Ranchi: बुंडू प्रखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में कार्यरत ब्लॉक कोऑर्डिनेटर जगन्नाथ गोप को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने 25 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, ACB को आरोपी द्वारा रिश्वत मांगे जाने की शिकायत मिली थी। शिकायत की सत्यता की जांच के बाद ACB ने पूरी रणनीति के साथ जाल बिछाया। तय योजना के अनुसार जैसे ही ब्लॉक कोऑर्डिनेटर ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने मौके पर ही उसे पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को ACB कार्यालय ले जाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद संबंधित विभाग और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

बताया जा रहा है कि ACB मामले से जुड़े सभी पहलुओं की विस्तृत जांच कर रही है। रिश्वत से जुड़े दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की भी गहन पड़ताल की जा रही है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version