Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- सूर्य मंदिर के पास महिला से सोने की चेन लूटी, दो महीनों में 25 से ज्यादा महिलाएं बनीं शिकार
- प्रणव झा की हार पर कांग्रेस का बड़ा बयान, केशव महतो बोले- यह महागठबंधन के साथ हुआ विश्वासघात
- खूंटी में पीएलएफआई सदस्य और पुलिस के बीच मुठभेड़, हथियार बरामदगी के दौरान आरोपी को लगी गोली
- धनबाद में सड़क किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, चेहरे पर चोट के निशान; जांच में जुटी पुलिस
- जेपीएससी मुख्य परीक्षा 18 जुलाई से, आयोग ने फिर संशोधित की उत्तर कुंजी; 4 प्रश्न किए रद्द
- रांची आरएसएस कार्यालय पेट्रोल बम कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी बोला- लखनऊ में भी बड़ी वारदात की थी साजिश
- हजारीबाग में बस किराया 20% तक बढ़ा, रांची का किराया 230 और जमशेदपुर का 480 रुपये हुआ
- झारखंड राज्यसभा चुनाव के बाद महागठबंधन में तकरार, कांग्रेस ने जताई नाराजगी, राजद ने दी सफाई
Author: Lok Chetna
रांची: असम विधानसभा की 126 सीटों पर गुरुवार को मतदान जारी है। राज्य में करीब 2.50 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं, जबकि 722 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। फिलहाल राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और हिमंता बिस्वा सरमा मुख्यमंत्री हैं। चुनाव में बढ़ी दिलचस्पी इस बार चुनाव को खास बनाता है झारखंड मुक्ति मोर्चा की एंट्री। पार्टी ने पहली बार असम में 18 उम्मीदवार उतारकर मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है। झारखंड के मुख्यमंत्री और जेएमएम के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने अपनी पत्नी और गांडेय की विधायक कल्पना…
रांची: जिले के मैकलुस्कीगंज थाना क्षेत्र के मुंडाधोड़ा गांव में गुरुवार सुबह अज्ञात अपराधियों ने एक घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी। घटना सुबह करीब 6 बजे की बताई जा रही है। मोटरसाइकिल से पहुंचे अपराधी प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो अपराधी मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव पहुंचे और नसीम खान के घर के बाहर रुक गए। इसके बाद उन्होंने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने करीब चार से पांच राउंड गोलियां चलाईं और फिर मौके से फरार हो गए। गांव में फैली दहशत फायरिंग की आवाज सुनते ही पूरे गांव…
रांची: राजधानी रांची के रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर को अब झारखंड की पारंपरिक सोहराई कला से सजाया जाएगा। इस सौंदर्यीकरण कार्य के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने 1.15 करोड़ रुपये की स्वीकृति दे दी है। पिलरों और दीवारों पर उकेरी जाएगी कला योजना के तहत कॉरिडोर के पिलरों, साइड वॉल और डाउन रैंप के हिस्सों पर सोहराई पेंटिंग बनाई जाएगी। इसके लिए विशेषज्ञ कलाकारों का चयन जल्द किया जाएगा और कार्य शुरू किया जाएगा। ढाई किलोमीटर लंबा है कॉरिडोर यह एलिवेटेड कॉरिडोर लगभग ढाई किलोमीटर लंबा है, जो रातू रोड चौक से पंडरा की ओर बना हुआ है।…
रांची: झारखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली है, जिससे तापमान में गिरावट के साथ जनजीवन और कृषि पर असर पड़ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य के कई जिलों में खराब मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है। 14 जिलों में बारिश और तेज हवा का अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार, आज राज्य के 14 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इनमें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, खूंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज शामिल हैं। ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पिछले 24 घंटों…
चाईबासा: झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में एक दर्दनाक हादसे में कोबरा बटालियन के एक जवान की मौत हो गई। घटना सारंडा जंगल के बाबूडेरा कैंप में मंगलवार रात हुई। तूफान के दौरान हुआ हादसा पुलिस के अनुसार, तेज तूफान के दौरान अचानक एक पेड़ जवान पर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद कैंप में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इलाज के दौरान तोड़ा दम घायल जवान की पहचान राकेश कुमार के रूप में हुई है, जो बिहार के औरंगाबाद जिले के निवासी थे। उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के…
धनबाद: झारखंड के धनबाद जिले के झरिया क्षेत्र में भू-धंसान की घटना से हड़कंप मच गया है। झरिया थाना क्षेत्र के चौथाई कुल्ली में अचानक जमीन धंसने से एक घर पूरी तरह जमींदोज हो गया, जबकि आसपास के कई घरों में गहरी दरारें पड़ गई हैं। एक घर धंसा, कई मकान क्षतिग्रस्त घटना के दौरान एक मकान पूरी तरह धराशायी हो गया। इसके अलावा आसपास के कई घरों की दीवारों और जमीन में दरारें आ गईं, वहीं कुछ मकानों की छतें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। दहशत में घर छोड़ने को मजबूर लोग भू-धंसान के बाद इलाके में भय का माहौल…
रांची: रांची विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मियों के समग्र स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ‘हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर’ की शुरुआत की गई। इस केंद्र का उद्घाटन राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मंगलवार को किया। मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग सेंटर परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि यह पहल शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और सामाजिक संतुलन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए विश्वविद्यालय परिवार को बधाई दी। युवाओं को संतुलित जीवन की सलाह राज्यपाल ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में केवल शैक्षणिक सफलता पर्याप्त…
रांची: झारखंड की वित्तीय स्थिति को लेकर सियासत तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए वित्तीय कुप्रबंधन को लेकर तीखी आलोचना की है। बजट खर्च में भारी कमी का आरोप प्रतुल शाह देव ने कहा कि वर्ष 2025-26 के करीब 1,45,400 करोड़ रुपये के बजट के मुकाबले सरकार केवल 1,23,659 करोड़ रुपये ही खर्च कर पाई है। उन्होंने इसे सरकार की अक्षमता करार देते हुए कहा कि इससे राजकोष पर अनावश्यक दबाव बढ़ा है। 15 प्रतिशत बजट खर्च नहीं होना चिंताजनक उन्होंने दावा किया कि कुल…
जमशेदपुर: सरयू राय ने डीसी को लिखा पत्र, जेएएनसी और मानगो की लंबित योजनाओं को जल्द शुरू करने की मांग
जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को पत्र लिखकर विकास योजनाओं में हो रही देरी पर चिंता जताई है। उन्होंने जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति और मानगो नगर निगम क्षेत्र की लंबित योजनाओं को शीघ्र शुरू कराने की मांग की है। 50 योजनाएं अब तक लंबित पत्र में विधायक ने बताया कि जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति में उनकी अनुशंसा पर जिला योजना चयन समिति से पारित 50 योजनाएं अभी तक लंबित हैं। इन योजनाओं का निविदा निष्पादन होने के बाद 14 मार्च को शिलान्यास भी किया जा चुका है, लेकिन कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है।…
पलामू: झारखंड के पलामू जिले में सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना पांकी थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम हुई, जिसके बाद मृतक के परिवार में मातम पसर गया। बाजार से लौटते समय हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, पांकी थाना क्षेत्र के कोनवाई गांव निवासी अशोक प्रसाद सोनी का 22 वर्षीय पुत्र रोशन कुमार सोनी मंगलवार रात करीब 8 बजे बाइक से सगालिम बाजार गया था। वापसी के दौरान रास्ते में उसकी बाइक की टक्कर एक अन्य अज्ञात बाइक से हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रोशन कुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल…