Author: Lok Chetna

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बुधवार को झारखंड मंत्रालय में उद्योग विभाग की योजनाओं, परियोजनाओं और विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में निवेश प्रोत्साहन, रोजगार सृजन, झारक्राफ्ट के विस्तार, पारंपरिक शिल्पकारों के सशक्तीकरण तथा औद्योगिक अवसंरचना परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि औद्योगिक विकास की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और परिणामोन्मुख बनाया जाए ताकि राज्य में आर्थिक गतिविधियों को मजबूती मिले और युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित हो सकें। उन्होंने…

Read More

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बुधवार को झारखंड मंत्रालय में खान एवं भू-तत्व विभाग तथा भवन निर्माण विभाग की अद्यतन कार्य प्रगति की उच्च स्तरीय समीक्षा की। समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने राज्य के राजस्व सुदृढ़ीकरण, खनिज संसाधनों के बेहतर प्रबंधन, अवैध खनन पर नियंत्रण तथा निर्माणाधीन परियोजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने राज्य में खनिज संपदा के पारदर्शी और प्रभावी उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि इससे न केवल राजस्व में वृद्धि होगी, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने…

Read More

पलामू : जिले में डूबे युवक की तलाश को लेकर जारी तनाव फिलहाल शांत हो गया है, लेकिन परिजनों की चिंता अभी भी बरकरार है। युवक के डूबने के बाद से लगातार उसकी खोजबीन की जा रही है, बावजूद इसके अब तक उसका कोई पता नहीं चल सका है। ऐसे में गुरुवार को एक बार फिर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम विशेष सर्च ऑपरेशन चलाएगी। घटना के बाद स्थानीय गोताखोरों और प्रशासन की टीम ने युवक को खोजने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद एनडीआरएफ को बुलाया गया और विशेष अभियान शुरू किया गया। बुधवार…

Read More

जमशेदपुर : शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला आजादनगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर-17 स्थित ग्रीन वैली इलाके का है, जहां अज्ञात चोरों ने एक घर में घुसकर लाखों रुपये के गहने और मोबाइल फोन चोरी कर लिए। घटना के 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए पीड़ित परिवार ने नाराजगी जताई है। नाइट ड्यूटी पर थे पति, सुबह हुआ चोरी का खुलासा पीड़िता फरजाना खातून के अनुसार घटना 2 जून की रात की है। उनके पति नाइट ड्यूटी पर गए…

Read More

बोकारो : जिले के राधानगर पंचायत अंतर्गत लावाटांड़ क्षेत्र में गुरुवार सुबह रेलवे ट्रैक के पास तीन युवकों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने पर जीआरपी बोकारो की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार यह घटना बोकारो रेलवे स्टेशन से करीब नौ किलोमीटर दूर स्थित रेलवे ट्रैक के पास की है। सुबह स्थानीय लोगों ने ट्रैक किनारे तीन युवकों के शव पड़े देखे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।…

Read More

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर शहर से गुरुवार तड़के एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। ब्रह्मपुरा इलाके स्थित प्रसिद्ध प्रसाद हॉस्पिटल में देर रात अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटों और घने धुएं ने कुछ ही देर में अस्पताल के आईसीयू वार्ड को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के समय आईसीयू समेत विभिन्न वार्डों में दो दर्जन से अधिक मरीज भर्ती थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में 10 मरीजों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मृतकों की संख्या को लेकर प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया…

Read More

रांची : झारखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के रांची केंद्र ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की गई है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने…

Read More

बोकारो : गैंगस्टर प्रिंस खान के आपराधिक नेटवर्क के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बोकारो पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने प्रिंस खान के करीबी सहयोगी राकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब उसके आपराधिक नेटवर्क, संपर्कों और डिजिटल गतिविधियों की गहन जांच कर रही है। पुलिस द्वारा जब्त किए गए मोबाइल फोन की जांच टेक्निकल सेल कर रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि राकेश लंबे समय से प्रिंस खान और उसके गैंग के अन्य सदस्यों के संपर्क में था तथा स्थानीय स्तर पर नेटवर्क संचालित कर रहा था।…

Read More

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग की चपेट में आने से 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है तथा प्रशासन को आशंका है कि इमारत के भीतर कुछ और लोग फंसे हो सकते हैं। सुबह मिली आग लगने की सूचना जानकारी के अनुसार दमकल विभाग को सुबह करीब 9:45 बजे आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर रवाना की…

Read More

चतरा : जिले के सदर और गिद्धौर थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित जापुट गांव के समीप बुधवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। करीब नौ बजे एक सवारी वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में वाहन पर सवार लगभग एक दर्जन यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों के बीच चीख-पुकार शुरू हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कान्हाचट्टी क्षेत्र के कुछ लोग निजी कार्य से पत्थलगड़ा गए हुए थे। कार्य पूरा करने के बाद सभी एक सवारी वाहन से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान जापुट गांव…

Read More