Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में बड़ा खुलासा, बिंसिस निदेशक अरुण कुमार पांच दिन की रिमांड पर; कई परीक्षाओं में धांधली के आरोप
- JPSC-JSSC आंदोलन में पहुंचे रघुवर दास, सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम; बोले- मांगें नहीं मानीं तो बैठूंगा अनशन पर
- मधुकम के 12 मकानों के मामले में सुप्रीम कोर्ट से महादेव उरांव को झटका, एसएलपी खारिज
- JPSC-JSSC विवाद पर कांग्रेस का BJP पर हमला, चार मंत्रियों ने कहा- छात्रों के आंदोलन को राजनीतिक रंग दे रही भाजपा
- जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति विवाद में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, महाधिवक्ता की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय समिति गठित
- रांची में ‘इंटेन्सीफाइड एचआईवी कैंपेन 2026’ शुरू, स्वास्थ्य मंत्री बोले- रोकथाम और जागरूकता से ही संक्रमण पर लगेगी रोक
- स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड पुलिस के 29 अधिकारियों-कर्मियों को मिलेगा पुलिस पदक, 3 IPS और 5 महिला पुलिसकर्मी भी शामिल
- झारखंड का राजस्व घाटा हुआ शून्य, लेकिन 1.29 लाख करोड़ का कर्ज बढ़ा; CAG रिपोर्ट में बजट प्रबंधन पर सवाल
Author: Lokchetna
रांची: रांची जिले में शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 की धारा 12(1)(c) के तहत सत्र 2026-27 के लिए निजी स्कूलों में 25% आरक्षित सीटों पर नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस योजना का शुभारंभ उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने किया। इस योजना के तहत रांची जिले के CBSE, ICSE एवं अन्य मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी और कक्षा-1 में कुल 1176 सीटें आरक्षित की गई हैं। यह सुविधा बीपीएल परिवारों, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अनुसूचित जाति/जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और 40% या उससे अधिक दिव्यांगता वाले बच्चों के लिए उपलब्ध होगी। उपायुक्त ने बताया कि…
धनबाद: धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित स्टील गेट सब्जी बाजार में रविवार देर रात भीषण आग लग गई, जिसमें कई दुकानें आग की चपेट में आकर जलकर राख हो गईं। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में प्रशासन का सहयोग किया। घटना में दुकानों में रखे लाखों रुपये मूल्य के सामान के जलकर राख होने की खबर है, हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली…
रांची: रांची में 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। शिव बारात जुलूस को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए हैं। शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग की गई है और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। जानकारी के अनुसार शाम 4 से 5 बजे के बीच शिव बारात निकाली जाएगी। जुलूस को ध्यान में रखते हुए सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक शहर में बड़े मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। छोटे वाहनों को निर्धारित…
Ranchi: झारखंड में नशीली दवाओं और कफ सिरप की अवैध तस्करी के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई शुरू की है। Jharkhand Police की विशेष जांच टीम ने शनिवार को रांची से संचालित अभियान के तहत धनबाद, बोकारो और पलामू में एक साथ छापेमारी की। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अवैध नशा तस्करी नेटवर्क को तोड़ने के लिए लंबे समय से खुफिया स्तर पर निगरानी की जा रही थी। जांच में कफ सिरप और अन्य नशीली दवाओं के अवैध भंडारण और आपूर्ति से जुड़े इनपुट मिलने के बाद यह समन्वित कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान कई…
