Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- असम के बाजारों से लेकर रिलायंस मार्ट तक झारखण्ड के नेतरहाट की नाशपाती की धूम, महिला किसानों की आमदनी को मिला नया बूम
- झारखंड में स्थानीय फिल्मों को मिले बढ़ावा, सीड फन्डिंग की हो व्यवस्था : असीम सिन्हा
- संथाली सिनेमा उद्योग का अर्थशास्त्र : झारखण्ड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के लिए अनुकरणीय बिज़नेस मॉडल
- स्त्री को देवी मत बनाईये, बस उसे उसके अधिकार दे दीजिये
- कानपुर में छात्र का कथित पिस्टल के साथ वीडियो वायरल, पुलिस कार्रवाई की मांग
- JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में बड़ा खुलासा, बिंसिस निदेशक अरुण कुमार पांच दिन की रिमांड पर; कई परीक्षाओं में धांधली के आरोप
- JPSC-JSSC आंदोलन में पहुंचे रघुवर दास, सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम; बोले- मांगें नहीं मानीं तो बैठूंगा अनशन पर
- मधुकम के 12 मकानों के मामले में सुप्रीम कोर्ट से महादेव उरांव को झटका, एसएलपी खारिज
Author: Lokchetna
Ranchi : जमशेदपुर के मुसाबनी स्थित सेंट्रल ट्रेनिंग सेंटर (CTC) परिसर में शुक्रवार देर रात उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब सड़क दुर्घटना में घायल जवानों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई। इलाज में देरी से नाराज जवानों ने करीब एक घंटे तक परिसर में जमकर हंगामा किया। बाद में वरीय अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद स्थिति पर काबू पाया गया और सभी घायल जवानों को अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार, CTC मुसाबनी में प्रशिक्षण ले रहे जवानों को खरसावां में आयोजित एक कार्यक्रम में ड्यूटी के लिए भेजा गया था। ड्यूटी समाप्त कर…
Ranchi : मुंबई हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस एम एस सोनक को झारखंड हाईकोर्ट का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। शुक्रवार को केंद्रीय कानून मंत्रालय ने राष्ट्रपति की स्वीकृति के बाद इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी। वर्तमान चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान आठ जनवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि जस्टिस एम एस सोनक 8 जनवरी को शपथ ग्रहण कर झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का पदभार संभालेंगे। जस्टिस सोनक इससे पहले मुंबई हाईकोर्ट में न्यायाधीश के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और न्यायिक क्षेत्र में उनके अनुभव…
Ranchi : रांची पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। एसएसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के एक नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के मधुकम रूगढ़ीगड़ा इलाके में छापेमारी कर एक किलो गांजा बरामद किया है। इसके साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 2.71 लाख रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं। कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया है।…
Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट के तत्वावधान में दूसरा ऑल इंडिया जजेज बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन 3 और 4 जनवरी को रांची में किया जाएगा। यह प्रतियोगिता होटवार स्थित खेल गांव परिसर के ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में आयोजित होगी। इस राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता में देश के नौ उच्च न्यायालयों से 30 से अधिक न्यायाधीश भाग लेंगे। टूर्नामेंट का उद्देश्य न्यायपालिका से जुड़े पदाधिकारियों के बीच खेल भावना को प्रोत्साहित करना, आपसी सौहार्द को मजबूत करना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है। आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। खेल गांव परिसर…
Ranchi : झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा ने नववर्ष के अवसर पर पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनता की सेवा ही पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से नई ऊर्जा, नई सोच और नए संकल्प के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया। डीजीपी ने अपने संदेश में झारखंड पुलिस के जवानों की कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, ईमानदारी और साहस की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन्हीं गुणों के बल पर झारखंड पुलिस राज्य में शांति, सुरक्षा और विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में अहम भूमिका निभा रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि…
Ranchi : झारखंड में भ्रष्टाचार के बड़े मामलों की जांच कर रही भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) को एक और अहम सुराग हाथ लगा है। जेल में बंद निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे से जुड़े पारिवारिक सदस्यों के बैंक खातों में लाखों रुपये के संदिग्ध लेन-देन सामने आए हैं, जिससे पूरे मामले ने अब और गंभीर रूप ले लिया है। ACB की जांच में सामने आया है कि विनय चौबे के साले शिपीज त्रिवेदी की पत्नी प्रियंका त्रिवेदी के बैंक खाते में वर्ष 2018 से 2020 के बीच करीब 4.06 लाख रुपये की राशि NEFT के माध्यम से ट्रांसफर की गई…
Hazaribagh : जिले के केरेडारी क्षेत्र में कोयला परिवहन के लिए उपयोग किए जाने वाले मुख्य ट्रांसपोर्टिंग मार्ग पर रातों-रात एक ऊंची चाहरदीवारी खड़ी कर दिए जाने से हड़कंप मच गया है। इस अवैध निर्माण के कारण सड़क पूरी तरह जाम हो गई है और कोयला लोड कर चल रहे सैकड़ों हाइवा वाहन घंटों से फंसे हुए हैं। जानकारी के अनुसार, एक जनवरी को नए साल की छुट्टी के कारण कोयला परिवहन कार्य बंद था। इसी का फायदा उठाकर अज्ञात लोगों ने सुनियोजित तरीके से रात के अंधेरे में लगभग पांच फीट ऊंची ईंट और सीमेंट की दीवार खड़ी कर…
Ranchi : नववर्ष 2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरुवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की. इस दौरान सभी अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को नववर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. मुख्यमंत्री से मिलने वालों में राज्यसभा सांसद महुआ माजी, अपर मुख्य सचिव गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग वंदना दादेल, अपर मुख्य सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग मस्त राम मीणा, राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी, वित्त विभाग के सचिव प्रशांत कुमार, राजस्व परिषद सदस्य राजीव रंजन, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक छवि रंजन, जियाडा के प्रबंध निदेशक वरुण…
Dumka : दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में सब-इंस्पेक्टर हेमंत भगत की मौत हो गई. वे सड़क पर लगे जाम को हटाने के दौरान ड्यूटी पर तैनात थे, तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें और एक अन्य कांस्टेबल को कुचल दिया. जानकारी के अनुसार, शिकारीपाड़ा इलाके में गिट्टी लदे दो ट्रकों की आपस में टक्कर हो गई थी, जिसमें चार लोग घायल हो गए थे. हादसे की सूचना मिलते ही एसआई हेमंत भगत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए शिकारीपाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया.…
Ranchi : नए साल के जश्न से पहले राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मंगलवार रात एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया. यह अभियान एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर पूरे जिले में एक साथ संचालित किया गया, जिसकी कमान अलग-अलग अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों और थाना प्रभारियों ने संभाली. अभियान के दौरान पुलिस ने विशेष रूप से शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्ती बरती. शहर के प्रमुख चौराहों, बार, रेस्टोरेंट और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सघन जांच की गई. कई स्थानों पर वाहनों को रोककर ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई, ताकि किसी भी अप्रिय…