Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में बड़ा खुलासा, बिंसिस निदेशक अरुण कुमार पांच दिन की रिमांड पर; कई परीक्षाओं में धांधली के आरोप
- JPSC-JSSC आंदोलन में पहुंचे रघुवर दास, सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम; बोले- मांगें नहीं मानीं तो बैठूंगा अनशन पर
- मधुकम के 12 मकानों के मामले में सुप्रीम कोर्ट से महादेव उरांव को झटका, एसएलपी खारिज
- JPSC-JSSC विवाद पर कांग्रेस का BJP पर हमला, चार मंत्रियों ने कहा- छात्रों के आंदोलन को राजनीतिक रंग दे रही भाजपा
- जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति विवाद में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, महाधिवक्ता की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय समिति गठित
- रांची में ‘इंटेन्सीफाइड एचआईवी कैंपेन 2026’ शुरू, स्वास्थ्य मंत्री बोले- रोकथाम और जागरूकता से ही संक्रमण पर लगेगी रोक
- स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड पुलिस के 29 अधिकारियों-कर्मियों को मिलेगा पुलिस पदक, 3 IPS और 5 महिला पुलिसकर्मी भी शामिल
- झारखंड का राजस्व घाटा हुआ शून्य, लेकिन 1.29 लाख करोड़ का कर्ज बढ़ा; CAG रिपोर्ट में बजट प्रबंधन पर सवाल
Author: Lokchetna
जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि जनता दल (यूनाइटेड) महिला मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों को महिलाओं से जुड़े मुद्दों को मजबूती और गंभीरता के साथ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सवालों पर सशक्त पहल से न केवल संगठन मजबूत होगा, बल्कि समाज का भी व्यापक हित होगा। बिष्टुपुर स्थित अपने आवास/कार्यालय में जदयू महिला मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरयू राय ने कहा कि सप्ताह में किसी एक मुद्दे को चुनकर उस पर गंभीरता से काम करने का सकारात्मक परिणाम अवश्य दिखाई देगा। उन्होंने…
Latehar : लातेहार पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। बारियातू थाना क्षेत्र के बालुभांग पंचायत अंतर्गत श्रीसमाद, बेलवाटिकर और सोहगरा गांवों में करीब 30 एकड़ में लगी अवैध अफीम (पोस्ता) की खेती को ट्रैक्टर चलाकर पूरी तरह नष्ट कर दिया गया। इस कार्रवाई के जरिए पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि जिले में नशे की खेती और तस्करी को किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि बालुभांग पंचायत के विभिन्न गांवों में वन भूमि और गैर-मजरूआ…
Palamu : जिले में ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां आस्था और भय का फायदा उठाकर शातिर अपराधियों ने एक आंगनबाड़ी सुपरवाइजर से लाखों रुपये के सोने के जेवरात ठग लिए। पीड़िता पुष्पा देवी बैरिया चौक क्षेत्र में किराए के मकान में रहती हैं और मेदिनीनगर शहरी क्षेत्र में पदस्थापित हैं। जानकारी के अनुसार, पुष्पा देवी किसी निजी कार्य से बाजार गई थीं। लौटते समय एक युवक ने उनसे डॉक्टर का पता पूछकर बातचीत शुरू की और धीरे-धीरे उनका भरोसा जीत लिया। खुद को धार्मिक संस्था से जुड़ा बताते हुए युवक ने कहा कि उनके बेटे पर…
Ranchi : बीजेपी की झारखंड इकाई में संगठनात्मक चुनाव अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ. प्रदीप वर्मा ने चुनाव कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा कर दी है। इसके साथ ही झारखंड बीजेपी को नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने की प्रक्रिया तेज हो गई है, जिससे सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। घोषित कार्यक्रम के अनुसार, 13 जनवरी को नामांकन, नामांकन पत्रों की जांच और वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जबकि 14 जनवरी को नए प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के नामों की घोषणा की जाएगी। चुनाव कार्यक्रम इस प्रकार है इस चुनाव प्रक्रिया में केंद्रीय…
