संक्रमित हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री एक तरफ घटना की पुष्टि करते हैं, वहीं दूसरी तरफ इससे इनकार भी…
रांची : राजधानी रांची के हटिया इलाके में एक जंगली हाथी के घुस आने से इलाके में दहशत का माहौल है। हाथी को सड़क किनारे घूमते देखा गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से सतर्क रहने की अपील की। घटना की जानकारी वन विभाग को भी दे दी गई है। वन विभाग की टीम हाथी को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर वापस भेजने की तैयारी में जुटी हुई है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि हाथी के पास न जाएं…
रांची : झारखंड में स्थानीय स्वशासन के भविष्य का फैसला आज होने जा रहा है। राज्य के 48 नगर निकायों में आज सुबह 8 बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हो रही है। रांची, धनबाद और जमशेदपुर जैसे बड़े शहरों के परिणामों पर पूरे राज्य की नजर टिकी हुई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने 1,309 मतगणना टेबलों पर पारदर्शी और निष्पक्ष प्रक्रिया अपनाने का दावा किया है। इस बार चुनाव बैलेट पेपर (मतपत्र) से कराए गए हैं, जिसके कारण परिणाम आने में अपेक्षाकृत अधिक समय लग सकता है। यह चुनाव न केवल स्थानीय विकास की दिशा तय…