Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में बड़ा खुलासा, बिंसिस निदेशक अरुण कुमार पांच दिन की रिमांड पर; कई परीक्षाओं में धांधली के आरोप
- JPSC-JSSC आंदोलन में पहुंचे रघुवर दास, सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम; बोले- मांगें नहीं मानीं तो बैठूंगा अनशन पर
- मधुकम के 12 मकानों के मामले में सुप्रीम कोर्ट से महादेव उरांव को झटका, एसएलपी खारिज
- JPSC-JSSC विवाद पर कांग्रेस का BJP पर हमला, चार मंत्रियों ने कहा- छात्रों के आंदोलन को राजनीतिक रंग दे रही भाजपा
- जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति विवाद में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, महाधिवक्ता की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय समिति गठित
- रांची में ‘इंटेन्सीफाइड एचआईवी कैंपेन 2026’ शुरू, स्वास्थ्य मंत्री बोले- रोकथाम और जागरूकता से ही संक्रमण पर लगेगी रोक
- स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड पुलिस के 29 अधिकारियों-कर्मियों को मिलेगा पुलिस पदक, 3 IPS और 5 महिला पुलिसकर्मी भी शामिल
- झारखंड का राजस्व घाटा हुआ शून्य, लेकिन 1.29 लाख करोड़ का कर्ज बढ़ा; CAG रिपोर्ट में बजट प्रबंधन पर सवाल
Author: Lokchetna
रांची: रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित साउथ रेलवे कॉलोनी में बुधवार रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने फरार SUV चालक को गिरफ्तार कर लिया है। इस हादसे में हिनू निवासी 40 वर्षीय धमेंद्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना बुधवार रात करीब 10 बजे दुर्गा मंदिर के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक तेज रफ्तार SUV विपरीत दिशा से आई और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पैदल जा रहे लोगों को कुचल दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि लोग दूर जाकर…
गढ़वा: गढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां 27 वर्षीय यूट्यूबर विधायक प्रजापति ने अपने घर स्थित स्टूडियो में खुद आग लगा दी। इस घटना में पूरे परिवार की जान बाल-बाल बच गई, लेकिन घर और स्टूडियो को भारी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, आगजनी से करीब 10 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई। पड़ोसी और गोंडा के पूर्व मुखिया प्रकाश कुमार अरुण ने बताया कि प्रजापति का स्टूडियो घर के पास ही था, जहां वह फिल्म एडिटिंग और वीडियो निर्माण का कार्य करता…
गढ़वा: गढ़वा जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। उपायुक्त दिनेश यादव के निर्देश पर भंडरिया अंचल कार्यालय में पदस्थापित राजस्व उप निरीक्षक शिवपत राम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई 3 फरवरी को आयोजित जनता दरबार में मिली एक लिखित शिकायत के आधार पर की गई। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि मौजा जनेवा की जमीन (खाता संख्या 111, प्लॉट संख्या 863, रकबा 4.28 एकड़) से जुड़ी जांच रिपोर्ट भेजने के बदले कर्मचारी ने 10 हजार रुपये की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने इसके…
रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित साउथ रेलवे कॉलोनी में बुधवार रात एक तेज रफ्तार बेकाबू एसयूवी ने सड़क किनारे चल रहे लोगों को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में हिनू निवासी 40 वर्षीय धमेंद्र कुमार की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रात करीब 10 बजे दुर्गा मंदिर के पास हुई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर रांची स्टेशन की ओर फरार हो गया। घायलों में रेलवे की टीटी अन्नपूर्णा नायडू (50), उनके पुत्र कुणाल नायडू (26), कृष्णापुरी चुटिया निवासी संदीप महतो (40), अमित सिंह (35) और प्रशांत गौरव शामिल हैं।…
रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र अंतर्गत सरिया टोला में गुरुवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने दो कोयला कारोबारियों के घरों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। बदमाशों ने कोयला व्यवसायी गजानंद प्रसाद के आवास के पास 8 से 9 राउंड गोलियां चलाईं, जबकि सेल संचालक नीतीश कुमार के घर पर भी करीब 9 राउंड फायरिंग की गई। हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बाइक सवार अपराधी सियाल सौंदा बस्ती की ओर से आए थे। उन्होंने पहले…
रांची: रांची स्थित झारखंड विधानसभा में नेशनल ई-विधान एप्लिकेशन (NeVA) के सफल संचालन और विधायी प्रक्रियाओं के डिजिटलीकरण को लेकर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विधानसभा को पूरी तरह पेपरलेस बनाकर डिजिटल सदन की दिशा में आगे बढ़ाना है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो ने इसे ऐतिहासिक पहल बताया। उन्होंने कहा कि NeVA के माध्यम से सदन की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और गति आएगी, साथ ही कागजों की खपत में भी भारी कमी होगी। इस अवसर पर विधायकों के बीच टैबलेट का भी वितरण किया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा…
रांची: रांची स्थित आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय, हरमू में आयोजित मिलन समारोह के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों— कांग्रेस, झामुमो और जेएलकेएम— से जुड़े सैकड़ों लोगों ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो की मौजूदगी में सभी नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत और केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर भी उपस्थित रहे। समारोह को संबोधित करते हुए सुदेश महतो ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि झारखंड की वर्तमान सरकार जनता के साथ छल कर…
रांची: रांची में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश के सभी जिलों में कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा और चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक महामानव थे, जिनका असमय निधन देश और दुनिया के लिए अपूरणीय क्षति था। उन्होंने कहा कि दीनदयाल जी ने गरीबी और अभाव को करीब से…
एक्सएलआरआइ जमशेदपुर और एक्सएलआरआइ दिल्ली-एनसीआर ने अपने दो वर्षीय पीजीडीएम (बिजनेस मैनेजमेंट) और पीजीडीएम (ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट) प्रोग्राम के 2024-26 बैच के लिए फाइनल प्लेसमेंट प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है. इस बैच के 576 छात्रों को 145 विभिन्न कंपनियों से कुल 578 ऑफर्स मिले, जिसमें 576 घरेलू और 2 अंतरराष्ट्रीय ऑफर्स शामिल हैं. खास बात यह रही कि 25 कंपनियां पहली बार एक्सएलआरआइ के साथ जुड़ीं, जो संस्थान की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है. प्लेसमेंट के दौरान छात्रों की क्षमता का प्रमाण देखते हुए 42.5 प्रतिशत छात्रों को प्री-प्लेसमेंट ऑफर्स (पीपीओ) मिले, जो उनके समर इंटर्नशिप प्रदर्शन पर…
रांची: रांची स्थित अटल स्मृति वेंडर मार्केट में दुकानदारों ने नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मार्केट के करीब 300 दुकानदार री-लॉटरी के विरोध में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। इस आंदोलन में महिला, पुरुष और बुजुर्ग सभी शामिल हैं, जिसके कारण आज से बाजार की सभी दुकानें बंद हैं। दुकानदारों का कहना है कि रांची नगर निगम की ओर से उन्हें मेंटेनेंस बकाया जमा करने को लेकर नोटिस जारी किया गया था। नोटिस में यह चेतावनी दी गई थी कि 17 फरवरी तक बकाया जमा नहीं करने पर दुकानों की पुनः लॉटरी कराई जाएगी। इसी “री-लॉटरी”…