Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में 22 जुलाई को सभी मतदान केंद्रों पर होगी चुनाव पाठशाला, मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को मिलेगी रफ्तार

    July 21, 2026

    झारखंड कैबिनेट के 49 प्रस्तावों पर मुहर, गंभीर बीमारियों से पीड़ित छात्रों को बोर्ड परीक्षा में उपस्थिति में छूट, दो नए डिग्री कॉलेज बनेंगे

    July 21, 2026

    चलती बोलेरो में इंटर की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, 7 साल बाद मुख्य आरोपी को 20 साल की सजा

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रांची में 22 जुलाई को सभी मतदान केंद्रों पर होगी चुनाव पाठशाला, मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को मिलेगी रफ्तार
    • झारखंड कैबिनेट के 49 प्रस्तावों पर मुहर, गंभीर बीमारियों से पीड़ित छात्रों को बोर्ड परीक्षा में उपस्थिति में छूट, दो नए डिग्री कॉलेज बनेंगे
    • चलती बोलेरो में इंटर की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, 7 साल बाद मुख्य आरोपी को 20 साल की सजा
    • पीएम मोदी बोले- छात्रों का भविष्य सर्वोच्च प्राथमिकता, दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा
    • दिल्ली हाईकोर्ट ने मेदांता अस्पताल शिफ्ट करने का दिया सुझाव, 23वें दिन भी जारी है अनशन
    • कैंसर मरीजों पर दवा संकट की मार, कार्बोप्लेटिन और सिसप्लेटिन की भारी किल्लत, कीमोथेरेपी का खर्च दोगुना
    • टाटा स्टील का बड़ा ऐलान, 2028 तक झारखंड में 10,000 करोड़ का निवेश, 2,000 रोजगार सृजित होंगे
    • रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, 12 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, घर से भागी नाबालिग बच्ची का किया रेस्क्यू
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » सिमडेगा में 37 किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से चल रहा था अवैध नेटवर्क
    Lead News

    सिमडेगा में 37 किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से चल रहा था अवैध नेटवर्क

    Lok ChetnaBy Lok ChetnaJune 6, 2026No Comments145 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सिमडेगा : सिमडेगा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 37 किलोग्राम गांजा के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन और चार हजार रुपये नकद भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार सभी आरोपियों को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

    गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई

    सिमडेगा के पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस खोटरे को गुप्त सूचना मिली थी कि सिमडेगा थाना क्षेत्र के सलडेगा टोंगरी टोली स्थित केलाघाघ डैम के किनारे कुछ लोग मोटरसाइकिल से पहुंचकर गांजा की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना मिलते ही उनके निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

    डैम किनारे चल रहा था गांजा का सौदा

    गठित पुलिस टीम ने केलाघाघ डैम के समीप छापेमारी की, जहां से तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उनकी पहचान सलडेगा निवासी उदित एडिसन मिंज (26), अमित केरकेट्टा (33) और ओडिशा के झारसुगुड़ा निवासी रिहातुन रजा अंसारी उर्फ सोनू उर्फ बौना (31) के रूप में हुई।

    तलाशी के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से दो मोटरसाइकिल और 10.245 किलोग्राम गांजा बरामद किया। इसके बाद आरोपियों से गहन पूछताछ की गई।

    घर में छिपाकर रखा था गांजा का जखीरा

    पूछताछ के दौरान उदित एडिसन मिंज ने पुलिस को बताया कि उसने अपने घर में भी गांजा छिपाकर रखा है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घर में छापेमारी की, जहां से 26.750 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

    इस तरह पुलिस ने कुल 36.995 किलोग्राम गांजा जब्त किया। बरामद मादक पदार्थ की कीमत बाजार में लाखों रुपये आंकी जा रही है।

    ओडिशा से संचालित हो रहा था नेटवर्क

    पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले से गांजा खरीदकर सिमडेगा और आसपास के क्षेत्रों में इसकी आपूर्ति करते थे। जांच के दौरान पुलिस ने सुंदरगढ़ जिले के टांगरगांव निवासी दुलेश्वर आपट को भी गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने और पूरे तस्करी नेटवर्क का खुलासा करने में जुटी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि अब तक कितनी मात्रा में गांजा की आपूर्ति की जा चुकी है।

