Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- जामताड़ा नगर चुनाव में सियासी घमासान तेज, JMM ने BJP प्रत्याशी पर लगाया दुष्प्रचार का आरोप
- झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन आज, पेश होगा अनुपूरक बजट
- Ranchi News: सिल्ली अंचल कार्यालय के अमीन को 8 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा
- हजारीबाग में फुटपाथ सब्जी विक्रेताओं को हटाने पर बवाल, 24 घंटे से बिक्री ठप
- बजट सत्र की शुरुआत में शोक प्रस्ताव, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीदों, दिवंगत हस्तियों और हादसों के मृतकों को दी श्रद्धांजलि
- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले हजारीबाग के अल्पसंख्यक बुद्धिजीवी, समस्याओं पर हुई चर्चा
- आवास योजना ग्रामीण कर्मियों का आंदोलन शुरू, काला बिल्ला पहन जताया विरोध, चरणबद्ध हड़ताल की चेतावनी
- होली से पहले सरकार का तोहफा, हजारों आउटसोर्स कर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी
Author: Lokchetna
Ranchi : नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLUs) के कंसोर्टियम ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है. इस परीक्षा में रांची के शौर्य शाहदेव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए झारखंड ही नहीं, बल्कि झारखंड–बिहार जोन में टॉप किया है. शौर्य ने 108 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक (AIR) 22 हासिल की है. लगातार डॉट इन से विशेष बातचीत में शौर्य शाहदेव ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी मेहनत के साथ माता-पिता, बहन, शिक्षकों और मार्गदर्शकों को दिया. उन्होंने कहा कि निरंतर अभ्यास, अनुशासन और सही रणनीति ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया. शौर्य ने…
Ramgarh : जंगली हाथियों के लगातार बढ़ते आतंक और प्रशासनिक उदासीनता के विरोध में बुधवार को रामगढ़ के ग्रामीण सड़कों पर उतर आए. आक्रोशित ग्रामीणों ने चार नंबर चौक को पूरी तरह जाम कर दिया और जिला प्रशासन व वन विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. अचानक हुए सड़क जाम से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. सुबह से ही बड़ी संख्या में ग्रामीण चार नंबर चौक के आसपास इकट्ठा होने लगे और जंगली हाथियों के उपद्रव को लेकर अपना विरोध…
Ranchi : चिटफंड कंपनी मेक्सिजोन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जांच तेज कर दी है. मेक्सिजोन के डायरेक्टर चंद्रभूषण सिंह और प्रियंका सिंह को मंगलवार को रांची स्थित PMLA (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष अदालत में पेश किया गया. इस दौरान ईडी की ओर से अदालत में आवेदन देकर दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की अनुमति मांगी गई. अदालत ने ईडी के आग्रह को स्वीकार करते हुए जेल में बंद दंपती से पूछताछ की इजाजत दे दी. मंगलवार को दोनों आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से PMLA की विशेष…
Ranchi : झारखंड में शराब घोटाला, हजारीबाग वन भूमि घोटाला और सेवायत भूमि घोटाले से जुड़े आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच तेज हो गई है. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) अब आरोपियों के बैंक खातों और लॉकर की गहन पड़ताल कर रही है. एसीबी ने राज्य में संचालित सभी सरकारी और निजी बैंकों को पत्र भेजकर सस्पेंडेड आईएएस विनय चौबे, उनकी पत्नी स्वप्ना संचिता, नेक्सजेन के मालिक विनय सिंह, उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह, विनय चौबे के साले शिपीज त्रिवेदी, उनकी पत्नी प्रियंका त्रिवेदी और विनय चौबे के ससुर सत्येंद्र नाथ त्रिवेदी से जुड़े बैंक खातों और लॉकर की विस्तृत…
Ranchi : झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाला, आय से अधिक संपत्ति और भूमि घोटाले से जुड़े मामलों में निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने चार करोड़ रुपये से अधिक की एक नई मनी ट्रेल का खुलासा किया है. इसी कड़ी में आज (मंगलवार) विनय चौबे की पत्नी स्वप्ना संचिता से पूछताछ की जाएगी. एसीबी की टीम आज स्वप्ना संचिता के आवास पर पहुंचकर उनसे पूछताछ करेगी. एजेंसी के मुताबिक, यह नया मनी ट्रेल पहले से जांच में सामने आए वित्तीय लेन-देन से अलग है. वित्तीय विश्लेषण में नकद लेन-देन,…
Ranchi : झारखंड के किसानों के लिए राहत भरी खबर है. राज्य सरकार ने आज से पूरे झारखंड में धान अधिप्राप्ति अभियान की शुरुआत कर दी है. इसके तहत राज्य के 783 धान अधिप्राप्ति केंद्रों पर एक साथ धान की खरीद शुरू की जा रही है. सरकार ने किसानों को बोनस सहित 2450 रुपये प्रति क्विंटल की दर से एकमुश्त भुगतान देने की व्यवस्था की है, जिससे किसानों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. अधिप्राप्ति अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफान अंसारी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. वे स्वयं…
Jamshedpur : जमशेदपुर के मानगो थाना परिसर में रविवार देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब दो निजी नर्सिंग होम संचालकों के गुट आपस में भिड़ गए. देखते ही देखते मामला इतना बिगड़ गया कि थाने के भीतर जमकर लात-घूंसे चले, पुलिस संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया और बीच-बचाव करने पहुंचे पुलिसकर्मियों के साथ भी हाथापाई की गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार, दया नर्सिंग होम और सिम्स नर्सिंग होम के संचालकों के बीच लंबे समय से आपसी विवाद चल रहा था. रविवार को दया नर्सिंग होम संचालक मुमताज के बेटे और सिम्स नर्सिंग होम संचालक हन्ने के बीच मारपीट…
रांची : झारखंड में ठंड ने एक बार फिर तीखा रूप ले लिया है. राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है, जिससे शीतलहर की स्थिति बनी हुई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. राजधानी रांची सहित नौ जिलों में कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित हो रहा है. 9 जिलों में शीतलहर की स्थिति रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार, जिन जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया…
Dhanbad : धनबाद रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर रविवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब स्टेशन के मुख्य द्वार के पास लगे रेलवे शो-पीस में अचानक भीषण आग लग गई. घटना के वक्त स्टेशन के बाहर यात्रियों और आम लोगों की भारी भीड़ मौजूद थी, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका थी. हालांकि दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से स्थिति को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया. अचानक शो-पीस में आग लगने से ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं. यह शो-पीस पार्किंग एरिया की ओर स्थापित कोयले की अनुकृति पर आधारित है, जिसे चारों ओर से ग्रिल से घेरा गया…
Palamu : जिले के कचहरी चौक स्थित ओवरब्रिज पर शुक्रवार देर रात दो मालवाहक वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर के बाद दोनों वाहन ओवरब्रिज पर इस तरह फंस गए कि आवागमन पूरी तरह ठप हो गया. शनिवार सुबह तक वाहन वहीं खड़े रहे, जिससे आम लोगों के साथ-साथ स्कूली वाहनों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद दोनों चालकों ने पुलिस को तत्काल सूचना नहीं दी. हालांकि इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जानमाल की क्षति नहीं हुई है. पुलिस के मौके पर पहुंचने पर एक वाहन में चालक…