Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पूर्व अध्यक्ष एलबी खियांग्ते के रांची आवास पर CID की छापेमारी, परीक्षा अनियमितता मामले में जांच तेज

    July 23, 2026

    Netarhat Lake View Park: रात में रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाता लेक व्यू पार्क बना पर्यटकों की पहली पसंद

    July 23, 2026

    JPSC Exam Postponed: सीआईडी जांच और अध्यक्ष के इस्तीफे के बाद JPSC की 9 भर्ती परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पूर्व अध्यक्ष एलबी खियांग्ते के रांची आवास पर CID की छापेमारी, परीक्षा अनियमितता मामले में जांच तेज
    • Netarhat Lake View Park: रात में रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाता लेक व्यू पार्क बना पर्यटकों की पहली पसंद
    • JPSC Exam Postponed: सीआईडी जांच और अध्यक्ष के इस्तीफे के बाद JPSC की 9 भर्ती परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित
    • एटीएम कार्ड बदलकर महिला के खाते से उड़ाए 1 लाख रुपये, बैंक गार्ड बनकर जालसाजों ने लगाया चूना
    • आदिवासी और क्षेत्रीय सिनेमा की नई उड़ान, बुसान से कान्स तक झारखंडी फिल्मकारों का जलवा
    • 7,299 सहायक आचार्य पदों पर पारा शिक्षकों की भर्ती, 31 जुलाई से आवेदन शुरू
    • रांची में मुफ्त टिकट वितरण शुरू, पहले दिन 12,256 टिकट बंटे, 26 जुलाई से होगा फुटबॉल महासंग्राम
    • झारखंड में विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती पर रोक, अब विश्वविद्यालय सेवा आयोग करेगा नियुक्ति
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » झारखंड आंदोलन के महानायक दिशोम गुरु शिबू सोरेन का निधन, संघर्ष की एक मिसाल अब स्मृति बन गई
    Lead News

    झारखंड आंदोलन के महानायक दिशोम गुरु शिबू सोरेन का निधन, संघर्ष की एक मिसाल अब स्मृति बन गई

    LokchetnaBy LokchetnaAugust 4, 2025No Comments34 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची, झारखण्ड: दिशोम गुरु शिबू सोरेन नहीं रहे. पूरा देश शोक में डूबा हुआ है, झारखण्ड में तो हर घर में, हर गांव में मातम पसर गया है. खाली हाथ लेकिन संघर्ष के लम्बे रास्ते पर चलने का जज्बा लिए घर से निकलकर करोड़ों लोगों की जिन्दगी बदल देनेवाली शख्सियत जब अचानक भौतिक रूप से हमारे बीच से अनुपस्थित हो जाती है, तब उभरता है इतना बड़ा शून्य. वह खालीपन जो हम, आप, हम सभी अनुभव कर रहे हैं, पूरा झारखण्ड, पूरा देश जिसकी अनुभूति कर रहा है.

    झारखण्ड के रामगढ़ जिले के नेमरा गांव में 81 साल पहले 11 दिसम्बर 1944 को जब एक बालक ने पहली बार आँखें खोली तब कहां किसी ने सोचा था कि यही बालक एक दिन लाखों – करोड़ों आँखों में महाजनी शोषण के खिलाफ आक्रोश की चिनगारी भर देगा.एक दिन यही नन्हें हाथ धनकटनी आन्दोलन की मशाल थामेंगे, एक दिन यही नन्हें पांव अलग झारखण्ड राज्य के आन्दोलन की डगर पर सबसे आगे चलते हुए देश के नक़्शे पर एक नए सूबे का आकार तय कर देंगे, किसने सोचा था कि यही बालक एक दिन झारखण्ड की सत्ता का बेताज बादशाह बनेगा, सूबे की सबसे बड़ी पार्टी का सबसे बड़ा नेता होगा, उसकी पार्टी झारखण्ड के सत्ता की बागडोर संभालेगी और वो खुद करोड़ों दिलों पर राज करेगा.

    सोना – सोबरन के पूत शिवचरण के पांव पालने में ही दिख गए थे. जी हां, दिशोम गुरु शिबू सोरेन बचपन में शिवलाल और शिवचरण के नाम से ही जाने गए. पिता सोबरन मांझी की गिनती उस समय, उस इलाके में सबसे पढ़े लिखे आदिवासी शख्सियत के रूप में होती थी. वह पेशे से एक शिक्षक थे. बेहद सौम्य स्वाभाव केलेकिन सूदखोरों और महाजनों की आँखों को खटकने वाले. और ये बेवजह नहीं था. उस वक्त महाजन आदिवासियों को कर्ज के जाल में फंसाकर डेढ़ गुणा से ज्यादा वसूलते थे. सूद न चुकाने पर जमीन छीन लेते थे. कई बार गरीब किसान अपने ही खेत में उपजा धान खलिहान से अपने ओसारे तक नहीं ला पाते थे क्योंकि उपजी फसल महाजन जबरन ले जाते थे. इसी का विरोध सोबरन मांझी करते थे. वे हमेशा आदिवासियों को पढ़ने – लिखने के लिए प्रेरित करते थे. ताकि अपना हक़ जान सकें, शोषण के खिलाफ लड़ सकें. इसीलिये तो सोबरन बन गए थे महाजनों और सूदखोरों के आंखों की किरकिरी. और यही वजह थी कि महाजनी शोषण के खिलाफ विद्रोह की चिनगारी बालक शिवचरण की आँखों में भी पनपने लगी थी.