    यह सामान हुआ बरामद

    पुलिस ने कार्रवाई के दौरान कुल 36.995 किलोग्राम गांजा, तीन मोबाइल फोन, दो मोटरसाइकिल और चार हजार रुपये नकद जब्त किए हैं। बरामद वाहनों में हीरो स्प्लेंडर प्लस और सीबीजेड एक्सट्रीम मोटरसाइकिल शामिल हैं।

    पुलिस ने सभी बरामद सामानों को जब्त कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

    तस्करों के खिलाफ जारी रहेगा अभियान

    सिमडेगा पुलिस का कहना है कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    Cannabis Smuggling Crime News Simdega Drug Mafia drug trafficking Ganja Seized Ganja Smugglers Arrested Jharkhand crime news Narcotics Case Odisha Ganja Network Police Raid Jharkhand Simdega latest news Simdega news Simdega Police SP Simdega
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lok Chetna

    Related Posts

    रांची में 22 जुलाई को सभी मतदान केंद्रों पर होगी चुनाव पाठशाला, मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को मिलेगी रफ्तार

    July 21, 2026

    झारखंड कैबिनेट के 49 प्रस्तावों पर मुहर, गंभीर बीमारियों से पीड़ित छात्रों को बोर्ड परीक्षा में उपस्थिति में छूट, दो नए डिग्री कॉलेज बनेंगे

    July 21, 2026

    चलती बोलेरो में इंटर की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, 7 साल बाद मुख्य आरोपी को 20 साल की सजा

    July 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026243

    डालटनगंज रूट की 14 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 16 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदला गया

    June 22, 2026196

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026166

    पश्चिम बंगाल: डेबरा में टीएमसी नेता हुमायूं कबीर गिरफ्तार, पुलिस जांच से राजनीतिक हलचल तेज

    June 29, 2026154
    Don't Miss
    Lead News

    रांची में 22 जुलाई को सभी मतदान केंद्रों पर होगी चुनाव पाठशाला, मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को मिलेगी रफ्तार

    By Lok ChetnaJuly 21, 20261

    रांची: विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 अभियान के तहत 22 जुलाई को आयोजित होने वाली बीएलओ एवं…

    झारखंड कैबिनेट के 49 प्रस्तावों पर मुहर, गंभीर बीमारियों से पीड़ित छात्रों को बोर्ड परीक्षा में उपस्थिति में छूट, दो नए डिग्री कॉलेज बनेंगे

    July 21, 2026

    चलती बोलेरो में इंटर की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, 7 साल बाद मुख्य आरोपी को 20 साल की सजा

    July 21, 2026

    पीएम मोदी बोले- छात्रों का भविष्य सर्वोच्च प्राथमिकता, दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा

    July 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    रांची में 22 जुलाई को सभी मतदान केंद्रों पर होगी चुनाव पाठशाला, मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को मिलेगी रफ्तार

    July 21, 2026

    झारखंड कैबिनेट के 49 प्रस्तावों पर मुहर, गंभीर बीमारियों से पीड़ित छात्रों को बोर्ड परीक्षा में उपस्थिति में छूट, दो नए डिग्री कॉलेज बनेंगे

    July 21, 2026

    चलती बोलेरो में इंटर की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, 7 साल बाद मुख्य आरोपी को 20 साल की सजा

    July 21, 2026

    पीएम मोदी बोले- छात्रों का भविष्य सर्वोच्च प्राथमिकता, दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा

    July 21, 2026
    Bihar

    बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी प्रत्याशी रेखा गुप्ता ने दाखिल किया नामांकन, हलफनामे में बताई करोड़ों की संपत्ति

    July 10, 2026

    बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई: सिवान के उत्पाद निरीक्षक अंकेश कुमार गोंड़ के 5 ठिकानों पर छापेमारी, आय से 201% अधिक संपत्ति का आरोप

    July 9, 2026

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: मां आज से आमरण अनशन पर, दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग तेज

    July 9, 2026

    बिहार में 250 मीटर से लंबे पुलों पर देना होगा टोल टैक्स, जानिए किन पुलों की सूची में शामिल हैं नाम

    July 6, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.