Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- किरीबुरू में अर्जुन मुंडा का भव्य स्वागत, भाजपा प्रशिक्षण अभियान में संगठन मजबूती पर जोर
- मिहिजाम में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विदेशी शराब के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार
- गोड्डा में 3 साल की मासूम की बेरहमी से हत्या, बोरे में मिला शव, ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पकड़ा
- झारखंड में हेमंत सरकार के खिलाफ बीजेपी का बड़ा आंदोलन प्लान, कोर कमेटी बैठक में बनी रणनीति
- रांची रिम्स में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर निदेशक के चैंबर का घेराव
- झारखंड टेंडर कमीशन घोटाला: रिटायर्ड इंजीनियर ने कोर्ट में किया सरेंडर, सशर्त जमानत पर मिली राहत
- चाईबासा में बाल-संवेदनशील पुलिसिंग पर विशेष कार्यशाला, बच्चों से जुड़े मामलों में पुलिस को दिया गया प्रशिक्षण
- रांची यूनिवर्सिटी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, परीक्षा विभाग में तैनात किए गए 5 कर्मचारी
Author: Lokchetna
रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन की खबर के बाद पूरे राज्य में शोक की गहरी लहर दौड़ गई है। दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन को झारखंड की राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक पहचान के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। राज्यभर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम, अधिकारियों और कर्मचारियों ने दी अंतिम विदाई शिबू सोरेन के निधन पर समाहरणालय परिसर और सिविल सर्जन कार्यालय में श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया गया। समाहरणालय में वरीय पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने…
रांची, झारखंड। झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र 2025 सोमवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो ने सदन की कार्यवाही शुरू होते ही यह घोषणा की। कार्यवाही का आरंभ सुबह 11:07 बजे हुआ, जिसमें सबसे पहले दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी गई। इसके तुरंत बाद अध्यक्ष ने सत्र को स्थगित करने की सूचना दी। शिबू सोरेन के निधन पर झारखंड में शोक की लहर झारखंड के जननायक और आदिवासी आंदोलन के पुरोधा शिबू सोरेन का सोमवार की सुबह दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से…
Ranchi: झारखंड आंदोलन के पुरोधा और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर आज शाम पांच बजे रांची लाया जाएगा। दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में सोमवार सुबह उनका निधन हो गया। उनके निधन से पूरे झारखंड में शोक की लहर है। झारखंड सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। इस दौरान सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और कोई सरकारी कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर आज शाम पहुंचेगा रांची दिल्ली से शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर रांची लाया जा रहा है।…
रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के संस्थापक शिबू सोरेन (दिशोम गुरु) के निधन के बाद राज्य सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और किसी भी सरकारी समारोह का आयोजन नहीं किया जाएगा। झारखंड सरकार का बड़ा फैसला सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि 4, 5 और 6 अगस्त को सभी सरकारी कार्यालयों में शोक की अवधि रहेगी। इस दौरान सभी विभागों को निर्देश दिया गया है कि राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुका रखा जाए और कोई भी सरकारी आयोजन न किया जाए।…
रांची: झारखंड आंदोलन के पुरोधा और झामुमो के संस्थापक शिबू सोरेन का 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में सोमवार को अंतिम सांस ली। पिछले कई दिनों से उनकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उन्हें दिल्ली ले जाया गया था। इलाज के दौरान किडनी संक्रमण और ब्रोंकाइटिस की समस्या सामने आई थी। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका। झारखंड की राजनीति को लगा गहरा आघात शिबू सोरेन को झारखंड की राजनीति में ‘दिशोम गुरु’ के नाम से जाना जाता था। वे झारखंड के तीन बार मुख्यमंत्री…
रांची: हाल ही में किए गए ड्रोन सर्वे में सामने आया है कि रांची नगर निगम की कई जमीनों पर अतिक्रमण हो चुका है। रिपोर्ट सामने आने के बाद नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। निगम ने अब अपनी संपत्तियों की पहचान और कब्जा मुक्त कराने की प्रक्रिया तेज कर दी है। ड्रोन सर्वे में उजागर हुई अतिक्रमण की स्थिति ड्रोन सर्वे के जरिए यह पाया गया कि सार्वजनिक तालाबों, खाली भूखंडों और निगम की संपत्तियों पर अवैध कब्जा किया गया है। नगर आयुक्त ने भू-संपदा विभाग की टीम को निर्देश दिया है…
रांची: अरगोड़ा थाना क्षेत्र के कडरू बगीचा टोली निवासी 26 वर्षीय वसीम अख्तर बीते चार दिनों से लापता हैं। 31 जुलाई 2025 को वह घर से बिना कुछ बताए निकले थे और तब से उनका कोई पता नहीं चल सका है। परिजनों ने अरगोड़ा थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वसीम अख्तर का मोबाइल स्विच ऑफ, परिजनों में चिंता परिजनों के अनुसार, वसीम के पास एक मोबाइल फोन था, लेकिन अब उसका फोन स्विच ऑफ आ रहा है। उनकी तलाश में कई जगह खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने शुरू की खोजबीन, लोकेशन ट्रेस…
रांची: झारखंड की राजधानी रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। लटमा रोड स्थित एक अपार्टमेंट में एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों में 14 वर्षीय बेटा और 12 वर्षीय बेटी शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची जगन्नाथपुर थाना पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स (RIMS) भेज दिया। पुलिस कर रही है हर पहलू से जांच पुलिस अधिकारियों ने बताया कि…
चाईबासा: जिला समाहरणालय सभाकक्ष में शनिवार को जिला स्तरीय वनाधिकार समिति (District Level Forest Rights Committee) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी चंदन कुमार ने की। इस दौरान वन भूमि अधिकार अधिनियम (Forest Rights Act) के तहत प्राप्त कुल 47 दावों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इनमें 39 सामुदायिक और 8 व्यक्तिगत दावे शामिल थे। वनाधिकार दावों की जांच और सत्यापन के निर्देश बैठक में उपायुक्त ने कहा कि 500 एकड़ से अधिक वन भूमि के दावों की जांच ग्राम सभा के माध्यम से की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि…
रांची : झारखंड सरकार ने राज्य के पर्यटन और ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए तीन बड़ी परियोजनाओं को स्वीकृति दी है। इन परियोजनाओं में गिरिडीह और दुमका जिलों में आधुनिक चिड़ियाघर और लातेहार के पुतवागढ़ संरक्षित वन क्षेत्र में टाइगर सफारी की स्थापना शामिल है। सरकार का उद्देश्य है कि इन कदमों से स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती, वन्यजीव संरक्षण और रोजगार सृजन को बढ़ावा मिले। गिरिडीह में 396 हेक्टेयर में बनेगा आधुनिक चिड़ियाघर गिरिडीह जिले की विभिन्न मौजा में 396.22 हेक्टेयर भूमि पर चिड़ियाघर का निर्माण किया जाएगा। यह चिड़ियाघर वन्यजीव संरक्षण के साथ-साथ पर्यटन को बढ़ावा देगा। दुमका…