    और यह चिनगारी दावानल बन गयी 27 नवम्बर 1957 को, जब शिवचरण के पिता सोबरन मांझी की हत्या हो गयी. केवल 13 साल की उम्र के बालक शिवचरण उस वक्त गोला के राज्य संपोषित हाई स्कूल  में पढ़ रहे थे, आदिवासी हॉस्टल में रहते थे. पिता की हत्या के बाद शिबू सोरेनने पढ़ाई छोड़ दी. आदिवासी समाज को एकजुट किया और महाजनों के खिलाफ विद्रोह का बिगुल फूंक दिया.

    महाजनों से लड़ना आसान नहीं था. केवल इसलिए नहीं कि महाजन बहुत ताकतवर थे, इसलिए भी कि ग्रामीण महाजनों के कर्ज तले दबे हुए थे. सूद नहीं देने पर जमीन हड़प ली जाती थी. शराब पीलाकर सादे कागज पर अंगूठे का निशान ले लिया जाता था. शिबू सोरेन ने गरीब शोषित आदिवासियों को नशामुक्ति का रास्ता दिखाया. शिबू सोरेन ने सिखाया कि लड़ने के लिए पढ़ना होगा और शराब–हड़िया छोड़ना होगा. जादू सा असर हुआ उनके इस आह्वान का.

    गरीब आदिवासियों को मानसिक तौर पर मजबूत बनाने के बाद शिबू सोरेन ने धनकटनी आंदोलन शुरू किया. तीर धनुष से लैस आदिवासी युवकों की पहरेदारी के बीच शिबू और उनके साथी जबरन महाजनों के खेतों से धन की तैयार फसल काटकर ले जाते.  धीरे धीरे उनका प्रभाव बढ़ा,आदिवासी समाज ने इस विद्रोही नवयुवक में अपना नायक देखा. उन्हें दिशोम गुरु की उपाधि मिली. संताली में दिशोम गुरु का मतलब होता है देश का गुरु.

    अपनी जन्म भूमि गोला के बाद उनको पेटरवार, जैनामोड़, बोकारो और धनबाद में लोग जानने लगे थे. इनके समाज सुधार आंदोलन और महाजनी प्रथा के खिलाफ उलगुलान को बड़ी पहचान मिली धनबाद के टुंडी में. यहां 1972 से 1976 के बीच उनका आंदोलन जबरदस्त रुप से प्रभावी रहा. सैकड़ों आदिवासी किसानों को उन्होंने अपने आन्दोलन के जरिये महाजनों द्वारा हड़पी गई जमीन को वापस करायी.

    टुंडी के पोखरिया में उन्होंने एक आश्रम बनाया था, जिसे लोग शिबू आश्रम कहते थे. इसी दौरान लोग प्यार और सम्मान से उनको गुरुजी कहने लगे. लेकिन गुरुजी को राजनीतिक पहचान मिली संथाल की धरती पर यहीं से उनको दिशोम गुरु यानी देश का गुरु कहा जाने लगा.

    बाद में बिनोद बिहारी महतो और एके राय भी आंदोलन से जुड़ गये. और फिर आया 4 फरवरी 1972का वह ऐतिहासिक दिन, शिबू सोरेन और उनके साथियों ने बिनोद बिहारी महतो के घर पर बैठक की. बैठक में नया संगठन बनाने का फैसला लिया गया. नाम तय हुआ झारखंड मुक्ति मोर्चा. बिनोद बिहारी महतो को अध्यक्ष और शिबू सोरेन को महासचिव चुना गया.

