Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- हजारीबाग में बारिश से गिरी मिट्टी की दीवार, अंदर छिपा मिला चांदी के सिक्कों से भरा गगरा; देखने उमड़ी भीड़
- झारखंड में 2,606 सरकारी नौकरियों की तैयारी, JPSC और JSSC जल्द जारी करेंगे नई भर्ती का विज्ञापन
- झारखंड में जल संकट का समाधान जियोलॉजी समझे बिना संभव नहीं: एक्सआईएसएस में बोले भूवैज्ञानिक डॉ. नीतीश प्रियदर्शी
- 6 छात्र भूख हड़ताल पर, विधानसभा मार्च की घोषणा; सरकार से वार्ता का इंतजार
- BCCL में कर्मचारियों की संख्या लगातार घट रही, एक साल में 1,763 कर्मियों की कमी; श्रमिक संगठनों ने जताई चिंता
- चुटूपालू घाटी में हादसों पर लगेगी लगाम! एनएचएआई बनाएगा नई फोरलेन सड़क, रामगढ़ लेन का बदलेगा एलाइनमेंट
- रांची में छात्र आंदोलन को कांग्रेस नेता योगेंद्र यादव का समर्थन, बोले- यह सिर्फ छात्रों नहीं, व्यवस्था की लड़ाई
- पूर्वी सिंहभूम में 8-9 अगस्त को विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान, बूथों पर लगेंगे विशेष शिविर; नए वोटर जुड़वा सकेंगे नाम
Author: Lok Chetna
रांची : चर्चित रिम्स जमीन फर्जीवाड़ा मामले में न्यायिक हिरासत में बंद दो आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी हो गई है। एंटी करप्शन ब्यूरो की विशेष अदालत में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। मामले में 6 जून को आदेश सुनाया जाएगा। जिन आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई, उनमें राजकिशोर बड़ाइक और कार्तिक बड़ाइक शामिल हैं। दोनों के खिलाफ रिम्स की अधिग्रहित भूमि से जुड़े कथित फर्जीवाड़े के मामले में जांच चल रही है। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद दर्ज हुई थी प्राथमिकी यह मामला उस…
रांची में सड़क किनारे बिकने वाले खाद्य पदार्थों की जांच तेज, दो दुकानों पर 25 हजार रुपये का जुर्माना
रांची : राजधानी रांची में गर्मी के मौसम के दौरान खाद्य संक्रमण और मिलावटी खाद्य पदार्थों के खतरे को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने विशेष जांच अभियान शुरू किया है। विभाग की टीम मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब के माध्यम से शहर के विभिन्न इलाकों में सड़क किनारे बिकने वाले खाद्य पदार्थों और स्ट्रीट फूड की गुणवत्ता की जांच कर रही है। अभियान के दौरान कई फूड स्टॉल और दुकानों के आसपास गंदगी पाए जाने पर संचालकों को सख्त चेतावनी दी गई है। वहीं विभिन्न दुकानों से खाद्य पदार्थों के नमूने भी एकत्र कर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए…
जामताड़ा : रेलवे साइडिंग में कार्यरत मजदूरों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और कथित आर्थिक शोषण को लेकर जिला प्रशासन का दरवाजा खटखटाया है। मजदूरों ने उपायुक्त को आवेदन सौंपकर न्यूनतम मजदूरी, समय पर वेतन भुगतान और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की है। मजदूरों का आरोप है कि लंबे समय से उन्हें श्रम कानूनों के अनुरूप सुविधाएं नहीं मिल रही हैं, जिससे उनके सामने आर्थिक और सामाजिक संकट उत्पन्न हो गया है। न्यूनतम मजदूरी नहीं मिलने का आरोप मजदूरों के अनुसार, वे जय अंबे रोड लाइंस प्राइवेट लिमिटेड, शर्मा ट्रांसपोर्ट और एमजीएम रेलवे साइडिंग जामताड़ा के अधीन…
रामगढ़ : जिले के बासल थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। एक दोस्त का जन्मदिन मनाकर घर लौट रहे दो युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों पूरी रात सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े रहे, लेकिन अंधेरा और सुनसान इलाका होने के कारण किसी को घटना की जानकारी नहीं हो सकी। बुधवार सुबह स्थानीय लोगों की नजर पड़ने के बाद मामले का खुलासा हुआ। जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे दोनों युवक जानकारी के अनुसार, सौंदा डी निवासी अभिषेक शर्मा उर्फ संदीप कुमार का मंगलवार को जन्मदिन…
रांची : झारखंड में बस से सफर करने वाले यात्रियों को जल्द ही अधिक किराया चुकाना पड़ सकता है। डीजल की बढ़ती कीमतों, टॉल टैक्स में वृद्धि और परिचालन खर्च बढ़ने के कारण झारखंड बस ओनर एसोसिएशन ने निजी बसों के किराये में 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव परिवहन विभाग को सौंप दिया है। यदि इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो राज्य के भीतर संचालित बसों के साथ-साथ बिहार, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों के लिए चलने वाली बसों का किराया भी बढ़ जाएगा। परिवहन सचिव को सौंपा गया प्रस्ताव झारखंड बस ओनर एसोसिएशन के वरीय…
गिरिडीह : जिले के मधुबन थाना क्षेत्र स्थित दलान चलकरी गांव में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। घर में सो रहे दंपती पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला का इलाज धनबाद के एक अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। रात साढ़े 12 बजे घर में घुसे हमलावर जानकारी के अनुसार, 45 वर्षीय…
रांची : झारखंड में हालिया बारिश के बाद मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग ने राज्य के 13 जिलों में अगले दो दिनों तक मेघ गर्जन, हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। वहीं संथाल परगना और कोयलांचल क्षेत्र के कई जिलों में मौसम शुष्क रहने के कारण गर्मी का असर बढ़ने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार जून के पहले सप्ताह के अंत तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। ऐसे में लोगों को बदलते मौसम के साथ-साथ बढ़ती गर्मी का भी सामना करना पड़ सकता…
पटना : राजधानी पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र में स्थित चर्चित शिक्षक खान सर की कोचिंग के बाहर मंगलवार देर रात फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कोचिंग संस्थान के सुरक्षा गार्ड और कुछ युवकों के बीच हुए विवाद के बाद गोली चलाई गई। हालांकि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन फायरिंग के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। मामूली विवाद ने लिया गंभीर रूप स्थानीय लोगों के मुताबिक, कोचिंग परिसर के बाहर स्थित एक नाश्ते की दुकान पर रोज की तरह…
रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मंगलवार को झारखंड मंत्रालय में खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग की अद्यतन कार्य प्रगति की उच्च स्तरीय समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने चालू वित्तीय वर्ष की उपलब्धियों और वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभाग द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं में निरंतर प्रगति, खाद्यान्न वितरण में पारदर्शिता तथा आगामी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना है और इसके लिए आधुनिक तकनीक तथा नवाचार…
रांची : जल जीवन मिशन 2.0 के तहत झारखंड सरकार और केंद्र सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के बीच मंगलवार को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। नई दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन झारखंड मंत्रालय से ऑनलाइन माध्यम से शामिल हुए। समारोह की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने की। इस अवसर पर केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना, झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद, जल शक्ति मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के प्रतिनिधि तथा केंद्र और राज्य सरकार के कई अधिकारी उपस्थित रहे। हर घर तक नल…