Garhwa : जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना सदर थाना क्षेत्र के बेलचम्पा गांव के पास हुई, जहां एक अज्ञात ट्रक ने पीछे से स्कॉर्पियो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक मकान में जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि स्कॉर्पियो में सवार चारों लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। राहत की बात यह रही कि जिस घर में वाहन घुसा, वहां मौजूद लोग बाल-बाल बच गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, स्कॉर्पियो की रफ्तार काफी…
Dhanbad : धनबाद के चर्चित इलाके वासेपुर में पुलिस ने गैंगस्टर प्रिंस खान के नेटवर्क पर नकेल कसने के लिए सोमवार तड़के बड़ा अभियान शुरू किया। सुबह करीब पांच बजे शुरू हुए इस ऑपरेशन क्लीन में 100 से अधिक पुलिसकर्मी शामिल हैं, जिन्हें करीब 20 टीमों में बांटकर 15 मोहल्लों में एक साथ छापेमारी की जा रही है। कार्रवाई से पूरे वासेपुर इलाके में हड़कंप मच गया है। अत्याधुनिक हथियारों की सूचना पर कार्रवाई सूत्रों के अनुसार, प्रिंस खान गिरोह से जुड़े शूटरों द्वारा अत्याधुनिक हथियारों की खरीद-फरोख्त की पुख्ता सूचना मिलने के बाद यह अभियान चलाया गया है। पुलिस…
रांची : झारखंड इस समय भीषण शीतलहर की चपेट में है। राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। राजधानी रांची समेत आसपास के इलाकों में सर्द हवाओं और गिरते पारे ने ठंड का असर और तेज कर दिया है।भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने झारखंड के छह जिलों में येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। लगातार गिरते तापमान और शीतलहर के कारण बच्चों का स्कूल जाना भी जोखिम भरा माना जा रहा है। मैक्लुस्कीगंज में रिकॉर्ड तोड़…
बिहार चुनाव में लोक हारा, तंत्र जीता : तेजस्वी यादव नई सरकार पर 100 दिनों तक नहीं करेंगे कोई टिप्पणी
पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को चुप्पी तोड़ी। विदेश दौरे से लौटने के बाद पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव में लोकतंत्र की हार हुई है और तंत्र की जीत हुई है। तेजस्वी यादव ने नए साल की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पिछले चुनाव में जनतंत्र को धनतंत्र और मशीनतंत्र में बदल दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव छल-कपट और साजिश के जरिए जीता गया। उन्होंने कहा कि नई सरकार कैसे बनी, यह बिहार की जनता और पूरा…
पटना : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल में भी एनडीए की सरकार बनेगी। उन्होंने संकेत दिया कि उनकी पार्टी आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में उतर सकती है। चिराग पासवान रविवार को पटना में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि लोजपा (रा) के सांसद राजेश वर्मा इस समय पश्चिम बंगाल में कैंप कर रहे हैं और वहां के राजनीतिक हालात का आकलन किया जा रहा है। एनडीए की बैठक के बाद यह तय होगा कि पार्टी बंगाल में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।…
Ranchi : डिजिटल स्वास्थ्य के क्षेत्र में झारखंड ने राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय पहचान बनाई है। राज्य की नागरिक-केंद्रित पहल आयुष्मान आरोग्य लोकेटर को प्रतिष्ठित SKOCH Award 2025 से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार 11 जनवरी को दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में प्रदान किया गया। यह सम्मान Ayushman Bharat Digital Mission के तहत झारखंड स्वास्थ्य विभाग की इस पहल के लिए दिया गया। कार्यक्रम दिल्ली स्थित इंडिया हेरिटेज सेंटर में आयोजित हुआ, जहां आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के मिशन डायरेक्टर सह अपर सचिव विद्यानंद शर्मा पंकज और उनकी टीम को सम्मानित किया गया। समारोह में एबीडीएम के संयुक्त…