रांची: रांची में नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र का सबसे बड़ा वार्षिक सम्मेलन ‘JHOSCON 2026’ का भव्य शुभारंभ हुआ। झारखंड ऑप्थल्मोलॉजी सोसाइटी द्वारा आयोजित 23वां वार्षिक सम्मेलन स्वर्णभूमि (पुरुलिया रोड) में शुरू हुआ, जिसमें देशभर से 60-70 प्रतिष्ठित राष्ट्रीय वक्ताओं और झारखंड के करीब 200 नेत्र विशेषज्ञों ने भाग लिया। सम्मेलन में ऑकुलोप्लास्टी, स्क्विंट, कॉर्निया, मोतियाबिंद और रेटिना जैसे जटिल विषयों पर उन्नत सर्जिकल तकनीकों और Preferred Practice Pattern पर गहन चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने सर्जिकल वीडियो के माध्यम से आधुनिक तकनीकों की बारीकियों को साझा किया। उन्नत सर्जरी पर विशेष फोकस सम्मेलन के पहले दिन ‘कनेक्ट’ प्रयोगशाला का आयोजन…
गुमला: गुमला जिले के 82 प्रगतिशील किसान इन दिनों Institute of Horticulture Technology, ग्रेटर नोएडा में आयोजित राज्य के बाहर प्रशिक्षण एवं एक्सपोज़र विज़िट कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य किसानों को आधुनिक और उन्नत बागवानी तकनीकों से परिचित कराना है, ताकि वे अपने क्षेत्रों में उत्पादन और आय दोनों बढ़ा सकें। प्रशिक्षण के दौरान किसानों को हाई-टेक बागवानी से जुड़ी कई तकनीकों का व्यावहारिक अनुभव कराया जा रहा है। इसमें सोइललेस नर्सरी उत्पादन, पॉलीहाउस खेती, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, मशरूम उत्पादन, आधुनिक सिंचाई प्रणाली तथा भारत गुड एग्रीकल्चरल प्रैक्टिस (GAP) के अनुरूप फसलोत्तर प्रबंधन शामिल…
Ranchi: झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) द्वारा चलाए गए दो दिवसीय विशेष छापेमारी अभियान में कुल 1185 बिजली चोरों को पकड़ा गया है। निगम की ओर से इन सभी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। निगम से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस अभियान के दौरान कुल 8359 परिसरों की जांच की गई। जांच में लगभग 17.09 लाख यूनिट बिजली चोरी का खुलासा हुआ है। इसके आधार पर 158.77 लाख रुपये की असेसमेंट राशि और 20.89 लाख रुपये की बकाया राशि जोड़कर कुल 1.79 करोड़ रुपये की वसूली योग्य राशि निर्धारित की गई है। निगम…
रांची: कश्यप मेमोरियल आई हॉस्पिटल के डॉ. बिभूति कश्यप ने ‘अमेरिकन सोसाइटी ऑफ रेटिना स्पेशलिस्ट्स’ (ASRS) के सम्मेलन में वैश्विक स्तर पर एक विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है। डॉ. कश्यप विश्व के एकमात्र सर्जन बन गए हैं, जिन्होंने एक ही वर्ष में दो ‘रेट बकलर’ (Rhett Buckler) ट्रॉफियां जीतकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। यह उपलब्धि न केवल कश्यप मेमोरियल आई हॉस्पिटल, बल्कि पूरे झारखंड और देश के लिए गौरव का विषय है। डॉ. कश्यप की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर ऑल इंडिया ऑप्थल्मोलॉजिकल सोसाइटी (AIOS) के अध्यक्ष डॉ. पार्था बिस्वास और उपाध्यक्ष डॉ. मोहन राजन ने उन्हें विशेष रूप से सम्मानित…
Ranchi: एर्नाकुलम स्थित सेक्रेड हार्ट कॉलेज में आयोजित 3rd NTPC National Ranking Archery Tournament के उद्घाटन समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और खिलाड़ियों को संबोधित किया। इस अवसर पर आयोजन समिति के चेयरमैन एवं विधायक टी.जे. विनोद, केरल तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष डॉ. मनोजन के.के., भारतीय तीरंदाजी संघ के कोषाध्यक्ष डॉ. जोरीस पॉलोज़ उम्माचेरिल सहित कई गणमान्य अतिथि, खेल प्रशासक, प्रशिक्षक और देशभर से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ी मौजूद रहे। अपने संबोधन में अर्जुन मुंडा ने कहा कि तीरंदाजी भारत की प्राचीन खेल परंपरा का अभिन्न…
बोकारो समाहरणालय परिसर में उस समय भावुक माहौल बन गया, जब जैनामोड़ क्षेत्र के अंगवाली, मिश्रा टोला निवासी बीटेक (CSE) प्रथम वर्ष के छात्र सोजल कुमार शिक्षा ऋण नहीं मिलने की परेशानी लेकर उपायुक्त से मिलने पहुंचे। सोजल कुमार ने बताया कि परिवार की सीमित आय के कारण उनकी पढ़ाई रुकने की स्थिति बन गई थी। कमजोर सिबिल स्कोर के चलते कई बैंकों ने उनका शिक्षा ऋण आवेदन अस्वीकार कर दिया था। इससे वे मानसिक रूप से काफी परेशान थे और इसी उम्मीद में समाहरणालय पहुंचे थे। समाहरणालय परिसर में तैनात होमगार्ड कर्मी रोमा कुमारी ने छात्र को सांत्वना देते…