Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- असम के बाजारों से लेकर रिलायंस मार्ट तक झारखण्ड के नेतरहाट की नाशपाती की धूम, महिला किसानों की आमदनी को मिला नया बूम
- झारखंड में स्थानीय फिल्मों को मिले बढ़ावा, सीड फन्डिंग की हो व्यवस्था : असीम सिन्हा
- संथाली सिनेमा उद्योग का अर्थशास्त्र : झारखण्ड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के लिए अनुकरणीय बिज़नेस मॉडल
- स्त्री को देवी मत बनाईये, बस उसे उसके अधिकार दे दीजिये
- कानपुर में छात्र का कथित पिस्टल के साथ वीडियो वायरल, पुलिस कार्रवाई की मांग
- JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में बड़ा खुलासा, बिंसिस निदेशक अरुण कुमार पांच दिन की रिमांड पर; कई परीक्षाओं में धांधली के आरोप
- JPSC-JSSC आंदोलन में पहुंचे रघुवर दास, सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम; बोले- मांगें नहीं मानीं तो बैठूंगा अनशन पर
- मधुकम के 12 मकानों के मामले में सुप्रीम कोर्ट से महादेव उरांव को झटका, एसएलपी खारिज
Author: Lokchetna
Chatra: जिले के पिपरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत राजधर रेलवे साइडिंग के पास कोयला परिवहन में लगे एक हाइवा पर गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस घटना की जिम्मेदारी राहुल सिंह गिरोह ने सोशल मीडिया पर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर ली है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। जारी प्रेस विज्ञप्ति में गिरोह ने दावा किया है कि कल्याणपुर चौक के पास राजधर रेलवे साइडिंग क्षेत्र में ट्रांसपोर्टिंग हाइवा पर की गई फायरिंग उसी की ओर से की गई है। गिरोह ने इस घटना के लिए मुन्ना अंसारी को जिम्मेदार ठहराया है। प्रेस विज्ञप्ति में यह भी…
Seraikela: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने शुक्रवार को सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इसे क्षेत्र के युवाओं और स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि कोल्हान क्षेत्र के लिए यह दिन मील का पत्थर है। सरायकेला में उच्च स्तरीय मेडिकल कॉलेज का सपना अब साकार हो गया है। यह संस्थान न केवल गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा प्रदान करेगा, बल्कि समाज की सेवा के लिए सक्षम डॉक्टर भी तैयार करेगा। उन्होंने जानकारी दी कि झारखंड में वर्तमान में…
Ranchi: झारखंड के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का सर्वर अपग्रेडेशन आम जनता के लिए गंभीर परेशानी का कारण बन गया है। विभाग के दावों के उलट, अपग्रेड के बाद राज्यभर में म्यूटेशन (दाखिल-खारिज) की प्रक्रिया पूरी तरह ठप हो गई है। हालात यह हैं कि पिछले 45 दिनों से नया म्यूटेशन आवेदन दर्ज नहीं हो पा रहा है, जिससे जमीन की खरीद-बिक्री और जरूरी कानूनी कार्य अटक गए हैं। इससे आम लोगों के साथ-साथ सरकार को भी राजस्व का नुकसान हो रहा है। सर्वर अपग्रेड या सिस्टम डाउनग्रेड? जिसे तकनीकी सुधार बताया जा रहा था, वही अब सिस्टम की…
Ranchi: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बेड़ो थाना में पदस्थापित सब-इंस्पेक्टर श्याम नंदन पासवान को 10 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एक ट्रक मालिक की लिखित शिकायत के आधार पर की गई। एसीबी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि एमवीआई रिपोर्ट भेजने के नाम पर सब-इंस्पेक्टर ने 50 हजार रुपये की मांग की। ट्रक मालिक रिश्वत नहीं देना चाहता था, लेकिन अभियुक्त द्वारा बार-बार फोन कर थाना बुलाने और पैसे की मांग से वह मानसिक रूप से परेशान हो गया। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का…
Ranchi : धनबाद रिंग रोड जमीन अधिग्रहण मुआवजा गड़बड़ी मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। एसीबी की टीम ने गुरुवार देर रात से लेकर शुक्रवार सुबह तक अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर यह कार्रवाई की। गिरफ्तार किए गए लोगों में भू-राजस्व विभाग से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी और कई बिचौलिए शामिल बताए जा रहे हैं। आरोप है कि धनबाद में रिंग रोड निर्माण के लिए रैयतों से अधिग्रहित की गई जमीन के मुआवजा भुगतान में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा किया गया। जानकारी…
Dhanbad : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने पेसा कानून को लेकर हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला बोला है। संथाल परगना जाने के क्रम में गुरुवार को धनबाद के मैथन पहुंचे चंपाई सोरेन का भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पेसा कानून लागू करने के नाम पर राज्य की गठबंधन सरकार ने आदिवासी समाज के साथ धोखा किया है। उनका आरोप है कि कानून लागू होने के बावजूद आदिवासियों को उनका वास्तविक अधिकार नहीं मिला, बल्कि उन्होंने अपनी परंपरागत व्यवस्था और हक का बड़ा हिस्सा खो दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा…
Ranchi : नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार द्वारा जारी पेसा नियमावली पर कड़ा ऐतराज जताया है। गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने लंबे समय से प्रतीक्षित पेसा नियमावली में जनजातीय समाज की रूढ़िवादी व्यवस्था पर सीधा प्रहार किया है। बाबूलाल मरांडी ने चेतावनी दी कि यदि सरकार पेसा एक्ट 1996 की मूल भावना के अनुसार नियमावली पर पुनर्विचार नहीं करती है, तो भाजपा इस मुद्दे को “जनता की अदालत” में ले जाएगी और गांव-गांव जाकर लोगों को वास्तविक स्थिति से अवगत कराएगी। उन्होंने कहा कि पेसा एक्ट 1996…
Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की ओर से दायर रिव्यू याचिका को खारिज करते हुए बोकारो के जिला भू-अर्जन पदाधिकारी (DLAO) पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति राजेश शंकर की अदालत ने याचिका को तुच्छ बताते हुए संबंधित अधिकारी पर एक लाख रुपये का व्यक्तिगत जुर्माना ठोक दिया है। अदालत ने अपने आदेश में स्पष्ट कहा कि यह रिव्यू याचिका केवल अवमानना कार्यवाही से बचने के उद्देश्य से दायर की गई थी। कोर्ट ने यह भी नोट किया कि राज्य सरकार के अधिकारियों ने 455 दिनों की अत्यधिक देरी के बाद यह याचिका दाखिल की, वह भी तब,…
Ranchi : नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने खूंटी में आदिवासी नेता एवं पड़हा राजा सोमा मुंडा की निर्मम हत्या को लेकर राज्य सरकार और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने इस घटना को झारखंड में बिगड़ती कानून-व्यवस्था का प्रतीक बताया है। बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सोमा मुंडा की निर्मम हत्या से वे बेहद मर्माहत हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार के शासनकाल में आदिवासी समाज को लगातार निशाना बनाया जा रहा है, जो राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाता है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि झारखंड में कानून…
Khunti : जिले में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें डोड़मा आरसी चर्च के दो फादरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य फादर गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा खूंटी-सिमडेगा मुख्य सड़क पर हुआ, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों की पहचान डोड़मा आरसी चर्च के फादर सुशील प्रवीण टिडू और बागरटोली निवासी फादर सुनील भेंगरा के रूप में हुई है। वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल फादर जॉन्सन भेंगरा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि…