Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- AIIMS Deoghar ने रचा इतिहास, पहली बार सफलतापूर्वक हुई ओपन हार्ट सर्जरी, गंभीर हृदय रोगियों को बड़ी राहत
- सरयू राय ने डॉ. राजकुमार के इस्तीफे पर उठाए सवाल, मेडॉल-हेल्थ मैप भुगतान मामले की सीआईडी जांच की मांग
- नीट यूजी री-एग्जाम 2026 की आंसर की 2026: आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने का आज आखिरी मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
- तिरुवल्लूर फैक्ट्री में फंसे झारखंड के 40 मजदूरों ने लगाई मदद की गुहार, बंधक बनाकर रखने का आरोप
- एक भी पात्र मतदाता का नाम नहीं कटेगा, 30 जून से घर-घर जाएंगे बीएलओ, सीईओ के. रवि कुमार ने दी जानकारी
- जेवीएम श्यामली के छात्र सार्थक सिद्धांत ने बनाया 1.66 करोड़ सरकारी खरीद रिकॉर्ड का सार्वजनिक डेटाबेस
- महागठबंधन में समन्वय समिति गठन की मांग तेज, कांग्रेस ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की पहल की अपील
- सरयू राय का बड़ा आरोप, मेडॉल-हेल्थ मैप भुगतान विवाद की सीआईडी जांच और 53 करोड़ रुपये की देनदारी की जांच की मांग
Author: Lokchetna
Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले में जंगली हाथियों का आतंक भयावह स्तर पर पहुंच गया है। मंगलवार देर रात एक दंतैल हाथी ने गांव में घुसकर एक ही परिवार के पांच सदस्यों को कुचलकर मार डाला। इस घटना के साथ ही बीते एक सप्ताह में हाथियों के हमले से मरने वालों की संख्या 17 तक पहुंच गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पीड़ित परिवार रात में अपने घर के भीतर सो रहा था। तभी देर रात अचानक एक जंगली हाथी गांव में घुस आया और सीधे उनके घर पर हमला कर दिया। हाथी ने पहले घर को तोड़ दिया और फिर…
Ranchi : राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों में केंद्र प्रायोजित पूरक पोषाहार कार्यक्रम के तहत लाभार्थियों के लिए नई और उन्नत रेसिपी को मंजूरी दी गई है। इस नई व्यवस्था के अंतर्गत शिशु आहार, पौष्टिक दलिया, शक्ति आहार, पौष्टिक आहार और नमकीन दलिया को शामिल किया गया है। योजना के तहत लाभार्थियों को टेक होम राशन के रूप में पूरक पोषणाहार उपलब्ध कराया जाएगा। कुपोषण से जूझ रहे एक से तीन वर्ष तक के बच्चों के लिए विशेष रूप से शक्ति आहार की व्यवस्था की गई है। शक्ति आहार का निर्माण उच्च गुणवत्ता वाले ताजे गेहूं, चना दाल और मूंगफली से…
Palamu : पलामू रेंज को नया नेतृत्व मिल गया है। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी किशोर कौशल ने मंगलवार को औपचारिक रूप से पलामू रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। गौरतलब है कि बीते कुछ महीनों से पलामू रेंज में DIG का पद रिक्त था। पूर्व DIG नौशाद आलम के तबादले के बाद राज्य सरकार ने किशोर कौशल को पलामू रेंज का नया DIG नियुक्त किया था। उनके पदभार ग्रहण करने के साथ ही रेंज स्तर पर पुलिस प्रशासन को स्थायी नेतृत्व…
Ranchi : रिम्स (राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान) की जमीन पर अवैध कब्जा और अतिक्रमण के मामले में झारखंड एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली है। यह FIR झारखंड हाईकोर्ट के सख्त निर्देश के बाद सोमवार को ACB की रांची शाखा में दर्ज की गई, जिसके साथ ही मामले की औपचारिक जांच शुरू हो गई है। यह कार्रवाई झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ के आदेश पर की गई है। अदालत ने स्पष्ट किया था कि रिम्स की अधिग्रहित जमीन पर हुए अवैध कब्जे और निर्माण के…
Dumka : दुमका जिले के शिकारीपाड़ा प्रखंड मुख्यालय स्थित चौक पर सोमवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब ई-रिक्शा चालक सफारुद्दीन मियां की हत्या के विरोध में परिजनों और ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 114A को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने शव को सड़क पर रखकर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की। सड़क जाम के कारण दुमका–रामपुरहाट मुख्य मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। यात्री और मालवाहक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जमीन विवाद में गई जान यह…
Ranchi : नए साल के आगाज पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को राजधानी रांची का दौरा किया और धुर्वा डैम सहित शहर के अन्य प्रमुख पिकनिक स्पॉट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था और पर्यटन विकास की संभावनाओं का विस्तार से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने चाय की चुस्की के साथ रांची की हरियाली और प्राकृतिक सौंदर्य का भी आनंद लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि धुर्वा डैम क्षेत्र में पर्यटन को सुनियोजित और व्यवस्थित रूप से विकसित करने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए। इससे स्थानीय लोगों को…
Deoghar : देवघर जिला प्रशासन ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान आम लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए एक नई पहल शुरू की है। यातायात विभाग की ओर से शहर के टोटो चालकों को विशेष टी-शर्ट वितरित की गई है। इन टी-शर्ट को पहनकर टोटो चालक सड़कों पर वाहन चलाएंगे और साथ ही लोगों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन करने का संदेश देंगे। टी-शर्ट के माध्यम से यह संदेश दिया जाएगा कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान न केवल चालक, बल्कि आम नागरिक भी नियमों का पालन करें। परिवहन विभाग के अधिकारी अमित…
Ranchi : रांची जिले में शनिवार को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 की औपचारिक शुरुआत की गई। इस अवसर पर उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री और ट्रैफिक पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने समाहरणालय परिसर से सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह जागरूकता रथ गांवों, शहरों, स्कूलों, कॉलेजों और बाजार क्षेत्रों में जाकर आम लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करेगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और लोगों को सुरक्षित यातायात व्यवहार के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम के दौरान अपर जिला दंडाधिकारी राजेश्वर नाथ आलोक, जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार समेत…
Ramgarh : जिले के उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल ने दुलमी प्रखंड अंतर्गत उसरा और जमिरा पंचायत का दौरा कर मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना और झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) के तहत संचालित योजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त ने मनरेगा के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति, मजदूरों की उपस्थिति, मजदूरी भुगतान की स्थिति और कार्य की गुणवत्ता की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि मजदूरों का भुगतान समय पर सुनिश्चित किया जाए और कार्यों की गुणवत्ता से…
Ranchi : जमशेदपुर के मुसाबनी स्थित सेंट्रल ट्रेनिंग सेंटर (CTC) परिसर में शुक्रवार देर रात उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब सड़क दुर्घटना में घायल जवानों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई। इलाज में देरी से नाराज जवानों ने करीब एक घंटे तक परिसर में जमकर हंगामा किया। बाद में वरीय अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद स्थिति पर काबू पाया गया और सभी घायल जवानों को अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार, CTC मुसाबनी में प्रशिक्षण ले रहे जवानों को खरसावां में आयोजित एक कार्यक्रम में ड्यूटी के लिए भेजा गया था। ड्यूटी समाप्त कर…