    चुनावी राजनीति के सफ़र की शुरुआत 1972 में जरीडीह से विधानसभा का चुनाव लड़कर की. यूं तो पूरा दक्षिण बिहार ही गुरूजी का मुरीद हो चूका था लेकिन चुनावी राजनीति के लिए गुरूजी ने संथालपरगना को अपना कर्मक्षेत्र बनाया. गुरूजी ने दुमका से 1980 में लोकसभा का पहला चुनाव लड़ा,हार गये. लेकिन 3 साल बाद हुए मध्यावधि चुनाव में उन्हें जीत हासिल हुई. 1991 में उनकी पार्टी का बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन हुआ जिसमें झामुमो का प्रदर्शन शानदार रहा. तब से लेकर आज तक झामुमो की ताकत लगातार बढ़ती गयी.8 बार लोकसभा और तीन बार राज्यसभा के सदस्य,2 बार केंद्र सरकार में मंत्री और तीन बार झारखण्ड के मुख्यमंत्री पद की उन्होंने शोभा बढ़ायी. झारखण्ड की सत्ता का वह भले ही लम्बे समय तक कभी भी नेतृत्व नहीं कर सके लेकिन यह उनके प्रति झारखण्ड की जनता के मन में असीम प्यार का ही सबूत है कि उनकी पार्टी झारखण्ड की सत्ता का नेतृत्व कर रही है और वे भौतिक रूप से अनुपस्थित होने के बावजूद करोड़ों दिलों पर राज कर रहे हैं.

    गुरूजी भौतिक रूप से अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके संघर्ष की कहानियां, झारखण्ड और खासकर जनजातीय समुदाय के लिए उनका त्याग और समर्पण, सोना – हीरा झारखण्ड बनाने का उनका सपना युगों – युगों तक झारखण्ड और झारखंडियों के दिलो दिमाग में कायम रहेगा. हम आपके ऋण से मुक्त नहीं हो सकते गुरूजी.

    दिशोम गुरु को नम आँखों से कृतज्ञ श्रद्धांजलि.

    Dishom Guru Former CM of Jharkhand Jharkhand leaders Jharkhand Movement Jharkhand News Jharkhand Politics JMM leader Political Tribute Shibu Soren Shibu Soren Death
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lokchetna
    • Website

    Related Posts

    पूर्व अध्यक्ष एलबी खियांग्ते के रांची आवास पर CID की छापेमारी, परीक्षा अनियमितता मामले में जांच तेज

    July 23, 2026

    Netarhat Lake View Park: रात में रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाता लेक व्यू पार्क बना पर्यटकों की पहली पसंद

    July 23, 2026

    JPSC Exam Postponed: सीआईडी जांच और अध्यक्ष के इस्तीफे के बाद JPSC की 9 भर्ती परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित

    July 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026243

    डालटनगंज रूट की 14 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 16 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदला गया

    June 22, 2026196

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026166

    पश्चिम बंगाल: डेबरा में टीएमसी नेता हुमायूं कबीर गिरफ्तार, पुलिस जांच से राजनीतिक हलचल तेज

    June 29, 2026154
    Don't Miss
    Lead News

    पूर्व अध्यक्ष एलबी खियांग्ते के रांची आवास पर CID की छापेमारी, परीक्षा अनियमितता मामले में जांच तेज

    By Lok ChetnaJuly 23, 20260

    रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच तेज हो…

    Netarhat Lake View Park: रात में रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाता लेक व्यू पार्क बना पर्यटकों की पहली पसंद

    July 23, 2026

    JPSC Exam Postponed: सीआईडी जांच और अध्यक्ष के इस्तीफे के बाद JPSC की 9 भर्ती परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित

    July 23, 2026

    एटीएम कार्ड बदलकर महिला के खाते से उड़ाए 1 लाख रुपये, बैंक गार्ड बनकर जालसाजों ने लगाया चूना

    July 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    पूर्व अध्यक्ष एलबी खियांग्ते के रांची आवास पर CID की छापेमारी, परीक्षा अनियमितता मामले में जांच तेज

    July 23, 2026

    Netarhat Lake View Park: रात में रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाता लेक व्यू पार्क बना पर्यटकों की पहली पसंद

    July 23, 2026

    JPSC Exam Postponed: सीआईडी जांच और अध्यक्ष के इस्तीफे के बाद JPSC की 9 भर्ती परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित

    July 23, 2026

    एटीएम कार्ड बदलकर महिला के खाते से उड़ाए 1 लाख रुपये, बैंक गार्ड बनकर जालसाजों ने लगाया चूना

    July 23, 2026
    Bihar

    बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी प्रत्याशी रेखा गुप्ता ने दाखिल किया नामांकन, हलफनामे में बताई करोड़ों की संपत्ति

    July 10, 2026

    बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई: सिवान के उत्पाद निरीक्षक अंकेश कुमार गोंड़ के 5 ठिकानों पर छापेमारी, आय से 201% अधिक संपत्ति का आरोप

    July 9, 2026

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: मां आज से आमरण अनशन पर, दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग तेज

    July 9, 2026

    बिहार में 250 मीटर से लंबे पुलों पर देना होगा टोल टैक्स, जानिए किन पुलों की सूची में शामिल हैं नाम

    July 6, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.